Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeखबरेंजबलपुरवासियों का दिल जीत लिया प्रभुजी ने

जबलपुरवासियों का दिल जीत लिया प्रभुजी ने

जबलपुर। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने आज संस्कारधानी के लोगों को अनूठी सौगात दी। ब्राडगेज के नए ट्रैक सुकरी-मंगेला के बीच नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जबलपुर-गोंदिया नेरोगेज को ब्राडगेज में बदलने के बाद ट्रेन का संचालन शुरु हो गया। ट्रेन के रवाना होते ही लोग खुशी से झूम उठे। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। इसके साथ ही मदन महल स्टेशन में टर्मिनल का भूमिपूजन करने के बाद, मुख्य स्टेशन में मल्टीफंक्शनल कॉम्पलेक्स, फ्री वाई-फाई व वाटर वेंडिंग मशीन का भी शुभारंभ करेंगे। रेलमंत्री व सीएम का जीएम गिरीश पिल्लई ने स्वागत किया। प्रोजेक्ट पूरा होते ही संस्कारणानी दक्षिण भारत से जुड़ेगी।

वर्षों पुरानी सौगात आज पूरी हो गई। 1 बजकर 12 मिनट में पैसेंजर ट्रेन को रेलमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हालांकि पहले ही दिन ट्रेन 1 घंटे 12 मिनट विलंब से रवाना हुई। ट्रेन के प्रस्थान का समय 12 बजे नियत किया गया था। आयोजन में देरी की वजह से ट्रेन को 1 बजकर 12 मिनट में रवाना किया गया।जैसे ही ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई वैसे ही मदन महल स्टेशन जयश्रीराम और नर्मदे हर के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। वहीं ट्रेन को भी बड़े ही आकर्षण ढंग से सजाया गया है। ट्रेन को देखने के लिए भी भारी संख्या में लोग स्टेशन पर पहुंचे।

unnamed (2)

उत्तर से दक्षिण भारत को जोडऩे वाली जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज परियोजना के जबलपुर छोर से पहली यात्री टे्रन दौड़ेने लगी है। जबलपुर-सुकरी मंगेला सेक्शन पर टे्रन को रेलमंत्री सुरेश प्रभु हरी झंडी मिल चुकी है। दक्षिण भारत की ओर पहला कदम बढऩे के साथ ही 20 साल से भी ज्यादा पुराना सपना पूरा हो गया है। परियोजना का बालाघाट तक काम पूरा होते ही टे्रनें जबलपुर-गोंदिया होते हुए दक्षिण के मुहाने बल्लारशाह तक जाने लगेंगी। इससे उत्तर भारत की दक्षिण से दूरी लगभग 275 किमी कम हो जाएगी। यात्रा समय पांच से सात घंटे तक कम हो जाएगा।

जबलपुर-सुकरी मंगेला के बीच शाम को भी एक ट्रैन चलाई जाएगी। सोमवार शाम रेलवे ने इसे लेकर जाहिर की जा रहीं सारी आशंकाओं को दूर कर दिया। सुबह की टे्रन 51703/04 व शाम को चलने वाली ट्रेन 51705/06 नंबर से चलाई जाएगी। बुधवार से दोनों टे्रन निर्धारित समय पर चलेंगी। ट्रेन सुबह 5.50 बजे जबलपुर से रवाना होकर 07.20 पर सुकरी पहुंचेगी। वहां से सुबह 9 बजे रवाना होकर 10.30 बजे जबलपुर आएगी।

इस अवसर पर रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने कहा कि रेलवे में निरंतर सुधार की जरुरत थी। रेलवे में निवेश न होने के कारण यह स्थिति बनी। निवेश में बढ़ोत्तरी हुई है। अच्छे दिन के लिए निवेश जरुरी है। रेलवे की सर्जरी हुई है। हमने राज्य सरकार से साझेदोरी की है। एमपी के सीएम के साथ मिलकर काम करेंगे। मप्र में निवेश का लाभ पूरे देश को होगा। एमपी को ठीक करना देश को ठीक करने के समान है। स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत की बात रखी। देश का पहला वल्ड क्लास स्टेशन हबीबगंज बनने जा रहा है। मंत्री फग्गन सिंह ने कहा कि नैनपुर-सिवनी-छिंदवाड़ा का काम जल्द पूरा होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सुरेश प्रभु ने रेल की दशा और दिशा बदली है। हम रेलवे के साथ मिलकर प्रदेश में काम करेंगे। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत, संपन्न भारत, गौरवशाली भारत की दिशा में काम कर रहे हैं। विकास में देश ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। बिना रेल के विकास के देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। जबलपुर विकास के मामले में आग है। 4 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत हो रहे है। जबलपुर में निवेश के लिए अलग से कार्यक्रम आयोजित करेंगे। डिफेंस में जबलपुर नंबर 1 है। इस बात को ध्यान में रखते हुए विशेष विकास होंगे। मप्र का पहला स्मार्ट सिटी के लिए शहर चुना गया है। जबतक सास चलेगी तबतक जबलपुर के विकास के लिए तत्पर रहूंगा।

रेल मंत्री के ट्वीटर अकाउंट पर छाया जबलपुर
संस्कारधानी को मिली सौगी पूरे देश में छाई हुई है। रेल मंत्री के ट्वीटर अकाउंट पर जबलपुर शहर छाया हुआ है। महल स्टेशन में टर्मिनल का भूमिपूजन करने के बाद, मुख्य स्टेशन में मल्टीफंक्शनल कॉम्पलेक्स, फ्री वाई-फाई व वाटर वेंडिंग मशीन आदि का जिक्र जिक्र किया गया है। इसके साथ ही एमपी देश में का केंद्र होने के साथ ही विकास के पथ पर विशेष तवज्जों की बात रखी गई है।

यह रहेगी ट्रेन की टाइमिंग
51703 मदनमहल-सुकरी मंगेला पैसेंजर, 51704 सुकरी मंगेला-मदनमहल पैसेन्जर के अप-डाउन की टाइमिंग भी तय हो चुकी है। ट्रेन की टाइमिंग इस प्रकार है।
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
12:00 मदनमहल 15.20
12.13 12.15 गढ़ा 15.00 15.02
12.26 12.28 ग्वारीघाट 14.47 14.49
12.34 12.36 जमतरा परसवाड़ा 14.39 14.41
12.46 12.48 चारघाट पिपरिया 14.27 14.29
12.58 13.00 बरगी 14.16 14.18
13.20 सुकरी मंगेला 14.00

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार