1

‘श्रीराम संस्कृति की झलक’ पुस्तक का विमोचन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास पर ‘श्रीराम संस्कृति की झलक’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक पूर्व विधायक श्री राजेश्री डॉ. महंत राम सुन्दर दास हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि 946 पृष्ठों की इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के सभी मंदिरों की स्थापत्य कला, मंदिर के रख-रखाव, पूजा के विधान तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न धार्मिक पर्वों और व्रतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

यह पुस्तक हिन्दी और संस्कृत भाषा में लिखी गई है। मुख्यमंत्री ने पुस्तक विमोचन अवसर पर राजेश्री डॉ. महंत राम सुन्दर दास सहित उपस्थित सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दूधाधारी मठ ट्रस्ट के पदाधिकारी सर्वश्री विजय पाली, रामानुज उपाध्याय, दाऊ महेन्द्र अग्रवाल, अजय तिवारी, सुखराम दास, रामेश्वर मिश्रा, प्रोफेसर श्री पी.एस. राव और संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य कृष्णवल्लभ शर्मा भी उपस्थित थे।