Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिभारत की कहानियों को उन्हीं की भाषा में परोसेगा जोश टॉक्स

भारत की कहानियों को उन्हीं की भाषा में परोसेगा जोश टॉक्स

अधिक प्रभाव के लिए जोश टॉक्स ने चार क्षेत्रीय चैनलों की शुरुआत की

नई दिल्ली, फरवरी 2018, भारत की अत्यधिक प्रशंसित कहानियों का प्रदर्शन करने वाले मंच जोश टॉक्स ने देश की सभी भाषाओँ को समान महत्तव प्रदान करने के लिए चार क्षेत्रीय चैनलों की शुरूआत की है। यह चार चैनल बंगाली, गुजराती, मराठी और तमिल भाषाओँ में होंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि लोगों तक भारत की कहानियाँ उन्हीं की भाषाओं में पहुँचेगी और दर्शकों से जमीनी स्तर पर जुड़ेंगी।

सशक्तिकरण सार्वभौमिक है – इसकी कोई आम भाषा नहीं होती लेकिन लोगों की असल क्षमता को दुनिया के सामने लाने के लिए हमें संभव प्रभावशाली ढंग से उन्हें सशक्त बनाना होगा। हमने पाया कि लोगों तक इस बात को पहुँचना और उन्हें सशक्त बनाने का काम हमारी मात्रा भाषा ही कर सकती है। मातृभाषा में वो ताकत है कि वह हमें किसी भी कार्य को करने की प्रेरणा दे सकती है जो कि कोई और भाषा नहीं कर सकती क्योंकि हम सभी ही अपनी मात्र भाषा से तन और मन से जुड़े होते हैं। हमारा भारत देश एक ऐसा देश है जो की ऐसी बहुत सी भाषाओं से परिपूर्ण हैं।

शाहरुख़ खान की फिल्म फैन के हिट गाने जबरा फैन के गुजराती संस्करण का गायन करने के लिए प्रसिद्ध गायक, नीरेन भट्ट ने अपनी कहानी जोश टॉक्स से साझा करी। इस प्रक्षेपण के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपनी कहानी जोश टॉक्स के साथ साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ, जोश टॉक्स जैसा मंच युवाओं को उनकी असल क्षमता का आभास करा कर उन्हें संभावित विकल्प चुनने का अवसर देता है। जोश का क्षेत्रीय भाषा का लॉन्च बहुत अच्छा प्रयास है क्योंकि अपनी खुद की भाषा में कहानियाँ सुनना अधिक प्रासंगिक और प्रभावकारी होता है।“

जोश टॉक्स का उद्देश्य देश के युवाओं को एक अच्छा अग्रणी बनाना है और उन्हें उत्तम जीवन जीने की सीख देना है। जोश के यह आगामी चैनल अत्यधिक प्रभावकारी कहानियों पर केंद्रित होंगे। यह चैनल प्रत्येक क्षेत्र की अनोखी और प्रेरणादायक कहानियों को देश के समक्ष लाकर युवा भारत की आकांक्षाओं को बढ़ाने के लिए वक्ताओं के रूप में सेवा करेंगे।

जनवरी 2015 में शोभित बंगा और सुप्रिया पॉल ने जोश टॉक्स की सह-स्थापना की, ताकि हम सभी के भीतर मौजूद अव्यक्त मानव क्षमता को अनलॉक कर सकें। एक सरल सम्मेलन के रूप में शुरू हुआ, अब सबसे तेजी से बढ़ रहा प्रभावशाली मीडिया संगठन है, जिसमें उद्यमियों, सार्वजनिक नीति, खेल, मनोरंजन और सामाजिक पहलुओं सहित हर कल्पनीय पृष्ठभूमि से वक्ताओं के साथ कई विषयों को शामिल किया गया है। अनेकों क्षेत्रियों भाषाओं के जरिये सारी कहानियों और वक्ताओं का एक ही उद्देश्य है, लोगों को प्रेरित करना।

जोश टॉक्स टियर 2 और 3 श्रेणी के शहरों पर विशेष ध्यान देने के साथ, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं के भावपूर्ण समुदाय का पोषण करना चाहता है। इसकी अत्यधिक प्रासंगिक कॉन्टेंट की वजह से इससे जुडी है एक तेजी से बढ़ रही दर्शकों की संख्या – जो संभावनाओं की अनन्तता के लिए हमारे देश के युवा दिलों को खोलती है। पिछले 3 वर्षों में, कंपनी ने भारत में 28 शहरों का दौरा किया है, 500 से अधिक वार्तालापों का प्रदर्शन किया और ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों, 35 लाख से अधिक लोगों को छुआ। उन्होंने फेसबुक, दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाइन समुदाय, के सहयोग से भारत के कॉलेजों में 100 से अधिक कार्यशालाएं भी आयोजित की हैं।

नए उद्यम के बारे में बोलते हुए, जोश टॉक्स के सह-संस्थापक और सी.ई.ओ. शोभित बंगा ने कहा, “भारत एक जीवंत देश है जो वास्तव में बहुत बढ़िया विकास कर रहा है, हमारा चैनल इस विकास के प्रभाव को संपूर्ण दुनिया के सामने प्रदर्शित करके उसकी विविधता को दर्शाना चाहता है।“

जब संचार की बात आती है तो भाषा एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जोश टॉक के सह-संस्थापक और सी.ओ.ओ. सुप्रिया पॉल ने कहा कि अब वे प्रत्येक क्षेत्र की भाषा में लोगों को सन्देश देंगे और उन्हें प्रेरित करने का प्रयास करेंगे।

जोश टॉक्स अपने आगामी भविष्य में क्षेत्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की उम्मीद रखता है।

संपर्क
Shailesh K. Nevatia
# 9716549754

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार