1

देहरादून की सुद्दोवाला जेल के बंदियों ने बनाया जेल रेडियो का सिग्नेचर ट्यून

9 नवंबर, 2021 उत्तराखंड दिवस

उत्तराखंड दिवस के मौके पर देहरादून की सुद्दोवाला जेल के 14 बंदियों का बनाया जेल रेडियो का सिग्नेचर ट्यून रिलीज किया गया। इन बंदियों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। यह सभी बंदी इस जेल में जल्द ही शुरु होने वाले जेल रेडियो के लिए रेडियो जॉकी के तौर पर प्रशिक्षित किए गए हैं। उत्तराखंड की जेलों में रेडियो लाने और बंदियों को प्रशिक्षित करने का काम जेल सुधारक ड़ॉ.वर्तिका नन्दा ने किया है।

इस रेडियो को लाने में राज्य के जेल महानिदेशक पुष्पक ज्योति, देहरादून जेल के सीनियर सुपरिटेंडेंट दधिराम और जेल पवन कोठारी का विशेष योगदान रहा है।

तिनका मॉडल ऑफ प्रिजन रिफार्म्स

जेल का यह रेडियो तिनका मॉडल ऑफ प्रिजन रिफार्मस पर आधारित होगा। जेल रेडियो जेल में सूचना औऱ मनोरंजन- दोनों ही जरूरतों को पूरा करेगा। इससे बंदियों को विविध कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा को सामने रखने का मौका मिलेगा। यह रेडियो जेल में प्रतिदिन होने वाली आधिकारिक गतिविधियों के बारे में भी सूचनाएं देगा। इसके अलावा फरमाइशी गाने, अदालत में जाने की सूचनाएं, जेल प्रशासन की गतिविधियों की जानकारी, उनके परिजनों के साथ मुलाकात और अन्य तरह के विषयों पर भी जानकारी इस रेडियो द्वारा दी जाएगी।

उत्तराखंड जेल रेडियो को तीन चरणों में बांटा गया है। इसमें 10 जेलें शामिल होंगी। पहले चरण के लिए जिला जेल देहरादून, जिला जेल हरिद्वार और उप कारागार हलद्वानी का चयन किया गया है। यह चयन राज्य के तत्कालीन महानिरीक्षक कारागार श्री ए पी अंशुमान ने किया था।

हरियाणा की जेलों से मिली प्रेरणा
जेल प्रशासन के मुताबिक हाल में हरियाणा की जेलों में बंदियों के लिए तीन चरणों में रेडियो शुरू किया गया जिसकी काफी सराहना हो रही है। यह काम तिनका तिनका की संस्थापक डॉ. वर्तिका नन्दा की मदद से किया गया था। इसका अनुसरण करते हुए अब उत्तराखंड की जेलें भी रेडियो लाने को तत्पर हैं। 16 जनवरी, 2021 को पानीपत की ज़िला जेल में राज्य के पहले जेल रेडियो का उद्घाटन जेल मंत्री रंजीत सिंह ने किया। हरियाणा में कुल 19 जेलें हैं, जिनमें से 3 सेंट्रल जेल हैं। अब तक यहां 7 जेलों में रेडियो लाया जा चुका है और 47 बंदियों को बतौर रेडियो जॉकी ट्रेनिंग दी गई है। इनमें 10 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल है।

यूट्यूब पर हुआ रिलीज
जेल रेडियो का सिग्नेचर ट्यून तिनका तिनका प्रिजन रिफ़ार्मस के यूट्यूब चैनल- तिनका तिनका जेल रेडियो पर रिलीज किया गया है। यह भारत का इकलौता ऐसा पॉडकास्ट है जो जेल सुधार को समर्पित है।

यूट्यूब लिंक


Dr. Vartika Nanda
Prison Reformer & Media Educator
Founder, Tinka Tinka

Selected Books:
Tinka Tinka Madhya Pradesh
Tinka Tinka Dasna
Tinka Tinka Tihar
Raniyan Sab Janti Hain

Email: [email protected]
Website: www. tinkatinka.org
Phone: +91 98112 01839