Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeखबरेंशहीद वीरांगना अबन्तीबाई लोधी जयंती पर हुआ भव्य शोभायात्रा का आयोजन

शहीद वीरांगना अबन्तीबाई लोधी जयंती पर हुआ भव्य शोभायात्रा का आयोजन

आगरा।16 अगस्त 2017 को अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा शहीद वीरांगना अबन्तीबाई लोधी जी की 186वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। वीरांगना अबन्तीबाई लोधी की शोभायात्रा का दहतोरा के अबन्तीबाई पार्क से शुभारम्भ होकर अमरपुरा के वीरांगना अबन्तीबाई पार्क पर समापन हुआ।

शोभायात्रा के शुभारम्भ से पहले दहतोरा वीरांगना अबन्तीबाई पार्क पर अखिल भारतीय लोधी महासभा के पदाधिकारियों ने पूजा अर्जना की और 31 घोड़े, बग्घी व बैण्ड बाजों के साथ एक भव्य शोभायात्रा को दहतोरा के अबन्तीबाई पार्क से अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री निहाल सिंह भोले ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रबाना किया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा अमरपुरा के वीरांगना अबन्तीबाई पार्क पहुंचीं। यहां पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष मा. बी.एल. वर्मा जी थे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गुलाब सिंह एड. व लोधी प्रमोद मोदी थे। कार्यक्रम संरक्षक नरेश लोधी ने मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा का साफा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को मुख्यअतिथि बी.एल. वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वीरांगना अबन्तीबाई लोधी समाज का गौरव थीं। जोकि सिर्फ लोधी समाज के लिए न लड़ कर सम्पूर्ण देश के लिए 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में लड़ीं थीं। रानी अवंती बाई का बलिदान देशवासियों को देशभक्ति और परमार्थ के लिये जीने की प्रेरणा देता रहेगा। रानी अवंतीबाई भारत की प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना थी। रानी अवंतीबाई ने परतंत्र की बेडियो में जकडे रहने से अच्छा रणभूमि में आजादी की मौत मरना स्वीकार किया। उन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ हथियार उठाकर अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए युध्द किया। बी.एल. वर्मा ने कहा कि भाजपा जितने भी हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं उनका सम्मान करती है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमोद मोदी ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की दिशा और दशा बदलने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ऐसे कार्यक्रमों की आज समाज नितान्त आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निहाल सिंह भोले व सूरजभान सिंह लोधी व संचालन हरिकिशन लोधी व लाल सिंह लोधी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेश लोधी, विश्वनाथ लोधी, जिला पं.स.ं सत्यप्रकाश राजपूत, डाॅ. मुकेश राजपूत, प्रवीन राजपूत, डाॅ. राजेश वर्मा, नत्थीलाल लोधी, प्रेम सिंह आड़तिया, डाॅ. उदल सिंह, दाताराम प्रधान, दीवान सिंह प्रधान, निहाल सिंह प्रधान, मोहन सिंह प्रधान, यदुवीर सिंह प्रधान, राजेन्द्र सिंह प्रधान, राजकुमार लोधी आदि उपस्थित रहे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार