Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homeउपभोक्ता मंचचलती गाड़ी में लूट मचाने वाले पैंट्रीकार वालों पर प्रभु की टेढ़ी...

चलती गाड़ी में लूट मचाने वाले पैंट्रीकार वालों पर प्रभु की टेढ़ी नज़र

ट्रेन में यात्रा के दौरान पैंट्रीकार के वेंडर ने एक यात्री से ज्यादा रुपये ले लिए। नाराज यात्री ने तुरंत रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु को ट्वीट कर जानकारी दी। प्रभु ने ट्वीट का जवाब दिया और इसी माध्यम से अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

रेलमंत्री का ट्वीट सीधे झांसी रेल मंडल के अफसरों को मिलते ही हड़कंप मच गया। जब तक अफसरों को जानकारी मिलती, जब तक ट्रेन झांसी से रवाना हो गई थी। इसके बाद अफसरों ने ट्रेन में चल रहे मैनेजर को कार्रवाई के निर्देश दिए।

पीड़ित यात्री विशाल रस्तोगी के मुताबिक, मुंबई से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन 12107 मुंबई-लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस के कोच S-3 की बर्थ 56 पर वह लखनऊ के लिए यात्रा कर रहे थे। भोपाल से ट्रेन निकलने बाद उन्होंने नाश्ता मंगाया। इसी बीच वेंडर ने उनसे दर से ज्यादा रुपये ले लिए। इसको लेकर उनकी वेंडर से बहस भी हुई, लेकिन वह झगड़ा करके चला गया। इसके बाद उन्होंने सीधे रेलमंत्री श्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी।

रेलमंत्री तक मैसेज पहुंचने के बाद इसकी जानकारी सीधे मुख्यालय से लेकर झांसी मंडल के अफसरों तक पहुंची। मैसेज आते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अफसरों के निर्देश पर टीम सीधे स्टेशन पहुंची, लेकिन जब तक झांसी स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत ट्रेन के मैनेजर से संपर्क कर उसे कार्रवाई के लिए कहा गया।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार