1

दो मुख्य मंत्री और एक केंद्रीय मंत्री आएंगे नय पद्मसागरजी के ‘जीओ’ कार्यक्रम में

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन एवं फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय 27 अक्टूबर (रविवार) को मुंबई में जैन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन (जीओ) द्वारा आयोजित ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में विख्यात जैन संत परम पूज्य नयपद्म सागर महाराज के सामाजिक एकता और विकास के सपने को साकार करने के लिए चार विशेष कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। इस आयोजन में इंटरनेशनल सेटलमेंट फोरम, पॉलिटिकल फोरम फॉर गुड गवर्नेस सहित मुंबई में एक इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की शुरूआत की जाएगी। ‘जीओ’ की ग्लोबल लॉचिंग इस आयोजन का सबसे प्रमुख कार्यक्रम होगा।

‘जीओ’ का यह मेगा आयोजन वरली स्थित एनएससीआई के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेड़ियम में 27 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इस अतर्राष्ट्रीय आयोजन में देश विदेश के विभिन्न स्थानों से विशेष रूप से मुंबई आ रहे हैं। राजनेता, न्यायविद. उद्योगपति, डॉक्टर, सीए, एडवोकेट, इंजीनियर, वैज्ञानिक, पत्रकार, लेखक, साहित्यकार, प्रसासनिक अधिकारी, बैंकर्स, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कॉर्पोरेट जगत आदि विभिन्न क्षेत्रों के करीब 6 हजार से भी ज्यादा निष्णात लोग इस ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। नयपद्म सागर महाराज के अनुसार परोपकार, विश्वमैत्री एवं प्राणी कल्याण को समर्पित जैन समाज के लिए एक संगठित प्लेटफॉर्म के रूप में आयोजित यह ग्लोबल कॉन्फ्रेंस सामाजिक रूप से एक पॉवर सेंटर साबित होगी। सामाजिक विकास एवं विश्व की बदली हुई परिस्थितियों में ‘जीओ’ के द्वारा एक कार्यक्षम संगठन के रूप में नए इतिहास के निर्माण होगा।

जैन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन की इस ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, व्यवसाय, प्रशासन एवं राजनीतिक क्षेत्र में जैन समाज की सक्षम भूमिका के निर्माण की दिशा भी तय की जाएगी। नयपद्म सागर महाराज ने बताया कि इस ग्लोबल आयोजन की सारी महत्वपूर्ण तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

संपर्कः 9967060060

.