Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिविकास के लिए गांधी का मार्ग ज्यादा प्रासंगिक

विकास के लिए गांधी का मार्ग ज्यादा प्रासंगिक

उदयपुर।  पद्मविभूषण जगत मेहता के जन्मदिवस समारोह के अंतर्गत सेवामंदिर सभाकक्ष  में आयोजित "भारत निर्माण :शताब्दी की कल्पना"विषयक गोलमेज संवाद में सामाजिक कार्यकर्त्ता,औद्योगिक घरानो के प्रतिनिधि,राजनीतिज्ञ , कूटनीतिज्ञ एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने आगामी शताब्दी  के लिए सुशासन को महत्त्व पूर्ण बतलाया।एक आम राय व्यक्त की गयी कि  विकास का मॉड्यूल मूल्याधारित एवं विकेन्द्रित होना चाहिए जिसमे जनता की सम्पूर्ण भागीदारी हो।भारत युवाओ का होने के साथ साथ गाँवों का भी है।  ग्रामीण  विकास  की रफ़्तार को बढ़ाने की जरुरत है। गरीबी, पर्यावरण,स्वास्थ्य , महिलाओ की स्थिति ,बेहतर सरकारी सेवा ऐसे क्षेत्र है जो आज़ादी के लगभग सात दशक पश्चात भी चुनौती बन कर खड़े है। पेयजल,बिजली,शिक्षा व स्वास्थ्य की मार अभी भी गाव और गरीब झेल रहा है।

विकास जरुरी है पर पर्यावरण भी उतना ही जरुरी है ,खेती की हालत सुधारना लाजमी है, नागरिक  सरोकारों पर   चिंतन की जरुरत है।  भारत जैसे देश के विकास के  लिए गांधी द्वारा सुजाया मार्ग  ज्यादा प्रासंगिक है। जरुरी है कि नागरिक संस्थाओ के प्रति जन आस्था और विश्वास  बढ़ोतरी हो।  ये ऐसे मुद्दे रहे जिन पर गोलमेज संवाद में विस्तार से वार्ता हुई।
 

गोलमेज संवाद का संयोजन आई आई एम के निदेशक प्रोफ जनत शाह ने  किया। संवाद में पूर्व भारतीय राजदूत टी पी श्रीनिवासन ,शैल इण्डिया के पूर्व अध्यक्ष विक्रम मेहता,सेवा मंदिर के अध्यक्ष अजय मेहता,पूर्व मंत्री भरतसिंह ,इंटेक की उपाध्यक्ष तसनीम मेहता, पूर्व सचिव राजस्थान सरकार अदिति मेहता ,कोकाकोला की कंट्री डायरेक्टर नीलिमा खेतान,ऑक्सफेम इंग्लॅण्ड की अनन्या मेहता ,के एफ सी नयी दिल्ली की सुनीता चौधरी ,वरिष्ठ पत्रकार पामेला , मोहनसिंह मेहता मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय मेहता , सेवामंदिर  मुख्य संचालिका प्रियंका सिंह , सिक्योर मीटर के मुख्य कार्यकारी भगवत बाबेल सहित कई नागरिको ने अपने विचार व्यक्त किये। 

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार