1

लखनऊ जी पी ओ में महिला सम्मान बचत पत्र, 2023 स्कीम की शुरुआत

भारत सरकार द्वारा दिनांक 31.03.2023 को महिला सम्मान बचत पत्र 2023 स्कीम की शुरुआत की गयी जिसकी खास विशेषताएँ निम्नलिखित है :-

1-    सभी महिलाओं द्वारा स्वयं के लिए या अवयस्क लड़की के लिए  संरक्षक द्वारा 31.03.2025 को या उससे पूर्व खोला जा सकता है I

2-    न्यूनतम निवेश राशि 1000/- है और 100/- रुपये के गुणांक में कोई भी धनराशि जमा की जा सकती है I अधिकतम धनराशि 2 लाख I

3-    कोई भी व्यक्ति कितने भी खाते खोल सकता है लेकिन किन्ही भी दो खातों के मध्य तीन माह का अंतराल आवश्यक है I

4-    खाता खोलने के एक साल बाद मौजूदा बैलेन्स के  40 % की निकासी की सुविधा है I

5-    निवेश पर प्रति तिमाही 7.5% चक्रवृद्धि ब्याज I

6-    परिपक्वता अवधि 2 वर्ष है I