Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिमुख्हयमंत्री ने रवाना किया सुराज्य रथ

मुख्हयमंत्री ने रवाना किया सुराज्य रथ

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सुराज्य रथ को शानदार विदाई दी। प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने एवं योजनाओं का फायदा लेने के लिए लोगों के प्रोत्साहित करने के लिए रवाना हुआ यह सुराज्य रथ प्रदेश के हर जिले में जाएगा। मुख्यमंत्री निवास वर्षा बंगले से हुए सुराज्य रथ के इस विदाई समारोह में महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष रावसाहेब दानवे, ‘सुराज्य अभियान’ के संयोजक विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा एवं संगठन महामंत्री रविंद्र भुसारी सहित भाजपा सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
सुराज्य रथ की रवानगी के मौके पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस अवसर पर कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिले, इसके लिए अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से

सुसज्ज सुराज्य रथ प्रदेश के हर जिले में जाएगा। मुख्यमंत्री ने वादा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में लोकमान्य के सपनों का सुराज्य स्थापित हो रहा है तथा प्रदेश की जनता को किसी भी बात की कमी नहीं आने देंगे। ‘सुराज्य अभियान’ के संयोजक विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के मुताबिक महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री फडणवीस के दो साल के शासनकाल में सरकार ने कई जनोपयोगी कार्य किए हैं। जनवरी महीने के अंत तक मंडल स्तर तक सरकार के विकास कार्यों को हर कार्य को घर घर तक पहुंचाया जाएगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। सुराज्य रथ में सरकार की जनोपयोगी योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी के वीडियो प्रसारण की सुविधा हैं। सुराज्य रथ में 12 स्क्रीन लगी हुई हैं। जिन पर सरकार के उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी है। विधायक लोढ़ा के मुताबिक महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार को दो वर्ष के शासनकाल में सरकार ने कई सारे जनोपयोगी कार्य किए हैं। जनवरी महीने के अंत तक जिला स्तर तक सुराज्य रथ के जरिए सरकार के हर कार्य को घर घर पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फूलों से सजे सुराज्य रथ को वर्षा बंगले के मुख्यद्वार से झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रदेश के हर जिले में जाएगा।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार