1

अवचेतन मन को खोलता है मोदी सूत्र- राम बहादुर राय

मोदी सूत्र अवचेतन मन को खोलता है। यह सोच में विस्तार लाता है। लोगों के नजरिए में बदलाव लाता है। यह कहना था वरिष्ठ पत्रकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के प्रमुख पद्मश्री राम बहादुर राय जी का। जेएनयू में हरीश वर्णवाल की पुस्तक मोदी सूत्र के विमोचन के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी पुस्तक है जिसे रोज पढ़ने और गुनने की जरूरत है। इसे अगर आप सकारात्मकता से देखेगें तो ये आपका जीवन भर साथ निभाएगा।

पत्रकार और लेखक हरीश वर्णवाल ने कहा कि जिस जेएनयू में ठीक साल भर पहले राष्ट्रविरोधी नारे लगे थे उसी विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से जुड़ी किताब पर परिचर्चा हुई। इस किताब में जीवन से जुड़ी बातें है। इसे रोज पढ़कर जीवन में उतार सकते हैं।

जेएनयू में पुस्तक विमोचन और परिचर्चा कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक केजी सुरेश, सांसद आरके सिन्हा, जेएनयू के प्रोफेसर अश्विनी महापात्र, आजतक के सीनियर एंकर सईद अंसारी और न्यूज 18 इंडिया के डिप्टी मैेनेजिंग एडिटर सुमित अवस्थी ने भी संबोधित किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार आकाश सोनी ने किया।

मोदी सूत्र का विमोचन सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। ट्विटर पर भी मोदी सूत्र दिनभर टॉप ट्रेंड करता रहा और पहले स्थान पर भी रहा।

परिचर्चा में चंदा बंद सत्याग्रह चलाने वाले मुनीश रायजादा, स्वामी विशालानंद, सौरभ शर्मा, प्रज्ञा भूषण, रवि भदौरिया, रौशन पाठक, रितेश माहेश्वरी और नागेंद्र नीरज जैस कई सम्मानित लोग भी शामिल हुए।