Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेपंकज शर्मा म.प्र. के मुख्य मंत्री के मीडिया सलाहकार बने

पंकज शर्मा म.प्र. के मुख्य मंत्री के मीडिया सलाहकार बने

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वरिष्ठ पत्रकार पंकज शर्मा को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया की सहमति से पंकज शर्मा की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति संविदा के आधार पर की गई है। इस बारे में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। उनकी संविदा नियुक्ति की सेवा शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। बता दें कि पंकज शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक मामलों पर उनकी काफी अच्छी पकड़ है। उन्होंने देश के विभिन्न मीडिया संस्थानों का साथ कार्य किया है।

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ उन्होंने कई देशों में स्पेशल असाइनमेंट्स भी कवर किए हैं। वे विभिन्न सरकारी समितियों में भी रह चुके हैं। 2007 में कांग्रेस जॉइन करने से पहले पंकज ढाई दशक से भी अधिक समय तक नवभारत टाइम्स के साथ बतौर पत्रकार काम कर चुके हैं।

पंकज शर्मा फिलहाल दिल्ली में रहते हैं, लेकिन अब मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के तौर पर नियुक्ति हो जाने के बाद वे जल्द ही वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पंकज शर्मा की मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार के पद पर नियुक्ति के बारे में जारी आदेश को आप यहां देख सकते हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार