Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeखबरेंअगला महापौर भाजपा का : अमरजीत मिश्र

अगला महापौर भाजपा का : अमरजीत मिश्र

मुम्बई बीजेपी के महामंत्री अमरजीत मिश्र ने दावा किया है कि मुम्बई में जिस तरह नए मतदाताओं ने भी बड़े पैमाने पर मतदान किया है और भाजपा के परंपरागत मतदाता वोट देने के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचे,उसे देखकर यह स्पष्ट कहा जा सकता है कि मुम्बई में परिवर्तन होकर रहेगा।

श्री मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नीतियों से प्रभावित मुम्बईकर मतदाताओं का झुकाव निश्चित रूप से भाजपा की ओर रहा है। श्री मिश्र ने यह भी दावा कि गुरुवार को जब मतगणना होगी तो कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस की भविष्य की राजनीति की कलई खुल जायेगी। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की है कि भाजपा के पारदर्शी मनपा के गठन के प्रति आम मुंबईकर भी सकारात्मक रहा है। भ्र्ष्टाचार मुक्त मुंबई मनपा के लिए मतदाताओं ने मतदान किया है।

श्री मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की फडणवीस सरकार के कामकाज के साथ ही मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार के सांगठनिक कौशल का लाभ भी बीजेपी को मिलेगा।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार