1

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जमाल.ए.खान का सम्मान

देश के जाने-माने कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ जमाल.ए.खान को प्रतिभा-जननी सेवा संस्थान के तत्वाधान में चलाए जा रहे ‘स्वस्थ भारत विकसित भारत अभियान’ ने बहुत प्रभावित किया है। पिछले दिनों अपने मुम्बई प्रवास के दौरान उन्होंने संस्था के अधिकारियों से मुलाकात की और कैंसर के रोकथाम की दिशा में अपनी पहल की जानकारी भी दी। गौरतलब है कि डॉ जमाल ने भारत में सर्वप्रथम कैंसर इम्यूनोथेरेपी का ईलाज 2005 में आरम्भ किया था।  तबसे अब तक हजारों मरीजों को कैंसर रोगमुक्त कर चुके हैं। यह थेरेपी 90 दिनों का होता है। डॉ जमाल का डैनवेक्स क्लिनिक दिल्ली, गुडगाँव, नॉएडा, बैगलोर, चेन्नई, कोचि तथा मलेशिया में स्थित है। बातचीत में उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मुंबई में भी एक क्लिनिक खोलेंगे। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन मनोज सिंह राजपूत ने फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें सम्मानित किया। संस्था के नेशनल को-आर्डिनेटर आशुतोष कुमार सिंह ने डॉ. जमाल.ए.खान की कैंसर के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर संस्था की ओर से दिवाकर शर्मा, मधुप श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, निर्भय यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 
संपर्क
आशुतोष कुमार सिंह
नेशनल को-आर्डिनेटर, प्रतिभा-जननी सेवा संस्थान
08108110151

.