Thursday, April 25, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेमोदीजी ने धरती के चार चक्कर लगा लिए

मोदीजी ने धरती के चार चक्कर लगा लिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच देशों की यात्रा पर रवाना होने के बाद महज 6 दिन में अफगानिस्तान, कतर, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और मैक्सिको जाएंगे। 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद से मोदी की विदेश यात्राएं चर्चा में रही हैं। तब से लेकर अब तक (22-23 मई 2016) मोदी ने 92 दिन विदेश यात्राओं पर बिताए हैं। 42 देशों की यात्रा करते हुए कुल 1,54,576* किमी का हवाई सफर किया है। धरती का एक चक्कर 40,030 किमी में पूरा होता है। इस लिहाज से मोदी तीन चक्कर तो कभी के पूरे कर चुके थे। शनिवार को अफगानिस्तान के लिए रवाना होते ही उन्होंने उतने किमी की विदेश यात्रा कर ली, जितने में धरती के चार चक्कर लगाए जा सकते हैं।

मोदी की विदेश यात्राओं का लेखा-जोखा

2014: 30 दिन, 9 देश, 47,170 किमी हवाई सफर

भूटान- दो दिन 1230 किमी (दिल्ली से टिम्पू)
ब्राजील- चार दिन 14551 किमी (दिल्ली से ब्रासिलिया)
नेपाल- दो दिन 807 किमी(दिल्ली से काठमांडू)
जापान- चार दिन 5880 किमी (दिल्ली से टोक्यो)
अमेरिका-संयुक्त राष्ट्र – पांच दिन 11,888 किमी (दिल्ली से न्यूयॉर्क)
म्यांमार-ऑस्ट्रेलिया-फिजी – दस दिन 12007 किमी (दिल्ली से सूवा)
नेपाल- तीन दिन 807 KM (दिल्ली से काठमांडू)
2015: 55 दिन, 29 देश, 89,570 किमी हवाई सफर

सेशेल्स-मॉरिशस-श्रीलंका चार दिन 10,093 किमी (दिल्ली से विक्टोरिया)
सिंगापुर- एक दिन 4126 किमी (दिल्ली से सिंगापुर)
फ्रांस-जर्मनी-कनाडा आठ दिन 11765 किमी (दिल्ली से टोरंटो)
चीन – तीन दिन 3801 किमी (दिल्सी से बीजिंग)
मंगोलिया – दो दिन 3330 किमी (दिल्ली से उलन बतार)
द. कोरिया – दो दिन 4719 किमी (दिल्ली से सिओल)
बांग्लादेश – दो दिन 1435 किमी (दिल्ली से ठाका)
उज्बेकिस्तान-कजाकिस्तान-रूस-तुर्कमेनिस्तान-किर्गिस्तान-तजाकिस्तान आठ दिन 3367 KM (दिल्ली से ऊफा)
यूएई- दो दिन 2205 किमी (दिल्ली से दुबई)
आयरलैंड – एक दिन 7137 किमी (दिल्ली से डब्लिन)
यूएस-यूएन – सात दिन 11888 किमी (दिल्ली से न्यूयॉर्क)
यूके-तुर्की – पांच दिन 6769 किमी (दिल्ली से लंदन)
मलेशिया – दो दिन 3803 किमी (दिल्ली से कुआलालंपुर)
सिंगापुर – तीन दिन 4126 किमी (दिल्ली से सिंगापुर)
यूएन-फ्रांस – दो दिन 6647 किमी (दिल्ली से पेरिस)
रूस-अफगानिस्तान-पाकिस्तान – तीन दिन 4359 KM (दिल्ली से मॉस्को)
2016: 7 दिन, 4 देश, 17,836 किमी सफाई सफर

बेल्जियम-यूएस- तीन दिन 12201 किमी (दिल्ली से वॉशिंगटन)
सऊदी अरब- दो दिन 3075 किमी (दिल्ली से रियाद)
ईरान- दो दिन किमी 2560 (दिल्ली से तेहरान)

साभार- http://naidunia.jagran.com से

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार