Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेकिरण रिजिजू का दावा,नास्त्रेदमस ने कहा था मोदीजी दस साल तक राच...

किरण रिजिजू का दावा,नास्त्रेदमस ने कहा था मोदीजी दस साल तक राच करेंगे

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने फेसबुक पर महान भविष्यदृष्टा नोस्त्रदामस की एक भविष्यवाणी साझा की है, जिसमें कहा गया है कि मोदी राज 2026 तक चलेगा। रिजिजू ने फेसबुक पर लिखा है कि नोस्त्रदामस ने 450 साल पहले ही बता दिया की भारत में मोदी युग आएगा।

उन्होंने आगे लिखा है कि भविष्यवाणी में नोस्त्रदामस ने बताया था कि एक शख्स 2014 से 2026 तक भारत का नेतृत्व करेगा। भविष्यवाणी के मुताबिक, ‘लोग शुरुआत में उन्हें नापसंद करेंगे, लेकिन बाद में लोग उन्हें इतना प्यार करेंगे कि वह शख्स देश की दशा और दिशा बदलने में लगे रहेगा।’

रिजिजू ने आगे लिखा है कि 1555 ई. में ही यह भविष्यवाणी कर दी गई थी। इसमें कहा गया था कि एक अधेड़ उम्र का सुपरपावर शासक न सिर्फ भारत में स्वर्णिम युग लाएगा बल्कि पूरे विश्व को संवारेगा। नोस्त्रदामन से यह भी कहा था कि उस व्यक्ति के नेतृत्व में न सिर्फ विश्व गुरु बनेगा, बल्कि कई देश भी भारत की शरण में आ जाएंगे।

गुरुवार आधी रात रिजिजू ने एक तस्वीर के साथ यह पोस्ट लिखा, जिसमें पीएम मोदी और जर्मनी की चांसलर अंगेला मर्केल के साथ खुद रिजिजू व कुछ अन्य मंत्री साथ खड़े नजर आ रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में जब मर्केल भारत आई थीं, यह तस्वीर उसी दौरान की है। करीब 13 घंटे में रिजिजू के पोस्ट को करीब 5 हजार लोगों ने लाइक कर लिया और डेढ़ हजार लोगों ने इसे शेयर भी किया।

रिजिजू ने पोस्ट के साथ अंकज्योतिष से जुड़े कुछ आंकड़े भी लिखे हैं। हालांकि, उन्होंने इन अंकों और नोस्त्रदामस की भविष्यवाणी के बीच संबंध की व्याख्या नहीं की है। नीचे देखिए…

लोकसभा में बीजेपी की सीटें:
283 (2+8+3=13)
लोकसभा में एनडीए की कुल सीटें:
337 (3+3+7=13)
लोकसभा में यूपीए की कुल सीटें:
58 (5+8=13)
लोकसभा में अन्य की कुल सीटें:
148 (1+4+8=13)

साभार- टाईम्स ऑफ इंडिया से

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार