1

अंगदान के लिए लोगों को आगे आना चाहिएः श्री सुभाष चन्द्रा

नागपुर। भारतीय नव वर्ष के अवसर पर नागपुर में सिटी सेंटर में माधव नैत्रालय का शुभारंभ करते हुए ज़ी राज्य सभा सांसद व ज़ी नेटवर्क एवँ एस्सेल समूह के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्रा ने कहा कि हमारे देश में हर साल 75-80 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है, जबकि अंगदान और नैत्रदान की संख्या बहुत कम है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कानून में भी बदलाव की ज़रुरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अंग दान के लिए प्रेरित हो सकें। उन्होंने कहा कि अंगदान से लाखों लोगों को नया जीवन मिल सकता है इसके लिए ज़रुरी है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अंगदान और नैत्रदान के लिए आगे आएँ।

कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व श्री सुभाष चन्द्रा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व संघचालक स्व. माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के चित्र पर श्रध्दासुमन अर्पित किए।

सुभाषजी ने कहा कि नैत्र चिकित्सालयों और ऐसे संस्थानों की मदद से ज़रुरतमंदों को अंगदान का लाभ दिया जा सकता है। सोशल मीडिया पर लोगों से आव्हान करते हुए उन्होंने कहा अगर आपके परिवार में कोई व्यक्ति दिवंगत हो जाता है, तो उसके नैत्र और अन्य अंगों को दान करने के लिए आगे आना चाहिए, इस तरह वह व्यक्ति अपने आप अमर हो जाएगा। इस नैत्र चिकित्सालय का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के परमपूज्य सरसंघचालक ने स्वामी अवधेशानंद गिरी, स्वामी गोविंददेव गिरी, केंद्रीय मंत्री श्री नीतिन गड़करी, केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्य मंत्री श्री देवेन्द्र फड़णवीस की उपस्थिति में संपन्न हुआ।