Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिलोढ़ा धाम में विश्वस्तरीय नेैचुरोपैथी सेंटर का उदघाटन

लोढ़ा धाम में विश्वस्तरीय नेैचुरोपैथी सेंटर का उदघाटन

मुंबई। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नाईक ने कहा है भारत सरकार देश में प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा है कि दुनिया भर में प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति रुझान बढ़ रहा है। ऐसे में भारत इस परंपरागत चिकित्सा की एक नई शक्ति के रूप में उभर रहा है। श्री नाईक भिवंडी में विश्व स्तरीय नेचुरोपैथी स्वास्थ्य केंद्र के उदघाटन अवसर पर बोल रहे थे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने नासिक हाईवे स्थित लोढ़ा धाम में इस नेचुरोपैथी स्वास्थ्य केंद्र का उदघाटन किया। समारोह की अध्यक्षता बैंगलोर स्थित नेचुरोपैथी विश्वविद्यालय एसव्यासा के कुलपति डॉ. एचआर नागेंद्र ने की। सांसद कपिल पाटिल, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री रविंद्र चव्हाण एवं विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा की उपस्थिति में शुरू हुए लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा संचालित इस विश्व स्तरीय नेचुरोपैथी स्वास्थ्य केंद्र में देश के जाने माने चिकित्सकों के हाथों योग, आयुर्वेद, मड थैरेपी, एक्युपंक्चर एवं नैचुरोपैथी के जरिए चिकित्सा होगी।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए कहा कि विज्ञान के रोज हेते नए नए शोध ने हमारी समूची जीवन शैली को व्यावसायिक जकड़ में बांध दिया है। जिससे हमारे जीवन में आंतरिक विकास रुक गया है। कृष्ण गोपाल ने कहा कि ऐसे में प्राकृतिक चिकित्सा ही जीवन को बचाने का एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि हमारी जीवनशैली जिस तरह से बदलती जा रही है, उस लिहाज से प्राकृतिक चिकित्सा ही हमें क्षमतावान रख सकती है। लोढ़ा फाउंडेशन की प्रमुख श्रीमती मंजु लोढ़ा ने अतिथियों का स्वागत किया एवं विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने आभार जताया।
विश्व प्रसिद्ध नेचुरोपैथी विश्वविद्यालय एसव्यासा के विवेकानंद हेल्थग्लोबल के सेंटर के रूप में लोढ़ा धाम में यह नेचुरोपैथी स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया गया है। इसे देश का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र बताते हुए सांसद कपिल पाटिल ने कहा कि यहां देश के जाने माने चिकित्सकों के हाथों योग, आयुर्वेद, मड थैरेपी, एक्युपंक्चर एवं नैचुरोपैथी के जरिए चिकित्सा होगी। जो मुंबई एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। विवेकानंद हेल्थ ग्लोबल के डॉ मंजुनाथ शर्मा एवं व्यासा आरोग्यधाम के मेडीकल डायरेक्टर डॉ. नागरत्ना इस समारोह पर विशेष रूप से उपस्थित थे। करीब 10 एकड़ में फैले चारों तरफ नयनाभिराम हरियाली से आच्छादित, बेहद खूबसूरत लोढ़ा धाम में बने इस अत्याधुनिक नैचुरोपैथी सेंटर के उदघाटन समारोह में आयुर्वेद चिकित्सक, एवं प्राकृतिक चिकित्सा से संबद्ध लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार