1

अब कैमरे की निगरानी में बनेगा रेलों में खाना

रेल मंत्री सुरेश प्रभु केवल रेलवे की खस्ता वित्तीय हालत को ही सुधारने में समय नहीं लगा रहे हैं बल्कि उन्होंने यात्री सुविधाओं का मर्म समझने की भी कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक सुरेश प्रभु ने बताया कि यात्रियों से सीधे जुड़ने के बाद उन्हें ट्रेनों में खाने की समस्या की गहराई का पता चला। उन्होंने बताया कि हालांकि 2 हजार ट्रेनों में ई कैटरिंग की सुविधा शुरू की है, लेकिन उन्होंने यात्रियों को साफ-सुथरा खाना उपलब्ध कराने के लिए एक योजना तैयार की है।
प्रभु ने कहा कि अगर उपभोक्ता के साथ डीलिंग करना है तो उसकी शिकायतें सुनने का भी दम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एख बेस किचन कई रेलवे स्टेशनों को संभालेगा। लेकिन इस बारे में यात्रियों को जानकारी दी जाएगा।