Tuesday, March 19, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिवीणा के राजस्थानी गीतों की यू ट्यूब पर धूम

वीणा के राजस्थानी गीतों की यू ट्यूब पर धूम

वीणा का नया गीत ‘‘सावन आयो‘‘ Youtube.com/VeenaMusicRajasthan डिजिटल मीडिया पर 12 जुलाई 2017 को जारी किया गया। वीणा समूह के अध्यक्ष के.सी. मालू के निर्देषन एवं परिकल्पना में तैयार इस गीत ने राजस्थानी संगीत के इतिहास में पहली बार तीन दिन में ही 4 लाख से अधिक दर्षकों की लोकप्रियता हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है। विक्सा राजपुरोहित ऊदेसनगर के लिखे इस गीत का संगीत विख्यात संगीतकार समीर एन. पाखले द्वारा तैयार किया गया है। इस गीत को प्रियंका सिंह एवं विजय ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज दी है। गीत का वीडियो फिल्मांकन घनष्याम पाटोदिया द्वारा तैयार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि ‘वीणा समूह‘ द्वारा राजस्थान के लोकसंगीत, संस्कृति, कला एवं परम्पराओं को दुनिया के कोने-कोने तक पंहुचाने की श्रृंखला में पिछले 30 वर्षों से सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा हैं इन्हीं अथक प्रयासों से आज राजस्थान के लोकप्रिय नृत्य ‘घूमर‘ ने विष्व पटल पर Top10 लोक नृत्यों में चौथा स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है। घूमर के वीणा ल्वनजनइम के चैनल पर 65 लाख से अधिक दर्शक है।

वीणा का लोकप्रिय संगीत राजस्थान व देश के प्रत्येक सीडी शॉप पर तो उपलब्ध है ही सभी ऑनलाईन मंचों पर भी उपलब्ध है। राजस्थान से एकमात्र स्तरीय लोकप्रिय चैनल वीणा समूह के Youtube.com/VeenaMusicRajasthan पर सुना व देखा जा रहा है। इन सभी माध्यमों से देष-दुनिया के लोग वीणा के संगीत का भरपूर आनन्द उठा रहे हैं। वीणा समूह की लोकप्रियता का मूल कारण उसका पारिवारिक एवं मनभावन संगीत ही रहा है।

आज के डिजिटल युग में हम हमारी संस्कृति को भूलते जा रहे है जिससे हमारी समृद्ध एवं गौरवषाली संस्कृति, परम्पराएं, कला, सभ्यता, रहन-सहन आदि से हमारी भावी पीढी वंचित हो रही है। हमारा आपसे आग्रह है कि संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु वीणा समूह द्वारा उठाये गए इस कदम के साथ अपनी ताल मिलाते हुए इसमें भागीदार अवष्य बनें। यू ट्यूब पर वीणा म्यूजिक के चैनल से राजस्थानी लोक संगीत की लोकप्रियता तेजी से बढ रही है। अब राजस्थानी संगीत के आने से देश के साथ-साथ प्रवासी राजस्थानी व भारतीयों के साथ-साथ विदेशी लोग भी राजस्थानी संस्कृति व संगीत से रूबरू हो रहे हैं। अमेरिका, कनाडा, दुबई, अमन, कुवैत, इंर्ग्लैण्ड, नेपाल, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान आदि देशों में वीणा का चैनल बहुत लोकप्रिय है।

वर्तमान में 4 लाख से अधिक लोग प्रतिदिन वीणा के इस चैनल को देख रहे हैं। उसी का परिणाम है कि सावन का यह गीत Youtube.com/VeenaMusicRajasthan पर लोकप्रियता के नये आयाम स्थापित कर रहा है। अब राजस्थान का संगीत डिजिटल मीडिया पर भी धूम मचायेगा व लोगों को राजस्थान के रंगीले-रसीले गीतों व नृत्यों का रसास्वादन कराएगा।

यू ट्यूब लिंक

प्रेषक

Veena Group
Haldiya House, Johari Bazar
Jaipur -302003
E-mail – [email protected], [email protected],
Ph. 0141-2572666, 4022623
Visit Us :- Click Here_Follow us Our Digital Platform

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार