1

कल्याण सिंह ने कहा, राष्ट्रगान में अधिनायक शब्द अंग्रेजो की तारीफ के लिए

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अब राष्ट्रगान में अधिनायक शब्द के इस्तेमाल के आपत्ति की है। जयपुर में एक समारोह में उन्होंने कहा कि गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा लिखित इस राष्ट्रगान में अधिनायक शब्द का इस्तेमाल अंग्रेजों की प्रशंसा के लिए किए गए था, लेकिन हम अब तक समझ नहीं पाए हैं कि इसे कैसे हटाया जाए।

राज्यपाल जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी संस्था विद्या भारती की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक बार फिर पाठ्यपुस्कों में अकबर और विक्टोरिया को महान बताए जाने का विरोध किया और कहा कि किताबों में कुछ भी पढाया जाए, लेकिन वे इन्हें महान नहीं कह सकते। महान तो महाराणा प्रताप और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई ही थे।

गौरतलब है कि कल्याण सिंह पहले भी किताबों में अकबर को महान बताए जाने पर आपत्ति कर चुके हैं।