Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की म.प्र. की कार्यकारिणी की घोषणा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की म.प्र. की कार्यकारिणी की घोषणा

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्यभारत प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक को ब्यावरा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मध्यभारत प्रांत के निर्वाचन भी सम्पन्न हुए, जिसमें श्री अशोक पाण्डेय प्रांत संघचालक निर्वाचित हुए। क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख श्री अनिल जी तामडू ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में यह प्रक्रिया संपन्न कराई। इस प्रक्रिया के बाद प्रांत संघचालक श्री पाण्डेय ने प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रांत कार्यवाह का दायित्व श्री यशवंत इंदापुरकर, सह कार्यवाह श्री हेमंत सेठिया, प्रान्त प्रचारक श्री अशोक पोरवाल और प्रान्त सह प्रचारक का दायित्व श्री स्वप्निल कुलकर्णी को दिया गया।

मध्यभारत की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रान्त संघचालक श्री पाण्डेय ने विभिन्न दायित्वों की घोषणा की, जिनमें शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री विक्रम सिंह, प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री श्याम बिहारी प्रजापति, प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख चंद्रकांत नेमाड़े, प्रांत व्यवस्था प्रमुख श्री सोमकांत उमालकार, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख श्री कमल जैन, प्रांत सेवा प्रमुख श्री मुकेश त्यागी, प्रांत सह सेवा प्रमुख श्री रवि अग्रवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख डॉ. जगजीत सिंह नामधारी, प्रांत सह संपर्क प्रमुख श्री सुरेंद्र मिश्रा, प्रांत प्रचार प्रमुख श्री ओम प्रकाश सिसोदिया, प्रांत सह प्रचार प्रमुख श्री विजय दीक्षित, प्रांत प्रचारक प्रमुख श्री राजकुमार जैन एवं श्री प्रदीप खांडेकर, श्री पवन मलिक तथा श्री मुकेश दीक्षित को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

मध्यभारत प्रान्त में संघ की योजना से समाज परिवर्तन के लिए चलाई जा रहीं विविध गतिविधियों के संयोजक की घोषणा भी की गई, जिनमें प्रान्त गो सेवा संयोजक श्री संजय शर्मा, सह संयोजक श्री सुरेश गुप्ता, श्री वेदपाल झा, प्रान्त ग्राम विकास संयोजक श्री देवेन्द्र शर्मा, सह संयोजक श्री ब्रजकिशोर भार्गव, प्रान्त समरसता संयोजक श्री हरीशचन्द्र शर्मा, कुटुंब प्रबोधन संयोजक श्री दिनेश शर्मा, धर्म जागरण संयोजक श्री मनोज शर्मा, प्रान्त धर्म जागरण प्रमुख श्री जीतेन्द्र राठौर और प्रान्त पर्यावरण संयोजक श्री अतुल राय शामिल हैं।

प्रान्त कार्यवाह
विश्व संवाद केंद्र, भोपाल
डी- 100 /45, शिवाजी नगर, भोपाल
दूरभाष /फैक्स :
0755-2763768*

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार