Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeहिन्दी जगतऑक्सफोर्ड शब्दकोश में शामिल हुए हिन्दी के शब्द

ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में शामिल हुए हिन्दी के शब्द

हिंदी भाषा के कुछ ऐसे शब्दों को जो 1845 से अंग्रेजी भाषा में प्रयोग किए जा रहे हैं, उन्हें अब मशहूर ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में शामिल कर लिया गया है। अलग-अलग तरीके से बोले जाने वाले ये शब्द जैसे- अरे यार, चूड़ीदार, भेलपुरी और ढाबा। इन शब्दों का प्रयोग अंग्रेजी भाषा में लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके कारण इन्हें शब्दकोश में शामिल करने का फैसला लिया गया।

ऑक्सफोर्ड शब्दकोश की सलाहकार संपादक डॉक्टर डानिका सालजर का कहना है  कि भाषा को लेकर बड़े स्तर पर किए गए शोध के बाद पता लगा कि हिंदी के इन शब्दों का अंग्रेजी में खूब प्रयोग किया जाता है व इसका अपना ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भाषाई महत्व है।  उनका कहना है कि 1845 से ही अंग्रेजी में इन शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। सबसे पहले 1880 में ‘चूड़ीदार’ शब्द का प्रयोग किया गया था। जिसका डिक्शनरी मतलब है कि दक्षिण एशिया में पहना जाने वाला वह ट्राउजर जो बदन से चिपका होता है और पैर के निचले में हिस्से में एक्सट्रा कपड़े रहते हैं जो घुटने के नीचे कई चूड़ीदार सिलवटें बना लेता है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार