1

अमर सिंह ने कहा, जया बच्चन भी खाती है गौ माँस

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने गोमांस पर हो रही राजनीति के जरिए जया बच्‍चन पर निशाना साधा है। मिर्जापुर में उन्होंने कहा कि गोमांस खाने पर किसी की हत्या नहीं होनी चाहिए। जया बच्चन गाय और सूअर का मांस खाती हैं, तो क्या मैं उनकी हत्या कर दूं।

अमर सिंह मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने गए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की राजनीति के लिए विकास मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि गोमांस और आरक्षण पर बहस हो रही है।

उन्होंने बताया कि ग्लासगो में एक प्रतिनधिमंडल में वह जया बच्चन के साथ गए थे। वहां जया बच्चन ने गाय और सूअर का मांस मंगवाया और मुझसे भी खाने के लिए कहा, लेकिन मैंने इनकार कर दिया।

साभार- अमर उजाला से