आप यहाँ है :

कैसे बनती है काम की चीजें, देखिये डिस्कवरी साईंस पर

विज्ञान और तकनीक से जुड़े विषयों को आम लोगों के लिए सुगम और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत करने वाला चैनल 'डिस्कवरी साइंस' अब दर्शकों के लिए एक  नया कार्यक्रम लाया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली चीजों की निर्माण प्रक्रिया से आपको परिचित कराएगी। बता दें कि  इस कार्यक्रम का नाम ‘हाउ इट्ज मेड’ है।  ‘हाउ इट्ज मेड’ का प्रसारण डिस्कवरी साइंस पर हर रात 8 बजे किया जाएगा।  ‘हाउ इट्ज मेड’ में जींस, एल्युमीनियम फॉयल और अनाज के अलावा मोम की बनी प्रतिमाओं, ब्रेल टाइपराइटर्स और पिन बॉल मशीनें जैसे साधारण और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली चीजों के निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।  

कार्यक्रम के हर एपिसोड में 3 उत्पादों को शामिल किया जाएगा और उनके निर्माण के लिए कच्चे माल से लेकर उन्हें उत्पाद की शक्ल देने तक की पूरी प्रक्रिया पर रोशनी डाली जाएगी।  यह सीरीज किसी उत्पाद के इतिहास और उनके सामान्य इस्तेमाल के अलावा हमारे दैनिक जीवन में उनकी भूमिका के बारे में भी बताएगी।  इतना ही नहीं, यह सीरीज कंप्यूटर्स, ट्रकों और फाइबर ऑप्टिक्स जैसे जटिल उत्पादों के रहस्य पर से भी परदा उठाएगी और साथ ही दर्शकों को यह समझाएगी कि उन्हें तैयार करने के पीछे कितनी मेहनत लगी है।    कच्चे माल से लेकर कल पुर्जों के निर्माण और उनकी असेंबली तक की पूरी प्रक्रिया पर प्रकाश डालने वाली यह सीरीज सही मायने में दर्शकों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन का मनोरंजन भी करेगी।

image_pdfimage_print


सम्बंधित लेख
 

Get in Touch

Back to Top