Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeखबरेंखड़से बोले, मैने मुँह खोला तो देश हिल जाएगा

खड़से बोले, मैने मुँह खोला तो देश हिल जाएगा

लगातार आरोपों का सामना कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से ने विवादों को नई हवा दी है। भाजपा नेता ने अपने ताजा बयान में कहा कि अगर उन्होंने मुंह खोल दिया तो देश हिल जाएगा। खड़से को विभिन्न आरोपों के बाद महीने भर पहले पद छोड़ना पड़ा था।

खड़से अपने विधानसभा क्षेत्र में बुधवार शाम समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया, “यद्यपि मैंने अपने ऊपर लगे आरोपों के चलते इस्तीफा दे दिया, लेकिन मैंने मुंह खोला तो देश हिल जाएगा।” खड़से ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “अगर विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा और शिवसेना का गठबंधन नहीं टूटा होता तो मुख्यमंत्री शिवसेना का होता। इस गठबंधन के टूटने में मैंने अहम भूमिका निभाई थी। इसी की बदौलत राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री है।”

उल्लेखनीय है कि राज्य में भाजपा का पिछड़ा वर्ग का चेहरा माने जाने वाले खड़से इन दिनों कई आरोपों का सामना कर रहे हैं।

इनमें भूमि खरीद में अनियमितता और उनके मोबाइल पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लैंडलाइन नंबर से फोन आने का मामला अहम है। फड़नवीस सरकार ने आरोपों की न्यायिक जांच का आदेश दिया है जिसे खड़से आधारहीन करार दे चुके हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार