Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeश्रद्धांजलिस्व. किशोर कुमार की पहली पत्नी रुमा का निधन

स्व. किशोर कुमार की पहली पत्नी रुमा का निधन

मशहूर बांग्ला गायिका और अभिनेत्री रूमा गुहा ठाकुरता का सोमवार, 3 जून को अपने घर में निधन हो गया। वह बढ़ती उम्र से संबंधित कई बीमारियों से घिरी हुईं थीं। वह 84 साल की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

कलकत्ता यूथ क्वायर (सीवाईसी) की संस्थापक रूमा ने बंगाल में ‘गाना संगीत’ और सामूहिक गानों को मशहूर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में सत्यजीत रे, तपन सिन्हा और तरुण मजूमदार जैसे प्रख्यात निदेर्शकों के साथ काम कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

सन 1934 में कोलकाता में पैदा हुईं रूमा की शादी दिग्गज गायक किशोर कुमार से सन 1951 में हुई। शादी के एक साल बाद उनका बेटा पैदा हुआ जिसका नाम अमित कुमार रखा गया और जो आगे चलकर सफल गायक बने। 1958 में दोनों के बीच तलाक हो गया और इसी साल संगीतकार सलील चौधरी और रे के साथ मिलकर रूमा ने सीवाईसी की स्थापना की।

किशोर कुमार से तलाक के बाद रूमा ने अरूप गुहा ठाकुरता से दूसरी शादी की। शादी के बाद उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुईं। बेटे का नाम नाम अयन और बेटी का नाम श्रमणा रखा गया जो गायिका हैं।

उन्होंने साल 2006 में मीरा नायर की अंग्रेजी फिल्म ‘द नेमसेक’ में काम किया था और यही उनकी आखिरी फिल्म थी।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार