आप यहाँ है :

मध्र्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भी नर्मदा दर्शन यात्रा कराएगा

मध्र्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भी नर्मदा दर्शन यात्रा कराएगा। 11 दिनी यात्रा की शुरुआत 24 मई को जबलपुर से होगी। यात्रा का समापन इंदौर में होगा। यात्रा में पर्यटकों को नर्मदा के उद्गम से खंबात की खाड़ी (अरब सागर) विसर्जन स्थल तक की यात्रा कराई जाएगी।

 

यात्रा की शुरुआत 24 मई को सुबह 9 बजे जबलपुर से वाहनों के जरिए होगी। इस दिन उद्गम स्थल अमरकंटक के प्रमुख धार्मिक दर्शन स्थल पर ले जाया जाएगा। 25 को मंडला, 26 होशंगाबाद, 27 को होशंगाबाद के सेठानी घाट, 28 को ओंकारेश्वर महादेव के प्रातःकालीन दर्शन होंगे।

 

29 को बड़वानी, 30 को वागेश्वरी देवी के दर्शन, 31 को अंकलेश्वर के दर्शन होंगे। 1 जून को मीठी तलाई, 2 जून को भरुच भ्रमण और 11 वे दिन भरुच से इंदौर रवानगी होगी। इसके लिए प्रत्येक यात्री को 17 हजार रुपए खर्च करना होंगे। 

image_pdfimage_print


सम्बंधित लेख
 

Get in Touch

Back to Top