1

मिस इंडिया एलीट 2015 , ब्यूटी कॉंटेस्ट का दिल्ली ऑडिशन

हाल ही में रुबरू हरियाणा टैलेंट प्रमोटिंग गु्रप द्वारा मुस्कान के.के. मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से श्रीराम फाउंडेशन प्रेजेंट्स रुबरू मिस इंडिया एलीट 2015, ब्यूटी कॉंटेस्ट का दिल्ली आॅडिशन आयोजन ब्लू वेव्स क्लब, दिल्ली मे किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय लोगो को कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ लोगो को जागरूक करना है। 

इस आॅडिशन से पहले भारत के विभिन्न राज्यो जैसे; जम्मू कश्मीर, कर्नाटका, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब आदि मे भी आॅडिशन लिये जा चुके हैं। इस आॅडिशन का आयोजन सभी प्रतिभागियो के लिये निशुल्क किया गया हैं जिसमे अभी तक हर राज्यों में अधिक से अधिक लड़कियो ने बढचढ कर हिस्सा लिया हैं। सभी लड़कियो ने औरतो के खिलाफ समाज मे फैली हुई बहुत सी कुरितियो, महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं से जुड़े सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और कानूनी मुद्दों पर मुख्य रूप से संवेदन शीलता और सरोकार के बारे मे खुलकर अपने विचार प्रकट किए हैं तथा महिलाओं के सामाजिक समता, स्वतंत्रता और न्याय के राजनीतिक अधिकारों की स्वतंत्रता के बारे मे भी बोला।

इस आॅडिशन मे डीडवाना के मशहूर समाज सेवक श्री गजेंदर सिंह शेखावत, दिल्ली की प्रमुख समाज सेविका तथा बिज़नेस वूमन अर्पिता बंसल तथा पंजाब से रिपनदीप कौर मुख्य अतिथि थे। रीता गंगवानी, मैंडी अटवाल, गौतम गंभीर, डॉ अनुज चैधरी, वरुण कत्याल आदि बतौर निर्णायक व अतिथी उपस्थित थे। दिल्ली के बाद अब हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश का आॅडिशन। सभी क्षेत्रों के राउण्ड के बाइ दिल्ली में एक फाइनल आॅडिशन होगा जिसमे से 25 मुख्य प्रतिभागियो का चयन किया जाएगा। उन सभी अंतिम 25 प्रतिभागियो को मुख्य प्रतियोगिता से पहले फैशन जगत के मशहूर ग्रूमिंग एक्सपर्ट्स द्वारा ट्रेनिंग दी जायेगी। 

मुख्य प्रतियोगिता का आयोजन अगस्त महीने मे दिल्ली मे किया जायेगा, जिसमे राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के फिल्म जगत की मशहूर हस्तिया निर्णायको की भूमिका निभाएंगे। रुबरू ग्रूप के प्रेसिडेंट संदीप कुमार हाल ही में मिस्टर मॉडल इंटरनेशनल (डोमिनिकन रिपब्लिक), सुपरमॉडल इंटरनेशनल (साउथ कोरिया) एवं मिस्टर ग्लोबल (थाईलैंड) से बेस्ट नेशनल डायरेक्टर का अवार्ड भी जीत कर आये है। वे सुपर मॉडल इंटरनेशनल (कोरिया), मिस  ग्लोब (कनाडा) तथा मिस पैन कॉन्टिनेंटल (फिलीपींस) के ऑफीशियल नेशनल डायरेक्टर भी हैं। 

रुबरू मिस इंडिया एलीट 2015, सौंदर्य प्रतियोगिता की तीनो मुख्य विजेता  इन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दुनिया भर के 47 देशों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।