Thursday, April 18, 2024
spot_img
Homeफ़िल्मी-गपशपआसाराम पर फिल्म बनाएंगे प्रकाश झा

आसाराम पर फिल्म बनाएंगे प्रकाश झा

नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी आसाराम फिल्मी दुनिया के चहेते बन गए हैं।  आसाराम पर एक साथ दो फिल्में बनने जा रही है। एक का नाम है "चल गुरू हो जा शुरू" और दूसरी का नाम है "सत्संग"।  फिल्म निर्देशक प्रकाश झा सत्संग नाम से फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अर्जुन रामपाल या मनोज वाजपेयी आसाराम की भूमिका निभा सकते हैं।

"चल गुरू हो जा शुरू" टाइटल वाली फिल्म में हेमंत पांडे केन्द्रीय भूमिका में होंगे। पांडे टीवी धारावाहिक ऑफिस ऑफिस से मशहूर हुए थे। पांडे ने इस बात की पुष्टि की है कि वह फिल्म में केन्द्रीय भूमिका में होंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म ढोंगी बाबाओं पर केन्द्रित हास्य व्यंग्य फिल्म है। फिल्म में ऎसे सभी बाबाओं के बारे में बताया जाएगा जिन्होंने धर्म को धंधा बना दिया है और सीधी साधी जनता उनकी ठगी का शिकार हो रहा है।

हिमालयन ड्रीम्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म में हेमंत पांडे के अलावा चंद्रचूड़ सिंह,मनोज मिश्रा, मनोज पाहवा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में है। फिल्म के निर्देशक हैं मनोज शर्मा। मनोज शर्मा 2010 में आसाराम पर स्वाहा नाम से फिल्म बना चुके हैं। यह फिल्म काफी विवादित रही थी। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद फिल्म रिलीज हो पाई थी। शर्मा ने बताया कि अगले साल मार्च अप्रै तक फिल्म रिलीज हो जाएगी।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार