Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिसरसंघचालक जी ने की विदेशी मीडिया के पत्रकारों से भेंट

सरसंघचालक जी ने की विदेशी मीडिया के पत्रकारों से भेंट

नई दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पू. सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी ने आज नई दिल्ली में 30 से अधिक देशों के मीडिया प्रतिनिधियों से भेंट की। इस अवसर पर 50 से अधिक मीडिया संगठनों के 80 से अधिक पत्रकार उपस्थित थे।

आज का कार्यक्रम एक सतत चलने वाली प्रक्रिया का हिस्सा था, जिसके अन्तर्गत सरसंघचालक जी समाज के विभिन्न वर्गों से निरंतर रचनात्मक संवाद करते हैं।

यह संवाद लगभग ढाई घंटे चला। श्री मोहन भागवत जी ने विदेशी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संघ के दृष्टिकोण एवं कार्य की जानकारी दी। इसके उपरांत हुए प्रश्न उत्तर सत्र में विविध विषयों पर रचनात्मक चर्चा की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह माननीय सुरेश (भय्याजी) जोशी, सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य जी, डॉ. कृष्णगोपाल जी, उत्तर क्षेत्र संघचालक डॉ. बजरंगलाल गुप्त जी और दिल्ली प्रांत संघचालक कुलभूषण आहूजा जी भी उपस्थित थे।

अरुण कुमार
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
24 सितंबर, 2019

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार