Wednesday, April 24, 2024
spot_img
Homeदुनिया भर कीशबरीमाला को लेकर धार्मिक भावनाएँ भड़काने पर रेहाना फातिमा गिरफ्तार

शबरीमाला को लेकर धार्मिक भावनाएँ भड़काने पर रेहाना फातिमा गिरफ्तार

पिछले महीने केरल के सबरीमला मंदिर के कपाट खुलने पर प्रवेश की कोशिश करने वाली कार्यकर्ता रेहाना फातिमा को आज गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि रेहाना फातिमा पर अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिए कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 32 वर्षीय फातिमा को कोच्चि में पलारीवोत्तोम स्थित दफ्तर से गिरफ्तार किया गया.

पीटीआई की खबर के मुताबिक पुलिस ने राधाकृष्णा मेनन नाम के शख्स की शिकायत पर बीएसएनएल कर्मी कार्यकर्ता फातिमा के खिलाफ पाथानामथिट्टा में मामला दर्ज किया है. मेनन का आरोप था कि कार्यकर्ता की कुछ फेसबुक पोस्ट धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली थीं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा कि फातिमा को पथानामाथिट्टा ले जाया गया है.

बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दस से 50 साल के आयुवर्ग की महिलाएं सबरीमला मंदिर में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं. मंदिर के श्रद्धालु इन महिलाओं का विरोध कर रहे हैं और उन्हें प्रवेश करने से रोक रहे हैं. महिलाओं और श्रद्धालुओं के बीच चल रहे इस संघर्ष में जब कुछ समय पहले फातिमा ने मंदिर में प्रवेश का प्रयास किया तो केरल में विवाद खड़ा हो गया था. उधर, गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए फातिमा ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन वह खारिज हो गई. तब अदालत ने कहा था कि पुलिस मामले में उचित कदम उठा सकती है

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार