Tuesday, April 16, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिसांसद मनोज तिवारी जी ने कलाकारों की सहायता हेतु दस लाख का...

सांसद मनोज तिवारी जी ने कलाकारों की सहायता हेतु दस लाख का सहयोग दिया

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से उपजी आर्थिक संकटों का सामना कर रहे कलाकारों की सहायता के लिए गायक तथा अभिनेता मनोज तिवारी जी आगे आकर 10 लाख रुपए का सहयोग करते हुए कला जगत की अन्य तमाम हस्तियों से इसके लिए आगे आने की अपील की है।

मनोज तिवारी ने कलाकारों की सहायता के लिए संस्कार भारती द्वारा चलाए जा रहे ‘पीर पराई जाणे रे’ अभियान को समर्थन करते हुए कहा-‘ संकट में खड़े रहना, हम भारतीयों की रीत है। संस्कृति हमारी पहचान है, कलाकार उसका योद्धा है। कलाकार बचेगा तो संस्कृति बचेगी’।

संस्कार भारती ने हाल ही में कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए धन जुटाने की अपनी पहल ‘पीर पराई जाणे रे’ के तहत एक वर्चुअल कॉन्सर्ट का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में पंडित बिरजू महाराज, अमजद अली खान, सोनल मानसिंह, सोनू निगम, मालिनी अवस्थी, मनोज मुंतशीर, कपिल शर्मा, अक्षय कुमार सहित कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुई थीं और हाल ही में अक्षय कुमार ने भी जरूरतमंद कलाकारों की मदद के लिए 50 लाख रुपये का योगदान दिया।

बीजेपी सांसद और सूफी गायक हंसराज हंस के नेतृत्व में यह वर्चुअल कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। आयोजन का उद्देश्य कोरोना की वजह से आर्थिक संकट से घिरे कलाकारों की आर्थिक मदद के लिए कोष जुटाना था। इसमें आम लोगों के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार से अनुदान, सहायता और राहत की अपील की गई। पिछले डेढ़-दो साल से कलाकारों के मंचीय कार्यक्रम बंद है। अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी मंडरा रहा है। परफॉरमिंग आयोजनों के बिना विभिन्न कलाओं से जुड़े अधिकतर कलाकारों की आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब है।

संपर्क:
बृजेश भट्ट
संस्कार भारती
मीडिया समन्वयक
9999280664

चित्र परिचय: बायें से महेंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष पीर पराई जाणे रे, मनोज तिवारी, अमीर चंद महामंत्री संस्कार भारती एवं अनुपम भटनागर दिल्ली क्षेत्र प्रमुख
https://www.facebook.com/SanskarBharatiCentral/photos/a.1274210286037545/3196330937158794/

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार