1

कंचना की पुण्य तिथि पर व्य़ख्यानमाला

दिवंगत पत्रकार और लेखिका कंचना की 12 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित व्याख्यानमाला पिछले कई सालों से आप सबके सहयोग से राजधानी में मीडिया का सबसे बड़ा आयोजन बनता रहा है। इसमें मुख्यतया मीडिया और राजनीतिक मसलों पर गंभीर चर्चा होती थी लेकिन इसके स्वरूप में कुछ बदलाव किया गया है।

पिछली परंपराओं से अलग इस बार ग्रामीण भारत में काम करते हुए सफलता का माडल स्थापित करने वाले जमीनी स्तर के दो विख्यात हस्तियों श्री देवाजी तोफा और पोपट राव पवार को वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

कैसे बचे गांव और कैसे हो गावों का विकास और रक्षण इस सवाल पर ही मुख्य चर्चा केंद्रित होगी। आज गांव संकट में हैं और कृषि क्षेत्र की चुनौतियां लगातार बढती जा रही है इस नाते इस विषय पर मंथन महत्वपूर्ण है।

तिथि एवं समयः 11 अक्टूबर 2015 (रविवार), सायं 4.00 बजे।
स्थानः गांधी शांति प्रतिष्ठान, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली।
(अरविंद कुमार सिंह)
संयोजक, पुरस्कार समिति, कंचना स्मृति न्यास
9810082873