Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeटेली गपशप'पति की आँख' से भारत की सैर कराएगी पल्लवी जोशी

‘पति की आँख’ से भारत की सैर कराएगी पल्लवी जोशी

न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ पर एक नया शो ‘भारत की बात’ (Bharat ki Baat) शुरु किया है। इस शो की एंकर जानी-मानी अभिनेत्री पल्लवी जोशी हैं, इस शो में वह अपने देश की महानता व सांस्कृतिक विरासत को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगी, इस शोक के निर्माता उनके पति विवेक अग्निहोत्री हैं।

इस शो में 26 कड़िया होंगी जिनमें ऐसी शख्सियतों को भी दिखाया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्यों से देश को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

‘भारत की बात’ का प्रसारण पांच जनवरी से शुरु हो चुका है जिसमें दर्शकों को कर्नाटक के हंपी की यात्रा कराई गई है। इसका नियमित प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार की सुबह दस बजे से किया जाएगा। News18 India के साथ-साथ इसका प्रसारण News18 UP, News18 MP, News18 Punjab, News18 Rajasthan,News18 Bihar और News18 Urdu पर भी किया जाएगा। इसके निर्माता पल्लवी जोशी के पति विवेक अग्निहोत्री हैं।

 

 

विवेक अग्निहोत्री फिल्मी जगत में लीक से हटकर काम करने के लिए जाने जाते हैं और फिल्मी दुनिया में जिस तरह से पश्चिमी संस्कृति और माफिया डानों का वर्चस्व है विवेक अग्निहोत्री उनके सामने चुनौती बनकर हर बार कुछ नया करते हैं। इस कार्यक्रम में दर्शकों को उस भारत की झलक देखने को मिलेगी जिसकी गौरव गाथा सदियों से गायी जा रही है, और जिस पर हर भारतीय को गर्व है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

Comments are closed.

- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार