Friday, March 29, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों के ठहराव समय में...

पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर कुछ ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन

मुंबई। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर कुछ विशेष ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निम्नलिखित विशेष ट्रेनों के समय में दिये गये विवरण के अनुरूप संशोधन किया गया है:

1). ट्रेन संख्या 09012 अहमदाबाद -मुंबई गुजरात एक्सप्रेस सुपरफास्‍ट स्पेशल के समय में 20.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधन किया गया है। अब यह ट्रेन अहमदाबाद से 07.00 बजे की बजाय 07.05 बजे प्रस्थान करेगी और 15.55 बजे की बजाय 16.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

2). ट्रेन संख्या 09210 पुरी-वलसाड स्पेशल के समय में 19.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधन किया गया है। अब यह ट्रेन सूरत स्टेशन पर 10.47/10.52 बजे की बजाय 10.57/11.02 बजे पहुंचेगी/प्रस्‍थान करेगी और 12.00 बजे की बजाय 12.10 बजे वलसाड पहुंचेगी।

3). ट्रेन संख्या 06588 बीकानेर- यशवंतपुर स्पेशल के समय में 21.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधन किया गया है। अब यह ट्रेन वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे की बजाय 12.32/12.34 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी और बोईसर स्टेशन पर 13.07/13.09 बजे की बजाय 13.12/13.14 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी।

4). ट्रेन संख्या 04806 बाड़मेर- यशवंतपुर स्पेशल के समय में 23.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधन किया गया है। अब यह ट्रेन वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे की बजाय 12.32/12.34 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी।

5). ट्रेन संख्या 09028 जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के समय में 20.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधन किया गया है। अब यह ट्रेन वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे की बजाय 12.32/12.34 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी और बोरीवली स्टेशन पर 14.00/14.03 बजे की बजाय 14.05/14.08 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी।

6). ट्रेन संख्या 02930 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के समय को 25.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे की बजाय 12.32/12.34 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी और बोरीवली स्टेशन पर 14.00/14.03 बजे की बजाय 14.05/14.08 बजे पहुंचेगी। तदनुरूप बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर 14.50 बजे की बजाय 15.00 बजे पहुंचेगी।

7). ट्रेन संख्या 02950 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के समय को 23.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन वापी स्टेशन पर 12.37/12.39 बजे की बजाय 12.40/12.42 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी।

8). ट्रेन संख्या 06311 श्री गंगानगर- कोचुवेली स्पेशल ट्रेन के समय को 21.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन वापी स्टेशन पर 12.39/12.41 बजे की बजाय 12.40/12.42 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी और बोईसर स्टेशन पर 13.24/13.26 बजे की बजाय 13.26/13.28 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी।

9). ट्रेन संख्या 09216 हिसार- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के समय को 21.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन बोरीवली स्टेशन पर 14.35/14.40 बजे की बजाय 14.55/14.58 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी और 15.20 बजे की बजाय 15.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

10). ट्रेन संख्या 09010 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल स्पेशल के समय को 21.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन 15.35 बजे की बजाय 15.50 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

11). ट्रेन संख्या 04672 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के समय को 21.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन 16.00 बजे की बजाय 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

12). ट्रेन संख्या 01103 झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के समय को 20.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन 16.00 बजे की बजाय 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

13). ट्रेन संख्या 09154 वलसाड-उमरगाम स्पेशल के समय को 20.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन संजान स्टेशन पर 12.37/12.38 बजे की बजाय 12.34/12.35 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी और 13.15 बजे की बजाय 13.00 बजे उमरगाम पहुंचेगी।

14). ट्रेन संख्या 09087 संजान-सूरत स्पेशल के समय को 20.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन मरोली स्टेशन पर 09.28/09.29 बजे की बजाय 09.37/09.38 बजे, सचिन स्टेशन पर 09.36/09.37 बजे की बजाय 09.45/09.46 बजे, भेस्तान स्‍टेशन पर 09.43/09.44 बजे की बजाय 09.52/09.53 बजे, उधना स्टेशन पर 09.54/09.55 बजे की बजाय 10.03/10.04 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी और 10.15 बजे की बजाय 10.25 बजे सूरत पहुंचेगी।

15). ट्रेन संख्या 09101 विरार-भरूच स्पेशल के समय को 20.09.2021 से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। अब यह ट्रेन गोथनगाम स्टेशन पर 10.16/10.17 बजे की बजाय 10.10/10.14 बजे, सयान स्टेशन पर 10.22/10.23 बजे की बजाय 10.18/10.19 बजे, किम स्‍टेशन पर 10.32/10.33 बजे की बजाय 10.27/10.28 बजे, कोसांबा स्टेशन पर 10.40/10.41 बजे की बजाय 10.36/10.37 बजे, हाथुरान स्टेशन पर 10.47/10.48 बजे की बजाय 10.42/10.43 बजे, पनोली स्टेशन पर 10.52/10.53 बजे की बजाय 10.47/10.48 बजे और अंकलेश्वर स्टेशन पर 11.08/11.09 बजे की बजाय 10.57/10.58 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे इन बदलावों को ध्‍यान में रखकर यात्रा करें तथा इन स्‍पेशल ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार