Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeखबरेंकेरल से लापता निमिशा ने जीता था गीता के श्लोक पढ़ने का...

केरल से लापता निमिशा ने जीता था गीता के श्लोक पढ़ने का ईनाम

केरल से लापता 21 लोगों में शामिल निमिशा के बारे नई जानकारी सामने आई है। निमिशा ने स्कूल के वक्त गीता के श्लोक पढ़ने पर राज्य स्तर पर ईनाम जीता था। इसके साथ ही निमिशा ने क्लासिकल डांस और म्यूजिक में भी इनाम जीते हैं। किताबें पढ़ने का शौक रखने वालीं निमिशा ने एक ईसाई युवक से शादी करने के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। इस्लाम धर्म कबूलने के बाद निमिशा ने अपने नाम फातिमा रखा लिया था। निमिशा के पति ने भी शादी के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था।

निमिशा की अपने पति इस्सा से मुलाकात उस वक्त हुई जब वह सेंचुरी डेंट्ल कॉलेज, कासरगोड में पढ़ रही थीं। इस मुलाकात के चार दिन बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी। निमिशा की मां बिंदु को इस बारे में कुछ भी नहीं पता था।

पिछले साल नवंबर में वह अपने पति के साथ गायब हो गई थीं। जब निमिशा ने अपने परिवार वालों का फोन उठाना बंद कर दिया तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद बिंदू ने कोर्ट में निमिशा को एक युवक के साथ बुर्का पहने हुए देखा। इसके बाद कोर्ट ने निमिशा को अपने पति के साथ रहने की मंजूरी दे दी। निमिशा के परिवार वालों का कहना है कि आखिरी बार उसने बताया था कि वह अपने पति के साथ श्रीलंका जा रही हैं। हालांकि, परिवारवालों ने मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी।

यह भी बताया जा रहा है कि इस वक्त निमिशा गर्भवती थीं। निमिशा ने इस्लाम धर्म कबूल करने के बारे में अपने परिवार वालों को कभी नहीं बताया था। जब उसने शादी कर ली तो परिवारवालों को इस बारे में पता लगा। निमिशा की मां ब्यूटिशियन हैं। निमिशा के भाई भारतीय सेना में है और एनएसजी कमांडो है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार