Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा मेधावी कर्मचारियों का सम्‍मान

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा मेधावी कर्मचारियों का सम्‍मान

मुंबई। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल के नेतृत्व में संगठन ने पश्चिम रेलवे के ग्रुप ‘डी’ के 50 मेधावी कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिन्हें मजदूर दिवस के अवसर पर पुरस्‍कृत करने का निर्णय लिया गया था। प्रत्‍येक कर्मचारी को योग्यता प्रमाण पत्र और 2000/- रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सामान्य सहायक (चपरासी), सफाई वाला, ट्रैक मेंटेनर, महिला ट्रैक मेंटेनर, पॉइंटमैन आदि कर्मचारियों को कोविड महामारी के दौरान उनके अनुकरणीय कार्यों की सराहना के लिए पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। श्रम दिवस के अवसर पर चयनित मुख्यालय एवं मंडल कार्यालय के 50 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार प्रदान किये गये।

श्रीमती कंसल ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और इस कठिन समय में उनकी कड़ी मेहनत की तहे दिल से सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को अपना अच्छा काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। ये कर्मचारी पश्चिम रेलवे के जगजीवन राम अस्पताल के हॉस्पिटल अटेंडेंट सहित पश्चिम रेलवे के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा हर साल इस प्रकार के पुरस्कार कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्‍हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार भी समूह ‘डी’ के कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने तथा उनके कार्य को पहचान प्रदान करने के लिए दिये गये। ये रेलवे कर्मचारी फ्रंट लाइन वर्कर के तौर पर मौजूदा महामारी के विरुद्ध राष्‍ट्र की लड़ाई में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार