1

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. सुभाष चंद्रा का संदेश

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे’ के मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने देशवासियों को संदेश दिया और बताया कि कैसे जी ग्रुप ने भारत में पहले निजी सेटेलाइट टीवी इंडस्ट्री की नींव रखकर भारत के टेलीविज़न मनोरंजन व मीडिया के क्षेत्र में क्रांति कर दी थी।

3 मई को हर साल विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को मीडिया के महत्व से रूबरू करवाने और सच सामने लाने के लिए कई चुनौतियों का सामना कर रहे पत्रकारों को सम्मानित करने के मकसद से मनाया जाता है। ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ के मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने ‘जी न्यूज’ के ‘डीएनए’ कार्यक्रम से देशवासियों को संदेश दिया और बताया कि कैसे जी ग्रुप ने ही भारत में सेटेलाइट टीवी इंडस्ट्री की नींव रखी थी। उन्होंने बताया कि कैसे देश में दूरदर्शन के बाद जी ग्रुप ने ही मनोरंजन और खबरें देखने के अधिकार को लोकतांत्रिक रूप दिया था।

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि ये दुर्भाग्य है कि प्रेस फ्रीडम में विश्व में भारत की रैकिंग 180 देशों में 159 नंबर पर है। जब इस बारें में मैं सोच रहा था, तो मेरे दिमाग में पूरी एक फिल्म रीप्ले कर गई। इस देश में मैं निजी सेटेलाइट टेलिविजन के फाउंडर के रूप में भी जाना जाता हूं। 1991 में दूरदर्शन के अलावा कोई दूसरा टेलीविजन चैनल नहीं था और तब मैंने इसकी शुरुआत की थी और आज ये एक इंडस्ट्री बन चुकी है। आज भारत में शायद पांच सौ से ज्यादा निजी टेलीविजन चैनल हैं। लगभग आठ लाख से ज्यादा लोग सीधे तौर पर इस इंडस्ट्री से रोजगार के तौर पर जुड़े हुए हैं। अप्रत्यक्ष रूप से यह संख्या लगभग सत्रह से बीस लाख के करीब हो सकती है, जो लाभार्थी हुए हैं।

इस दौरान डॉ. चंद्रा ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे 1991 के दिवाली के समय का वो दिन याद आया, जब उस समय के भारत सरकार के सूचना-प्रसारण मंत्रालय के तत्कलीन सचिव स्वर्गीय श्री महेश प्रसाद जी से उनके दफ्तर में मिलने गया था और जब उनसे कहा कि मैं एक निजी सेटेलाइट टीवी चैनल शुरू कर रहा हूं, लिहाजा कानून के न होते हुए मैं आपको समर्पित करता हूं। जिस तरह से आप दूरदर्शन को निर्देशित करते हैं, उसी तरह से आप इस चैनल को भी निर्देशित कर सकते हैं। इस पर वह नाराज हो गए और नाराजगी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि डॉ. चंद्रा मैं आपको यह नहीं करने दूंगा और यदि आप ऐसा करेंगे तो मैं आपको जेल में डाल दूंगा। उन्होंने बताया कि यह सुनकर मैं स्तब्ध रह गया और मैं उनसे यह कहकर निकल आया, मैं तो ऐसा करूंगा, आपको जो करना हैं आप करिए और मुझे जो करना है, वो मैं करूंगा।

डॉ. चंद्रा ने आगे कहा कि आज करीब तेतीस वर्ष बाद भी ऐसा ही कुछ महसूस हो रहा है, पर इसका जिक्र मैं फिर कभी करूंगा, लेकिन आज इतना ही कहूंगा कि जी नेटवर्क को देश-विदेश भारतीय भाषाओं में और दस विदेशी भाषाओं में मिलाकर हर रोज करीब 150 से 155 करोड़ लोग देखते हैं।

इस दौरान डॉ. चंद्रा ने दर्शकों से अपील की कि आप सबका प्यार जी नेटवर्क के साथ, जी न्यूज के साथ बना रहे। इसके लिए मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम भरसक प्रयास करेंगे कि सीधी, सच्ची न्यूज आपके घर तक, आपके मोबाइल्स में हर जगह पहुंचती रहे।

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा का ये पूरा संदेश आप यहां सुन सकते हैं-

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा का ये पूरा संदेश आप यहां सुन सकते हैं-




हिंदुओं और राष्ट्र प्रेमियों, जागो, उठो, मोदी के लिये नहीं, राष्ट्र रक्षा के लिए १०० % मतदान करो

२०२४ का लोकसभा चुनाव हमारी सभ्यता और संस्कृति को बचाने का चुनाव है। ये अन्यान्य प्रकार के जिहादों से समाज को सुरक्षित रखते हुए एक सक्षम, समर्थ और शक्तिशाली भारत के उद्भव का चुनाव है जिसे विश्व में अग्रणी बनना है। आप का मत बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है ऐसी परिस्थिति में। मतदान न करने का पाप अपने सिर पर न लें। उस पाप की भरपाई नहीं कर पायेगें अपने आगे के सौ जन्मों में भी क्यों कि आप का अस्तित्व ही न बचेगा। जो आत्मसम्मान खो कर भी जी सकते हैं वो दिन रात लतियाये और दुरदुराये जायेगें जिहादी जमातों द्वारा जैसे पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान , और बंगलादेश में हो रहा है। यहां भारत के अंदर भी तो कर्नाटक से ले कर बंगाल तक यही हो रहा है। ये भी ध्यान रहे भारत माता की गोद में ही हिंदु सुरक्षित हैं। जिस दिन ये गोद नहीं रही हम भी मारे मारे फिरेगें विश्व में रोमा बंजारों की तरह।

विदेश मंत्री डा. जय शंकर ने क्या कहा- विश्व एक बहुत ही गंभीर दौर से गुजर रहा है। भारत को कमजोर करने की कोशिशें निरंतर चल रही हैं। आने वाले दिनों में ये कोशिशें और षड्यंत्र और तेज होगें। देश को एक बहुत ही समर्थ नेतृत्व व शक्तिशाली सरकार की आवश्यकता है जो इन भारत विरोधी शक्तियों से प्रभावशाली ढंग से लड़ सके। पिछले १० वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में एक ऐसा स्थान बना लिया है कि वो अग्रणी राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा दिखाई देता है। वह विश्व कि पांचवी अर्थ व्यवस्था से चौथी बनने के कगार पर है।

२०% की एक जिहादी, खालिस्तानी, और वामी देशतोड़कों की आबादी है जो तय कर के बैठी है कि हिंदु भारत को नीचा दिखाना है। कुछ अन्य भी स्वार्थी तत्व हैं जो भारत को तहस नहस करना चाहते हैं सत्ता में अाने के लिये। ये हिंदु परिवारों को तोड़ देना चाहते हैं और पूरे समाज को अमीर-गरीब, जात-पांत, भाषा, क्षेत्र, वर्ग, आदि के नाम पर बांट कर सत्तानशीन होना चाहते हैं इनके षडयंत्र अब ढके छुपे भी नहीं है। देश के बाहरी शत्रु इन तत्वों को अब खुला समर्थन दे रहे हैं।

आप सब जानते हैं और साफ देख सकते हैं कि पिछले दस वर्षों में देश कितनी तीव्र गति से आगे बढ़ा है। मैने अपने जीवन काल में विकास की ऐसी रफ्तार नहीं देखी। पिछले दस वर्षों में हमने किसानों की आत्महत्या या भूखमरी की खबरें नहीं पढ़ीं । सड़कों पर भिखारी नहीं मिलते। घर के काम के लिये किसी बढ़ई, कारीगर, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन। आदि को खोजने जाइये तो कोई नहीं मिलता। सब्ज़ी भाजी और फलों के रंग बिरंगी ठेले भरे पड़े हैं। सब संपन्न हो रहे हैं। गरीबी घटी है, मिटने की कगार पर है। भ्रष्टाचार कम होता जा रहा है। सरकारी योजनायों का लाभ आम जन तक पहुंच रहा है।

दिल्ली में हिंदू सरकार बनानी है। प्रत्याशी से वैसे भी हमारा काम कम ही पड़ता है। उसे देखने से बस आँख को सुकून भर ही मिलता है। वह प्रत्याशी जीत कर देश के नेतृत्व के साथ खड़ा रहे यही आवश्यक है। आप की बात ऊपर तक पहुंचाता रहे। देश की रीतियों और नीतियों को देखना है। उन्हीं के कारण देश का सम्मान बढ़ा है और सही अर्थों में विकास की बहार दिखने लगी है। चाहे वो मुंबई हो या बनारस, आमूल चूल परिवर्तन हो रहे हैं। इसीलिये पूरे उत्साह के साथ बाहर निकलिये। EVM पर कमल या राजग के दलों के चुनाव चिन्ह देखिये और बटन दबा दीजिये।

बहुत सिद्धांतवादी मत बनिये। यदि प्रभु राम और कृष्ण बहुत सिद्धांतवादी बनते तो अधर्म पर धर्म की जीत नहीं होती, न रामायण में न महाभारत में। व्यक्तिगत नहीं वृहत्तर सामाजिक और राष्ट्रीय स्वार्थ के लिये मतदान किजिये। हरदम मुझे ये नहीं मिला, वो नहीं मिला करने में कोई सुख नहीं है। प्रत्याशी की मीन मेख निकालने निकलेगें तो सब में कमी निकलेगी। वो हमारे समाज से ही आते हैं। उनका दूध का धुला होना संभव नहीं है। वो किन नीतियों के साथ खड़े होंगे आगामी लोकसभा में वह महत्वपूर्ण है।

सोचने की बात ये भी है कि क्या कट्टर मुसलमान और कुटिल ईसाईयों का एक बड़ा वर्ग प्रत्याशी देख कर या विकास के नाम पर मतदान कर रहा है? नहीं न। वो मोदी को अपदस्थ करने के लिये मतदान केंद्र पर लंबी कतार में खड़ा दिखता है। वो माफिया सरगनाओं और भ्रष्टाचारी मक्कारों तक को बेहिचक वोट देता है।

उसे बस यही लगता है कि मोदी राज में हिंदुओं का वर्चस्व है और उसे अभ्यास नहीं है हिंदु राज में रहने का। यथार्थ है कि मोदी ने उनका कोई बुरा नहीं किया। फिर भी वो मोदी विरोध में खड़े हैं, अपने मुल्ला मौलवियों और पादरियों की पुकार पर।

हिंदुओं में तो ऐसी कोई संस्था नहीं है जो ऐसी पुकार लगाये। इसीलिये हिंदुओं को स्वप्रेरणा से ऐसा करना होगा। जब ईसाई और मुसलमानों का एक बड़ा तबका १००% मतदान कर सकता है केवल मोदी को हटाने के लिये तो हम हिंदू और राष्ट्रवादी कौन से गये गुजरे हैं कि १००% मतदान नहीं कर सकते मोदी को जिताने के लिये? तो टूट पड़िये मतदान केंद्रों पर, धर्म और अधर्म की लड़ाई के इस कुरुक्षेत्र में धर्म की पताका फहरानी है।

ईमान (इस्लाम) के लिये हिंदुस्तान को भी बर्बाद कर देगें ये। ऐसे ही मुल्ला मौलवी हिंदु नेताओं का सिर तन से जुदा करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। ये ज़ोर शोर से हिम्मत कर के बोल रहे हैं। इनका नंगा नाच तब दिखेगा जिस दिन मोदी और योगी जैसे नहीं रहेगें। ये स्वयं ऐसा कहते चलते हैं।

फिर हम देख रहे हैं कर्नाटक, बंगाल, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु में ऐसा होता हुआ। गरीब हिंदुओं को ये मुस्टंडे भैंसानुमा मौलाना डरा कर रखते रहे हैं अपने डील डौल से। अब जा कर उनका आत्म सम्मान लौटने लगा है, ये दुखी और विचलित हैं।

जहाँ भी मूलत: इनके वोटों से चुनी हुई सरकारें हैं वहां ये किसी कानून को नहीं मानते। वो सरकारें इनके अतिवादियों को सुरक्षा प्रदान करती हैं। मुख्यमंत्री स्तर के जातिवादी नेता भी इनके सामने नतमस्तक रहते हैं। चाहे वो मुलायम या अखिलेश हों, लालू या तेजस्वी हों, ममता बनर्जी हों, या सोनिया-राहुल हों, सब नतमस्तक रहते रहे हैं अतीक, मुख्तार, शहाबुद्दीन, बुखारी, और शाहजहां जैसों के आगे। सारा यदुवंशी, बंगाली, और नेहरु खानदानी आत्मसम्मान इस जिहादी माफिया के आगे दंडवत् लेट जाता है।

इनका विकास से कुछ नहीं लेना देना। ये सपना देखते हैं गजवा-ए-हिंद का। एक फ़तवे पर ये टिड्डी दलों की तरह मतदान की पंक्ति में जा खड़े होते हैं। ये प्रत्याशियों के जीवन चरित्र नहीं पढ़ते मतदान करने से पहले। इनके मतदान का बस एक ही आधार है, मोदी और योगी को हराना और हिंदुओं का मान-मर्दन। हिंदु इनके इलाकों से सिर उठा कर न निकल पाये यही चाहते हैं ये। इन्हें यही दुख सालता है कि मोदी और योगी राज में हिंदु सिर उठा कर घूमने लगा है।

तो जात पाँत भूल जाइये, और मंहगाई-बेरोज़गारी के झूठे रोने धोने के नाटक में मत फँसिये। राम घर घर और कण कण में हैं, राम मंदिर तो व्यापार है ये क़िस्सा भी सुनाया जायेगा आप को लेकिन ये कोई नहीं बतायेगा कि ख़ुदा की इबादत के लिये बाबरी मस्जिद ही क्यों चाहिये।

ध्यान रखिये जिद दिन आप अपने आराध्य का सम्मान करना और ऊनके लिये लड़ना छोड़ देगें, ये जिहादी आप के सीने पर मूंग दलेगें; आप की माता, बहन, और बेटियों का सम्मान और उनका शील क्षत् विक्षत् होगा। ये हो चुका है, और हो रहा है। जब पप्पू, अखिलेश, तेजस्वी राज में लव जिहादियों के झूंड निकलेगें आप सहन नहीं कर पायेगें और ना ही उनको रोक पाएँगें।

मतदान कीजिये जिससे कि आप अपने आराध्य की निर्बाध पूजा कर सकें, अपना अत्म सम्मान बचा सकें। आत्म सम्मान के आगे सब कुछ नगण्य है।

हिंदुओं और राष्ट्र प्रेमियों, निकलो बाहर मतदान के लिये। ये धर्म और राष्ट्र रक्षा का युद्ध है। पुरानी गलती नहीं दुहरानी है। घूस खा कर अपने क़िले के दरवाज़ों को नहीं खोलना है।

इससे संबंधित वीडियो इस लिंक पर उपलब्ध हैं https://khullamkhulla.wordpress.com/



जन्म कुंडली में मांगलिक दोष

तहक्षी

मांगलिक दोष क्या है? मांगलिक दोष तथा विवाह का संबंध मंगल दोष से मुक्ति के उपाय कुंडली में मंगल की स्थिति के कारण मांगलिक दोष होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल 1, 4, 7, 8 तथा 12 वें भाव में होता है तो माना जाता है कि व्यक्ति मांगलिक है।

मंगल (ग्रहों का सेनापति) मंगल को शक्ति, साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक माना जाता है। कुंडली में इसकी शुभ स्थिति किसी भी व्यक्ति के लिए शुभ साबित होती है। लेकिन अगर कुंडली में इसका स्थान पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें भाव में हो तो इस स्थिति को मांगलिक दोष कहते हैं। यह दोष वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है और इसके कारण व्यक्ति के विवाह में अनेक रूप की बाधाएं भी आती हैं।

मांगलिक दोष तथा विवाह का संबंध ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल का विवाह से बहुत संबंध है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर होती है तो वह मांगलिक होता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की शादी गैर मांगलिक लड़के या लड़की से हो जाती है तो वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। कई बार कलह इतनी बढ़ जाती है कि जीवनसाथी से अलगाव हो जाता है।

मंगल दोष से मुक्ति के उपाय ज्योतिष शास्त्र में लड़का या लड़की के मांगलिक होने पर कई उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाकर मांगलिक समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है। अगर लड़की मांगलिक है तो विवाह से पहले कुंभ विवाह, विष्णु विवाह या अश्वत्थ विवाह कराया जाता है। हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। प्रतिदिन शिवलिंग पर जलाभिषेक और दूधाभिषेक के साथ लाल फूल भी चढ़ाएं। घर आने वाले मेहमानों को मिठाई खिलाने से भी मंगल दोष काफी हद तक कम हो सकता है। हर मंगलवार को भगवान शिव को शहद चढ़ाएं। इससे भी मंगल दोष से राहत मिलती है।

हनुमान जी को केसरिया रंग का चोला चढ़ाएं। मंगलवार को घर में केसरिया आकार के छोटे गणपति लाएं और उनकी नियमित पूजा करें। मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए आप हर मंगलवार को मंगल ग्रह स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं। मंगल दोष को कम करने के लिए आप किसी कर्मकांडी पंडित जी से मंगल की शांति के लिए हवन करवा सकते हैं। हवन में भगवान मंगल को कुछ आहुति देने से यह दोष जल्द ही कम हो जाता है। ग्रहों का संबंध रंगों से भी होता है। लाल रंग भी मंगल का प्रतिनिधित्व करता है।

इसलिए मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए आप लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं। मंगलवार के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर लाल रंग के कपड़े पहनें और मूंगे की माला से मंगल के मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ अंग अंगारकाय नमः। ऐसा करने से आपको मंगल के दुष्प्रभावों से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

साभार- https://twitter.com/yajnshri से




मनुष्य इसी वन में जंगली जानवरों के बीच फँसा हुआ है

एक बार विदुर जी संसार भ्रमण करके धृतराष्ट्र के पास पहुँचे तो धृतराष्ट्र ने कहा, “विदुर जी ! सारा संसार घूमकर आए हो आप, कहिये कहाँ-कहाँ पर क्या देखा आपने ?”
विदुर जी बोले, “राजन् ! कितने आश्चर्य की बात देखी है मैंने। सारा संसार लोभ शृंखलाओं में फँस गया है। काम, क्रोध, लोभ, भय के कारण उसे कुछ भी दिखाई नहीं देता, पागल हो गया है। आत्मा को वह जानता ही नहीं।”

तब एक कथा उन्होंने सुनाई। एक वन था बहुत भयानक। उसमें भूला-भटका हुआ एक व्यक्ति जा पहुँचा। मार्ग उसे मिला नहीं। परन्तु उसने देखा कि वन में शेर, चीते, रीछ, हाथी और कितने ही पशु दहाड़ रहे हैं। भय से उसके हाथ-पाँव काँपने लगे। बिना देखे वह भागने लगा।

भागता-भागता एक स्थान पर पहुँच गया। वहाँ देखा कि पाँच विषधर साँप फन फैलाये फुङ्कार रहे हैं। उनके पास ही एक वृद्ध स्त्री खड़ी है। महाभयंकर साँप जब इसकी और लपका तो वह फिर भागा और अन्त में हाँफता हुआ एक गड्ढे में जा गिरा जो घास और पौधों से ढका पड़ा था।

सौभाग्य से एक बड़े वृक्ष की शाखा उसके हाथ में आ गई। उसको पकड़कर वह लटकने लगा। तभी उसने नीचे देखा कि एक कुआँ है और उसमें एक बहुत बड़ा साँप ―एक अजगर मुख खोले बैठा है। उसे देखकर वह काँप उठा। शाखा को दृढ़ता से पकड़ लिया कि गिरकर अजगर के मुख में न जा पड़े। परन्तु ऊपर देखा तो उससे भी भयंकर दृश्य था। छः मुख वाला एक हाथी वृक्ष को झंझोड़ रहा था और जिस शाखा को उसने पकड़ रखा था, उसे सफेद और काले रंग के चूहे काट रहे थे। भय से उसका रंग पीला पड़ गया, परन्तु तभी शहद की एक बूँद उसके होंठों पर आ गिरी।

उसने ऊपर देखा। वृक्ष के ऊपर वाले भाग में मधु-मक्खियों का एक छत्ता लगा था, उसी से शनैः–शनैः शहद की बूँदें गिरती थीं। इन बूँदों का स्वाद वह लेने लगा। इस बात को भूल गया कि नीचे अजगर है। इस बात को भूल गया कि वृक्ष को एक छः मुख वाला हाथी झंझोड़ रहा है। इस बात को भी भूल गया कि जिस शाखा से वह लटका है उसे सफेद और काले चूहे काट रहे हैं और इस बात को भी कि चारों ओर भयानक वन है जिसमें भयंकर पशु चिंघाड़ रहे हैं।

धृतराष्ट्र ने कथा को सुना तो कहा, “विदुर जी ! यह कौन से वन की बात आप कहते हैं? कौन है वह अभागा व्यक्ति जो इस भयानक वन में पहुँचकर संकट में फँस गया?”

विदुर जी ने कहा―”राजन् ! यह संसार ही वह वन है। मनुष्य ही वह अभागा व्यक्ति है। संसार में पहुँचते ही वह देखता है कि इस वन में रोग, कष्ट और चिन्तारुपी पशु गरज रहे हैं। यहाँ काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार के पाँच विषधर साँप फन फैलाये फुफकार रहे हैं।

यहीं वह बूढ़ी स्त्री रहती है जिसे वृद्धावस्था कहते हैं और जो रुप तथा यौवन को समाप्त कर देती है। इनसे डरकर वह भागा। वह शाखा, जिसे जीने की इच्छा कहते हैं, हाथ में आ गई। इस शाखा से लटके-लटके उसने देखा कि नीचे मृत्यु का महासर्प मुंह खोले बैठा है।

वह सर्प, जिससे आज तक कोई भी नहीं बचा, ना राम, न रावण, न कोई राजा न महाराजा, न कोई धनवान न कोई निर्धन, कोई भी कालरुपी सर्प से आज तक बचा नहीं; और छः मुख वाला हाथी जो इस वृक्ष को झंझोड़ रहा था वह वर्ष है― छः ऋतु वाला। छः ऋतुएँ ही उसके मुख हैं। लगातार वह इस वृक्ष को झंझोड़ता रहता है; और इसके साथ ही काले और श्वेत रंग के चूहे इस शाखा को तीव्रता से काट रहे हैं; ये रात और दिन आयु को प्रतिदिन छोटा कर रहे हैं, यही दो चूहे हैं।




वैश्विक हिंदी सम्मेलन का चुनावी माँग-पत्र

डॉ. मोतीलाल गुप्ता ‘आदित्य’

राष्ट्र केवल कोई भूमि का टुकड़ा नहीं होता। राष्ट्र बनता है उसकी सभ्यता और संस्कृति से, वहाँ के ज्ञान – विज्ञान, धर्म आध्यात्म और मौलिक चिंतन से। भाषा के माध्यम से ये निरंतर आगे बढ़ते हैं। यह भी कह सकते हैं कि भाषा एक बहती हुई नदी की तरह है, जिनके किनारों पर सभ्यताएँ जन्म लेती और बढ़ती हैं। जिस प्रकार किसी नदी में विभिन्न प्रकार के जीव पलते और बढ़ते हैं, वैसे ही भाषा रूपी नदी में वहाँ का ज्ञान-विज्ञान, साहित्य-संस्कृति, धर्म-आध्यात्म, विचार-चिंतन, समय और स्थान के साथ-साथ अपना स्वरूप बदलते हुए पलते और आगे बढ़ते है। भाषा रूपी नदी सूखी तो इनमें से कुछ न बचेगा। इसीलिए विश्व के सभी विद्वानों, चिंतकों, शिक्षाविदों एवं दार्शनिकों ने मातृभाषा को श्रेष्ठतम भाषा माना है।

अगर हम पीछे मुड़कर देखें तो यह माना जाता रहा है और बार- बार यह हुआ है कि किसी देश को मिटाना हो तो उसकी भाषाएँ मिटा दीजिए, उनका अपना तो कुछ भी है स्वत: मिट जाएगा. स्वाभिमान तक भी न बचेगा। जब कोई भाषा मिटती है या सिमटती है तो उसके साथ-साथ उसकी पूरी संस्कृति और हजारों वर्ष की विरासत भी बह जाती है। भाषा जाएगी तो उसका मौलिक ज्ञान – विज्ञान उसकी संस्कृति और हजारों वर्षों से अर्जित उसकन ज्ञान-विज्ञान सब मिटता जाएगा।

इतिहास गवाह है, जब कोई आक्रांता या विदेशी शासक आता है तो पहले वहाँ की भाषा-संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास करता है। जब भाषा जाएगी तो उसमें निहित समग्र ज्ञान-विज्ञान को भी बहा कर ले जाएगी। फिर जो भाषा आएगी वह अपने साथ अपनी संस्कृति भी लाएगी, और वहाँ के लोगों के दिलो-दिमाग को उसके माध्यम से मानसिक गुलाम भी बनाएगी।

यहाँ यह बताना अनुचित न होगा कि समाज को अपने धर्म और आध्यात्म से मिटा कर अपना लाने के लिए भी भाषा को मिटाया जाता है। यदि हम लॉर्ड मैकॉले द्वारा अपने पिता को लिखे गए पत्रों को देखें तो उससे साफ समझ में आता है कि भारत के अंग्रेजीकरण के पीछे उसका एक उद्देश्य भारत के लोगों को मानसिक रूप से गुलाम बनाने, अपने स्वाभिमान तथा आत्म गौरव के साथ-साथ धर्मांतरण का मार्ग प्रशस्त करना भी था।

यदि हम विश्व की बात करें तो भी हम पाते हैं कि किसी भी देश में विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा अपना शासन अपनी सत्ता स्थापित करने के लिए स्थानीय भाषा अथवा भाषाओं को मिटाते हुए वहाँ पर उन्होंने अपनी भाषाओं का आधिपत्य स्थापित किया। इंग्लैंड ही नहीं फ्रांस, पुर्तगाल, हॉलैंड आदि अनेक देश जिन्होंने अनेक देशों पर शासन किया और उन्हें अपना उपनिवेश बनाया, वहाँ आज भी कमोबेश उनकी भाषा का आधिपत्य है। आज भी वहाँ के लोगों को अपनी भाषा, अपनी विरासत और अपने ज्ञान-विज्ञान से अधिक उस देश की भाषा-संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान पर गर्व है, जिन्होंने उन पर शासन किया था, जिन्होंने उन पर अत्याचार किए और जिन्होंने उन पर तरह-तरह के जुल्म किए थे।

अगर भारत की बात की जाए तो भारत पर करीब 1300 वर्ष विदेशी शासन रहा। लगभग सभी आक्रांताओं ने हम पर लगातार अनेक जुल्म किए। इस्लामी आक्रांता कभी लूट के लिए या कभी सत्ता के लिए भारत पर आक्रमण करते रहे और उन सब ने लूट के अलावा तलवार की नोक पर बड़े पैमाने पर भारत के लोगों का धर्मांतरण भी किया। भारत पर इस्लामी आक्रांता अलग- अलग समय में किसी एक जगह से नहीं बल्कि अलग-अलग दिशाओं से आते रहे। जो आया उसने अपनी भाषा चलाने की कोशिश की।

इनमें से कुछ ने भारत के अलग-अलग हिस्सों पर अपना शासन भी कायम किया। इसीका परिणाम था कि कभी अरबी, कभी फ़ारसी और कभी इनके मिश्रित रूप शासन, प्रशासन, न्याय और रोजगार का माध्यम बने रहे। इस्लामी शासन के दौर की कुछ कहावतें आज भी इनकी पुष्टि करती दिखाई देती हैं। ‘हाथ कंगन को आरसी क्या और पढ़े लिखे को फ़ारसी क्या?’ एक और कहावत है, ‘पढ़े फ़ारसी बेचे तेल’ यानी उस दौर में पढ़ा-लिखा, विद्वान और बड़े पदों का दावेदार उसे ही माना जाता था जो उनकी भाषा यानी ‘फ़ारसी’ जानता था।

क्योंकि विदेशी आक्रांता तो मुट्ठी भर थे, बाकी उनकी पालकी ढोने वाले और उनके शासन-प्रशासन और लश्कर में शामिल लोग तो स्थानीय ही थे। इसलिए आगे चलकर स्थानीय भाषाओं में अरबी, फारसी के शब्द मिलकर एक नई भाषा का जन्म हुआ जिसे उर्दू कहा गया। उर्दू के लिए फारसी लिपि को अपनाया गया। अगर लिपि की बात छोड़ दें तो यह भाषा, अरबी फारसी आदि के शब्दों से लदी हिंदी ही तो है। यदि इसमें जबरन ठूँसे गए अरबी-फारसी के कुछ जटिल शब्दों को कम कर दें तो यह सरल हिंदी या हिंदुस्तानी ही तो है।

मुगल साम्राज्य के पतन के दौरान ही भारत में क्रमशः पुर्तगालियों, फ्रांसीसियों और अंग्रेजों का आगमन शुरू हो गया था, जो भारत के विभिन्न भागों में अपनी सत्ता कायम करते जा रहे थे। सभी ने जनभाषा की उपेक्षा करते हुए स्थानीय भारतीय भाषाओं को मिटा कर शासन-प्रशासन और व्यवस्था में अपनी भाषा को स्थापित किया। आगे चलकर उनके बीच भारत में सत्ता के लिए संघर्ष भी हुआ। अंततः जब इस संघर्ष में अंग्रेज विजयी रहे तो भारत पर अंग्रेजों का साम्राज्य छाने लगा।

स्वतंत्रता पूर्व के समय तक भी गोवा, दमण-दीव और दादरा नगर हवेली में पुर्तगाली शासन कायम रहा और पुडुचेरी में फ्रांसीसियों का शासन रहा। आज भी आपको बड़ी संख्या में वहाँ ऐसे लोग मिल जाएंगे जो अपने स्थानीय भाषा कोंकणी के बजाय पुर्तगाली भाषा यानी पोर्तगीज़ पर गर्व करते मिलेंगे। पुडुचेरी जो की भाषा संस्कृति की दृष्टि से तमिल क्षेत्र है, वहां भी फ्रेंच पर गर्व करने वालों की कमी नहीं है। शेष भारत पर अंग्रेजी की वर्चस्व आज भी है। कारण साफ है कि विदेशी भाषा मौलिकता के बजाए विदेशी-गुलामी, विदेशी-सोच की ओर ले जाती है।

यह कहना अतिशयोक्ति न होगा कि स्वतंत्रता-संग्राम के दौरान महात्मा गांधी, विनोबा भावे, सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर, सेठ गोविंद दास, पुरुषोत्तम दास टंजन, सरोजिनी मायडू, लाला लाजपत राय जैसे नेताओं के विचारों और प्रयासों के बावजूद अंग्रेजी-परस्तों की अच्छी खासी संख्या थी। संविधान सभा में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अंग्रेजी के प्रयोग की छूट केनल 15 वर्ष के लिए ही दी थी। स्वतंत्रता के समय पूरे देश की आकांक्षा थी कि अंग्रेजों के साथ अंग्रेजी की सत्ता को भी हटाया जाए और देश का काम देश की भाषाओँ में हो। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हुआ इसके ठीक उलट। स्वतंत्रता के समय भी देश में 99% से अधिक आबादी मातृभाषा में ही पड़ती थी लेकिन आगे चलकर जिस प्रकार की नीतियां अपनाई गई गांव-गांव तक और उच्च शिक्षा नहीं नर्सरी स्तर तक अंग्रेजी माध्यम को पहुंचा दिया गया व्यवस्था की रग-रग में अंग्रेजी को बसा दिया गया।

पूरे भारत में एक ऐसा वातावरण बना गया है कि ज्ञान-विज्ञान का मतलब अंग्रेजी है, शिक्षा रोजगार का मतलब अंग्रेजी है। संपन्नता और महत्वपूर्ण होने का मतलब अंग्रेजी है। एक प्रसिद्ध पुराना फिल्मी गाना है, ‘जाना था जापान पहुंच गए चीन, समझ गए ना।’ भारतीय भाषाओं के साथ यही हुआ। कहा तो यह गया था कि भारतीय भाषाओं को बढ़ाया जाएगा और अंग्रेजी को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। देश की व्यवस्था देश की भाषाओं में चलेगी, लेकिन हुआ उसकी ठीक विपरीत।

हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के नाम पर लोग नाचते रहे, गाते रहे, धूम मचाते रहे, भाषा के दिवस मनाते रहे, सम्मेलन रचाते रहे, खाते और कमाते रहे। लेकिन धीरे-धीरे भारतीय भाषाओं को बहुत ही कमजोर कर दिया गया। तत्कालीन सरकारों ने हर क्षेत्र में अंग्रेजी को पुरजोर ढंग से बढ़ाया। आज भी देश के उच्च और सर्वोच्च न्यायालयों में भारतीय भाषाओं का नहीं अंग्रेजी का वर्चस्व है। जबकि सच्चाई तो यह है कि विश्व के सभी संपन्न और विकसित देश वही है जहाँ अपनी मातृभाषा के माध्यम से पढ़ाई होती है और काम होता है। उन देशों की समग्र व्यवस्था और विधि व न्याय-प्रणाली उनकी भाषा में ही है। लाकिन भारत में इसके ठीक विपरीत धारणा विकसित की गई है।

नई शिक्षा नीति के माध्यम से भारत सरकार भारतीय भाषाओं को आगे बढ़ाती हुई दिख तो रही है लेकिन इस मामले में कोई ठोस प्रगति अभी धरातल पर नजर नहीं आती। यहाँ भी न्यायपालिका अंग्रेजी के पक्ष में खड़ी दिखाई देती है। शासन-प्रशासन में भी भारतीय भाषाओं को ले कर कोई बड़ा परिवर्तन दिखाई नहीं देता।

ऐसी में हमारी तो सभी राजनीतिक दलों से यह माँग है कि वे वादा करें कि वे भारतीय भाषाओं को आगे बढ़ाएंगे, कम से कम स्कूली स्तर पर इस शिक्षा का माध्यम बनाएंगे। नई शिक्षा नीति के अनुसार स्कूलों में दो भारतीय भाषाएं कम से कम पढ़ने की व्यवस्था करेंगे। जब पूरी दुनिया के लोकतांत्रिक देश में सभी स्तरों पर जनभाषा में न्याय मिलता है तो हमारे यहां यह अन्याय क्यों है? नौकरी पाने के लिए विषय के ज्ञान की बजाए अंग्रेजी के ज्ञान पर जोर क्यों है ? लोगों को अपनी भाषा में नौकरी क्यों न मिले ? क्या कोई राजनीतिक दल इसके लिए अपनी बात कहेगा।

विदेशी भाषा के रूप में अंग्रेजी पढ़ाई जाए, इसमें किसी को कोई एतराज नहीं। अंग्रेजी ही नहीं, किसी विशेष उद्देश्य के लिए यदि कोई विद्यार्थी कोई अन्य विदेशी भाषा भी यदि विद्यार्थी सीखना चाहे तो विश्वविद्यालयों में विदेशी भाषा विभागों के माध्यम से उसकी व्यवस्था भी की जाए। हमारा मानना स्पष्ट है कि ज्ञान का कोई भी द्वारा कहीं से भी बंद न किया जाए। लेकिन अपनी भाषा की जगह विदेशी भाषा को ना लादा जाए। किसी देश में ज्ञान-विज्ञान का विकाल मौलिक चिंतन से ही होता है और मौलिक चिंतन अपनी भाषा में ही संभव है।

महात्मा गांधी का नाम और उनकी विरासत की राजनीति करने वालों को इस संबंध में महात्मा गांधी को पढ़ना भी चाहिए। उन्होंने कहा था ति यदि भारत में विज्ञान की शिक्षा मातृभाषा से दी जाती तो आज जो हम भारत के तीन-चार आविष्कारकों के नाम लेते हैं, हमारे यहाँ इतने आविष्कारक होते कि हम इन्हें याद तक न करते। लेकिन अंग्रेजी-परस्ती के इतिहास ने मौलिक-चिंतन के माध्यम, यानी मातृभाषा में शिक्षा के मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया।

देश के करोड़ों विद्यार्थी, प्रतिभाशाली और मेधावी विद्यार्थी केवल इसलिए आगे नहीं बढ़ पाए और पीछे रह जाते हैं क्योंकि सारी व्यवस्थाएं अंग्रेजी में है और अंग्रेजी की बड़े-बड़े विद्यालय उनकी पहुंच से दूर हैं। केवल अंग्रेजी के बल पर काम योग्य लोग भी आगे बढ़ रहे हैं और मेधावी पीछे छूट रहे हैं। यदि भारतीय भाषाओं के माध्यम से देश की शिक्षा और संपूर्ण व्यवस्था चलने लगे तो कुछ करोड़ ही नहीं बल्कि 140 करोड लोग तेजी से आगे बढ़ने लगेंगे और निश्चित ही भारत अति शीघ्र विश्व की महान शक्ति बन सकेगा।

हमारा चुनावी माँग-पत्र बहुत ही सपष्ट है। हमें चाहिए जनभाषा में विधि- न्याय, व्यापार,-व्यवसाय, सभी स्तरों पर सरकारी या गैर सरकारी आवश्यक सूचनाएँ (जो कानूनी रूप से दी जानी आवश्यक हैं। ) जनभाषा में शिक्षा ही नहीं रोजगार भी देने की व्यवस्था की जाए। सरकारी कार्यालयों और कंपनियों में ही नहीं निजी स्तर पर भी भारतीय भाषाओं में पढ़ने वालों के लिए रोजगार की व्यवस्था करवाई जाए। भारतीय ज्ञान-विज्ञान, साहित्य-संकृति को शिक्षा में समुचित स्थान दिया जाए। अंग्रेजी के नक़लतंत्र के स्थान पर मौलिक चितंन और मौलिक आविष्कारों का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

(लेखक भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सेवानिवृत्त क्षेत्रीय उपनिदेशक तथा ‘वैश्विक हिंदी सम्मेलन संस्था’ के संस्थापक व निदेशक हैं।)




आर्य नरेश राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज कोल्हापुर नरेश

 6 मई को पुण्यतिथि पर विशेष
महाराष्ट्र के बाहर बहुत कम लोग जानते है कि वह एक कट्टर ‘आर्य समाजी राजा थे ।1902 मे जब वह इंग्लैंड जा रहे थे तब उनकी मुलाकात जोधपुर के नरेश सर प्रतापसिंह महाराज से हुई। जोधपुर नरेश से उनका आर्य समाज से प्रारंभिक परिचय हुआ। भारत वापिस आने के बाद उनका वडोदरा के महाराज श्री श्याजीराव गायकवाड़ और उनके आर्य समाज प्रचारक मास्टर आत्माराम अमृतसरी जी से परिचय हुआ। इस परिचय का परिणाम यह निकला कि शाहुजी महाराज कट्टर आर्य समाज बन गए।
शाहु महाराज जी ने अपने राज्य में सुधार कार्य प्रारम्भ किया। उनका संकल्प था कि ‘आर्य धर्म विश्व धर्म बने ‘! इस इच्छा से आपने कोल्हापूर नगर में आर्य समाज का डंका जोर-शोर से बजाया ।उन्होनें शिवाजी वैदिक विद्यालय कि स्थापना की। शाहु दयानंद नाम से कॉलेज खुलवाया। स्वामी श्रद्धानंद नाम का आर्य मंदिर बनाया। गो हात्या प्रतिबंधक कानुन को लागु किया। उस काल की सबसे प्रभावशाली बात। उन्होंने कोल्हापूर में 1918 से 1935 तक के काल में 26000 ‘ सत्यार्थ प्रकाश’ ग्रंथ छपवाए। आपने राज्य में जितने भी वरिष्ठ अधिकारी आदि होते थे। उनको ‘ सत्यार्थ प्रकाश ‘का अध्ययन और परिक्षा अनिवार्य किये।
उन्होनें शूद्रों को उपनयन और वेद के शिक्षा का प्रबंध किया। उन्होंने शूद्रों के सभी धार्मिक कृत्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने शूद्रों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए छात्रवृति दी। उसी छात्रवृति से डॉ. भीमराव अंबेडकर को विदेश जाकर पीएचडी करने का अवसर प्राप्त हुआ। ध्यान दीजिये डॉ अम्बेडकर को यह छात्रवृति मास्टर आत्माराम अमृतसरी जी के सहयोग से मिली थी।
डॉ भीमराव अम्बेडकर कहते है कि शाहु महाराज जी की जयंती को एक वृहद् त्योहार के रुप मे मनाया जाये। स्वामी दयानन्द के अटूट शिष्य एवं दलितोद्धार के संदेशवाहक आर्य नरेश श्री साहू जी महाराज के महान व्यक्तित्व को नमन।
उपरोक्त अंश के लेखक महेश आर्य हैं।
दिनांक 8 मार्च 1920 को सौराष्ट्र के भावनगर में अखिल भारतीय आर्यसभा (आर्यसमाज) की परिषद हुई। इस सभा के प्रमुख अतिथि राजर्षि शाहू महाराज[i] ने भाषण किया। महाराज ने भाषण में स्वामी दयानंदजी के जीवन कार्य बताकर उन्होंने दिखाया हुवा वैदिक धर्म ही देश को जागृत कर सकता है, ऐसा विश्वास प्रकट किया। इस कारण वैदिक धर्म को अधिक महत्व है। इस वैदिक धर्म का मैंने स्वीकार किया ऐसे उन्होंने जाहिर किया था। स्वामी दयानंद जी का बताया हुआ यह धर्म विश्वव्यापी बनेगा ऐसा आशीर्वाद उन्होंने प्रकट किया। संदर्भ पुस्तक “राजर्षि शाहू महाराज आणि आर्य समाज”
सज्जनों,
हम थोड़ा भारतवर्ष के इतिहास पर नजर डालते हैं। हजार वर्ष पूर्व के भारतवर्ष और आज के भारतवर्ष में जमीन और आसमान का अंतर है। आज पराक्रम, ज्ञान, धर्मशिलता, उदारता सद्गुण लुप्त हो गये हैं। हजारों कुसंस्कार और रूढी परंपराओं से भरा हुवा भारतवर्ष देखकर आश्चर्य नहीं होता। बालविवाह, बहुविवाह, मद्यपान, स्त्रियों को शिक्षा पर पाबंदी, वर्णश्रम धर्म कि अव्यवस्था ऐसे अनेक समाज को घातक रूढीयों से निर्जिव सा बना दिया है।
उदाहरण – वर्णव्यवस्था लिजिए। सम्पूर्ण भारत में विशेष रुप से महाराष्ट्र के दक्षिण प्रांत में ब्राह्मणोत्तर जातियों की अवस्था बहुत विकट है। इन जातियों को आगे बढ़ाने के लिये, अपनी प्रगती करने के लिये कोई अवसर ही नहीं दिया जाता है। आज 20 वीं सदी में भी अस्पृश्य में जीवन जीनेवाले लोग हैं। इन लोगों का अपराध इतना ही है कि उनका जन्म एक विशिष्ट जाति में नही हुआ। आज भारतवर्ष में एकता, प्रेम, सत्कार कहीं भी देखने को नहीं मिलता है। इनका कारण हमारी स्वयं की मूर्खता है।
भारतवर्ष में ही ऐसे मनुष्य है, अपने ही बंधू का अपने शरीर पर छाया भी पड़ने नहीं देते। स्वयं को श्रेष्ठ मानने वाले व्यक्ति जाति के नशे में चूर है, और नीच मानव वाले जाति (पिछड़ा समाज) पर अन्याय-अत्याचार करते हैं।
नए मनुष्य को उसकी योग्यता के अनुसार उच्च-नीच वर्ण देने का एक आदर्श होता था।
मुनि ने लोगों ने-
धर्मचर्या जघन्यो वर्ण:
छू्र्व पूर्व वर्णमापद्यते जाति परिवृत्तौ।
अधर्मचर्याया पूर्वो वर्ण: जघन्य:
जघन्य वर्णमापद्यते जाति परवृत्तौं।
ऐसे उपदेश किया। उसी जगह पौराणिक लोगों ने ब्राह्मण: न जाते: ब्राह्मण: यह व्युत्पत्ति करके ब्राह्मणवादी जन्म से अर्थ लगाना प्रारंभ हो गया।[ii]
स्त्रीशुद्रौ नाधीयाताम् यह वेदमंत्र ही कंठश्च किया। इसका परिणाम यह हुआ कि, स्त्री और शूद्रों का ज्ञान का मार्ग ही बंद हो गया। बहुत काल तक यह स्थिति रहने के कारण शूद्र लोग स्वयं को अस्पृश्य समझने लगे। इससे ब्राह्मण लोगों को लाभ हुआ और ब्राह्मणत्व का ठेका अपनी तरफ लिया।[iii]
ब्राह्मणों का जीवन पारमार्थिक जीवन है। जब से योग्यता के अनुसार उच्च-नीचता की परख नष्ट हो गई, तब से नाममात्र गुरुवर्ग का महत्व बढ़ा। जन्म से लेकर – मृत्यु तक लूटते ही रहे, परंतु उसके बाद श्राद्ध जैसी विधि में भी ढोंगी प्रवृत्ति बढ़ती गई।
सज्जनवृंद! जब से देश नौका के कर्णधार ब्राह्मण स्वार्थी बन चुके थे, तब से अष्टवर्षा भवते गौरी यह वैदिक पाठ उच्च स्वर में बोले जाने लगे तब राष्ट्रीयत्व नष्ट हो चुका था। आणिबाणी के समय इसी काठोवाडी प्रांत में जहां हमारी परिषद् (सभा) भरी है, उस भवसागर समीप मोरवी गांव में अपनी स्वदेशी की जागृती के लिए और अखिल भूमण्डल का जागृतिकरण करने के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ। उन्होंने तपश्चर्या की तथा वेदों का अध्ययन किया। भारत खंड के अवगत स्थिती का परिक्षण किया है। नि:स्वार्थ बनकर मत मतांतरो का जो अग्नि भारत में प्रज्वलित था, उसमें खुद को झोंक दिया। पथभ्रष्ट ऋषि मुनियों को पुन: सम्मान के मार्ग पर लाकर छोड़ दिया है। चारों ओर जागृति की है। लोगों ने उन्हें गाली प्रदान की। उन पर पत्थरों की वृष्टि की और हो सके उतनी नफरत की, परंतु इन सभी मान अपमान की परवाह न करते हुए महर्षि तपस्वी, त्यागी दयानंद जी ने वैदिक धर्म का ढिंढोरा पीटा। इस बात से ब्राह्मण बेचैन हो गये। उन्होंने दयानंद सरस्वती जी की गति में रूकावट डालने का पूरा प्रयत्न किया, पर जिस पर ईश्वर कि कृपा हो तो उसे कौन-सी शक्ति नष्ट कर सकती है?[iv]
उनके केवल दस वर्ष के कार्यों से ही पंजाब, संयुक्त प्रांत, राजपुत, बंगाल, बिहार जागृत हो चुके। लाखों लोग उनके अनुयायी (शिष्य) बने। उत्तर भारत वर्ष में ही नहीं तो सम्पूर्ण भारत खंड में अवैदिकीय पाठ को बदल वैदिक पाठ शुरु किया। जैसे-
ब्राह्मचर्चेण कन्या युवानं विदते पतिम्।[v]
शुद्रों ब्राह्मणतमिति ब्राह्मणों यति शुद्रनाम्।[vi]
आर्य समाज का कार्य पूरे विश्व में विदित है। स्पृश्यास्पृश्यता के बंधन तोड़कर आर्य समाज ने युद्ध में भी बहुत मदद की है। परदेश गमन मनुष्य को अपवित्र समझा जाता था, वही आज गौरव-अभिमान की बात समझी जाती है। आर्य धर्म पूर्णत: मानव समाज के हित के लिये है। खुशी की बात तो यह है कि, बहुत ही युरोपियन स्त्री पुरूषों ने इस आर्य धर्म का स्वीकार किया है और कर रहे हैं। सच कहा जाए तो लॉर्ड किचनेर, सर हेग, लॉर्ड फ्रेंच प्रभूति की गिनती पहले से ही आर्य समाज में ही हो सकती है। क्योंकि इन योद्धाओं ने क्षत्रिय धर्म का ही पालन किया है। मेरे विचार से यही धर्मशासित शाला में प्रेम रुझाने से एकता निर्माण करने का प्रयत्न कर रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि, इस धर्म के अनुयायी प्रतापसिंह और सज्जनसिंह जैसे नरेश है और थे, यह हमारे लिए अभिमान-गर्व की बात है। हमें भी इसी बात का अनुकरण करना चाहिए। यह भी बड़ी संतोष की बात है कि, आज भी अगर स्वार्थी लोग इधर उधर हाथ पाँव पटक रहै हैं, तथापि सच्चे ब्राह्मण और शिक्षित जनता ये सभी हमें अनुकूल है। परंतु, दक्षिण प्रांत में आज भी बहुत से कर्तव्य करना बाकी है। आर्यों का यह कर्तव्य है कि, इस देश में मातृभाव जागृत करना चाहिए।[vii]
अगर सत्यशोधक समाज जैसे समाजों ने कुछ सुधार किया है, तथापि इस संस्था के कारण विशेष रूप से बहुत कुछ हो नहीं सकता, क्योंकि, शतं प्रति भाठ्यं। इस तत्व पर ही चली आ रही है। परंतु, देश को जागृत करने के लिये रामबाण मात्रा वैदिक धर्म ही है। क्योंकि, हिन्दूमात्र के अंतःकरण में वेदाभिमान विराजमान है और आर्य समाज वेदानुकुल रहने में ही हमारा धर्म समझ जाता है। आर्यसमाज का धर्म सारे विश्व पर (उपकार) एहसान करनेवाला धर्म है।[viii]
सज्जनो! वैदिक धर्म का महत्त्व अन्य विचारों से अधिक है, यह सोचकर ही मैंने इस धर्म का स्वीकार किया है। राजाराम कॉलेज, हाईस्कूल, गुरूकुल, अनाथालय, सरदार बोर्डिंग जैसे सभी संस्था मैंने आर्य प्रसारक सभा, संयुक्त प्रांत इन्हीं के अधीन इसी उद्देश्य से कर दिया है, कि लोगों का मानसिक परिवर्तन हो। यह परिवर्तन ज्ञान के द्वार से ही मुमकीन है, इसिलिए ज्ञान का सूत्र मैंने आर्यसमाज के हाथों सौप दी है। मुझसे जो हो सका वह मैंने कर दिया। मेरी यह इच्छा है कि मेरे जोतिबा, पंढरपुर जैसे क्षेत्रो में भी गुरूकूल, हाईस्कूल, की स्थापना करे। मेरा जो फर्ज था वह मैंने पूरा किया है। आगे का जो भी फर्ज पूरी तरह से आपके हाथों में सौंपा है। अगर इससे भी वैदिक धर्म का प्रसार नहीं हुआ तो इसमें आर्य प्रचारक और आप सभी दोषी होंगे। मेरी इच्छा है कि, कुछ सच्चे कर्मवीर मेरी तरह इस कार्य के लिये अपना समय देंगे।
आर्य बंधुओ! हमसे आज भी कर्महीनता नष्ट नहीं हुई है। ऋषियों की प्रेरणा, शिक्षित समुदाय में दृष्टिगोचर हो रही है। देश की सभी समाज, सभा, सोसायटी वैदिक सिद्धांत के अनुसार अपना फर्ज निभा रही है।
यथेमां वाचं कल्याणिम्।[ix] इस वेद की आज्ञा के अनुसार आर्य समाज ने गुरुकुल, अनाथालय, कॉलेज जैसी संस्था स्थापित करके भेदभावरहित सभी जाति व्यवस्था में वेद वाणी का प्रचार किया है। फिर भी हम आज भी ऋषियों के बहुत से लोग कर्मवीर नहीं बने हैं। अकर्म का यह समय नहीं तो कर्म करने का है।
उदाहरण के तौर पर पटेल बिल लिजिये![x] इस तरह हमें अपना वर्तन करने के लिये प्रारंभ करना चाहिये। वेद प्रतिपादित गुण कर्म के अनुसार हम कृति से वर्ण व्यवस्था का पालन कर रहे हैं, यह सिद्ध करने का समय आ गया है।
मैंने आपका बहुत समय लिया है। परंतु आप सभी ने ध्यानपूर्वक, उत्साह के साथ मेरा भाषण सुन लिया, इसलिये मैं आप सभी का फिर से तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। और अंत में आप सभी को सच्चे मन सें बड़ी विनय (नम्रता) पूर्वक बताना चाहता हूं कि, ऋषि दयानंद के कार्य का अपनी मन-दिल में प्रकाश पड़ा हो तो याद रखिए कि इस काठियावाड़ी भूमि में बाल मूलशंकरजी ने कठिन प्रतिज्ञा कर के गृहत्याग किया था, तो हम भी इस तीर्थस्थान से वापस जाते समय कठिन प्रतिज्ञा करेंगे कि वैदिक सिद्धांत और विचार हम कृति में लाने के लिये बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेंगे।
बंधुओ! आखिर सत्य का ही विजय होता है, यह ध्यान में रखते हुए ऋषियों के इस कार्य को प्रसारित करने का प्रयत्न करो और इसी कार्य में लगे रहो। परमात्मा आपको शक्ति देगा क्योंकि जो कर्मवीर होते हैं, उन्हें सहायता करनेवाला वही ईश्वर है।
[i] राजर्षि शाहू महाराज (26 जून 1874 –6 मई 1922) भोंसला वंश के कोहलापुर नरेश थे। आप प्रगतिशील विचारों के वैदिकधर्मीशासक थे। आपने अपना प्रेरणास्रोत्र स्वामी दयानन्द सरस्वती जी को बताया है। आपने दलित छात्रों को छात्रवृति विदेश पढ़ने हेतु भेजा। डॉ अम्बेडकर उन्हीं छात्रों में से एक थे जिनके जीवन निर्माण में शाहू जी महाराज का अप्रतिम योगदान है।
[ii] वर्णव्यवस्था गुणों पर आधारित थी जबकि जातिवाद जन्मना कुल पर आधारित है। इस भेद ने जातिवाद रूपी विषवृक्ष को जन्म दिया। वैदिक काल में ब्राह्मण संज्ञा बहुत आदर्श, ज्ञानी व्यक्ति के लिए प्रयुक्त होती थी जो कालांतर में विकृत होकर एक अभिमानी जातिवादी व्यक्ति के लिए प्रयुक्त होने से दूषित हो गई।
[iii] चारों वेदों में एक भी मंत्र स्त्री और शूद्र को शिक्षा से वर्जित नहीं रखता। इसलिए इस वेद विरुद्ध कथन को असत्य और मिथक कहा जायेगा।
[iv] महर्षि दयानन्द जी लिखते हैं-“वेद पढ़ने-सुनने का अधिकार सब को है। देखो! गार्गी आदि स्त्रियां और छान्दोग्य में जनश्रुति शूद्र ने भी वेद ‘रैक्यमुनि’ के पास पढ़ा था और यजुर्वेद के २६वें अध्याय के दूसरे मन्त्र में स्पष्ट लिखा है कि वेदों के पढ़ने और सुनने का अधिकार मनुष्यमात्र को है।”
[v] अथर्ववेद 11/6/18 में स्पष्ट सन्देश हैं की ब्रह्मचर्य का पालन कर कन्या वर का ग्रहण करे। यहाँ पर ,ब्रह्मचर्य का अर्थ हैं ब्रह्म अर्थात वेद में चर अर्थात गमन, ज्ञान या प्राप्ति करना।
[vi] वेदों में शूद्रों के लिए प्रिय वचनों का प्रयोग है। जैसे प्रार्थना है कि हे परमात्मा! आप मुझे ब्राह्मण का, क्षत्रियों का, शूद्रों का और वैश्यों का प्यारा बना दें [अथर्ववेद 19/62/1]
हे परमात्मन आप हमारी रुचि ब्राह्मणों के प्रति उत्पन्न कीजिये, क्षत्रियों के प्रति उत्पन्न कीजिये, विषयों के प्रति उत्पन्न कीजिये और शूद्रों के प्रति उत्पन्न कीजिये। [यजुर्वेद 18/46]
हे शत्रु विदारक परमेश्वर मुझको ब्राह्मण और क्षत्रिय के लिए, वैश्य के लिए, शुद्र के लिए और जिसके लिए हम चाह सकते हैं और प्रत्येक विविध प्रकार देखने वाले पुरुष के लिए प्रिय करे। [अथर्ववेद 19/32/8 ]
[vii] स्वामी दयानन्द और आर्यसमाज को भारत में जातिवाद उन्मूलन और दलितोद्धार के लिए महान तप करने वालों में शिरोमणि माना जाना चाहिए। ध्यन्तव्य यह है कि आर्यसमाज द्वारा तैयार की गई उर्वरा भूमि में ही डॉ अम्बेडकर सरीखे समाज सुधारकों का निर्माण हुआ था।
[viii] शाहू जी की आर्यसमाज और वैदिक धर्म के समर्थन में दी गई टिप्पणी को भी राजनेता किसी मंच से कभी स्मरण नहीं करता। क्यों?
[ix] इस मन्त्र का अभिप्राय यह है कि वेदों के पढ़ने-पढ़ाने का सब मनुष्यों को अधिकार है- यजुर्वेद २६/२,स्वामी दयानन्द भाष्य
[x] पटेल एक्ट अनिवार्य शिक्षा हेतु विट्ठल भाई पटेल द्वारा 1917 में पास करवाया गया प्रथम कानून था। स्वामी दयानन्द ने 1875 में सत्यार्थ प्रकाश में संतानों के लिए अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान शासक द्वारा हो। ऐसा उपदेश दिया था।
(लेखक राष्ट्रीय व वैदिक विषयों पर शोधपूर्ण लेख लिखते हैं) 



नसीब (1981) फिल्म बनने की 15 रोचक और अनसुनी कहानियां…

अमरनाथ मिश्रा

जब अमिताभ बच्चन के एक गाने के लिए जमा हो गई लगभग पूरी फिल्म इंडस्ट्री। तस्वीर देखकर आप समझ ही गए होंगे कि ये किस फिल्म के और कौन से गीत की बात हो रही है। नसीब फिल्म के जॉन जानी जनार्दन गीत के पिक्चराइज़ेशन के लिए फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स जमा हो गए थे। आज नसीब फिल्म को रिलीज़ हुए 43 साल पूरे हो गए। 1 मई 1981 को नसीब रिलीज़ हुई थी। मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित नसीब ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया और सुपरहिट रही। फिल्म के गीत बहुत हिट हुए थे। सभी गीत लिखे थे आनंद बक्षी जी ने और गीत कंपोज़ किए थे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने। चलिए नसीब फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें जानते हैं।

01- नसीब 1981 की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। पहले नंबर पर थी मनोज कुमार की क्रांति। और तीसरे नंबर पर थी जितेंद्र-हेमा मालिनी की मेरी आवाज़ सुनो। चौथे नंबर पर थी अमिताभ बच्चन की लावारिस और पांचवे नंबर पर थी कुमार गौरव की लव स्टोरी। संजय दत्त की डेब्यू फिल्म रॉकी भी उस साल टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही थी। रॉकी कमाई के मामले में 10वें पायदान पर थी।

02- मनमोहन देसाई चाहते थे कि नसीब में वो एक बार फिर से अमर अकबर एंथोनी की मशहूर तिकड़ी को दोहराएं। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर तो ईज़िली अवेलेबल हो गए। लेकिन विनोद खन्ना से नसीब फिल्म के लिए बात नहीं बन सकी। क्योंकि उस वक्त विनोद खन्ना फिल्मों से ब्रेक लेने की तैयारी कर चुके थे। तब वो रोल जिसमें मनमोहन देसाई विनोद खन्ना को लेना चाहते थे, वो शत्रुघ्न सिन्हा को मिला।

03- नसीब आखिरी फिल्म है जिसमें अमिताभ बच्चन ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम किया था। कहा जाता है कि शत्रुघ्न सिन्हा की लेट-लतीफी अमिताभ बच्चन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती थी। क्योंकि अमिताभ बच्चन ठहरे वक्त के एकदम पाबंद। और शत्रुघ्न सिन्हा शूटिंग पर पहुंचते थे काफी लेट। वैसे साल 2008 में ‘यार मेरी ज़िंदगी’ नाम से इन दोनों की एक फिल्म ज़रूर आई थी। लेकिन वो बहुत साल पहले की फिल्म थी जो बहुत देर से रिलीज़ हुई थी। वो फिल्म तो नसीब से भी काफी पहले बननी शुरु हुई थी।

04- नसीब पहली फिल्म थी जिसका ट्रेलर दूरदर्शन पर दिखाया गया था। उससे पहले अपकमिंग फिल्मों के ट्रेलर्स सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी फिल्मों के साथ ही नज़र आते थे। लेकिन नसीब पहली भारतीय फिल्म बनी जिसका ट्रेलर टीवी पर दिखाया गया था। वैसे, सिनेमाघरों में ट्रेलर दिखाने की परंपरा तो आज भी जारी है। और ये एक अच्छी परंपरा है।

05- नसीब फिल्म के गीत ‘रंग जमाके जाएंगे’ से एक दिलचस्प कहानी जुड़ी है। अब जब आप इस गाने को देखेंगे तो नोट कीजिएगा कि शत्रुघ्न सिन्हा के अधिकतर क्लॉज़ शॉट्स इस गाने में नज़र आते हैं। वो इसलिए क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा सही से डांस नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उनके एक बॉडी डबल को लॉन्ग शॉट्स में रखा गया था। और उनके सभी शॉट्स क्लॉज़ लिए गए थे।

06- ‘रंग जमाके जाएंगे’ गीत को मनमोहन देसाई एक एक्चुअल रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट में पिक्चराइज़ करना चाहते थे। लेकिन उस वक्त मुंबई में मौजूद जो भी रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट्स थे उन सभी के घूमने की स्पीड उससे कहीं ज़्यादा थी जितनी की मनमोहन देसाई चाहते थे। इसलिए उन्हें बाकायदा एक सेट बनवाना पड़ा और वहां वो गीत फिल्माना पड़ा।

07- नसीब फिल्म के सॉन्ग जॉनी जॉनी जनार्दन को पूरी तरह शूट करने में एक सप्ताह का वक्त लग गया था। और एक सप्ताह तक हर वो आर्टिस्ट स्टूडियो आया था जो उस गाने में दिखाई देता है। कुछ लोग ऐसा कहते हैं कि सभी आर्टिस्ट्स को मैनेज करने का काम राज कपूर जी को सौंपा गया था। हालांकि मुझे इस पर यकीन नहीं होता। लेकिन फिलहाल मैं इस बात को पूरी तरह से नकारने कहने की स्थिति में भी नहीं हूं।

08- नसीब में ऋषि कपूर के अपोज़िट पहले नीतू सिंह थी। नीतू सिंह ने एक सीन भी शूट कर लिया था। लेकिन फिर उन्होंने फिल्म छोड़ दी। उनकी जगह एक्ट्रेस किम को साइन किया गया। और जानते हैं नीतू सिंह ने नसीब क्योंं छोड़ी थी? क्योंकि ऋषि कपूर संग उनकी शादी हो गई थी। वैसे, किम से पहले एक्ट्रेस रंजीता से भी उस रोल के बारे में बात चली थी। लेकिन वो बात बनी नहीं।

09- नसीब में अभिनेता यूसुफ खान ज़िबिस्को भी दिखाई दिए थे। वास्तव में यूसुफ खान को ज़िबिस्को नाम मनमोहन देसाई ने ही दिया था। मनमोहन देसाई की फिल्म अमर अकबर एंथोनी में यूसुफ खान के कैरेक्टर का नाम ज़िबिस्को रखा गया था। उस फिल्म के बाद से ही यूसुफ खान फिल्म इंडस्ट्री में ज़िबिस्को के नाम से मशहूर हो गए थे।

10- मनमोहन देसाई ने पहले इस फिल्म की तीन रील्स ही शूट की और उन्हें अच्छे से एडिट करके डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिखाया। इसलिए ताकि डिस्ट्रीब्यूटर्स को अंदाज़ा हो सके कि फिल्म पर कितना खर्च होगा। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म देखी और उन्हें फिल्म पसंद आई। उन्होंने मनमोहन देसाई को ये फिल्म बनाने की हरी झंडी दिखा दी।

11- इस फिल्म में आपने जीवन साहब को भी देखा होगा। जीवन साहब इस फिल्म में स्कूल प्रिंसिपल प्रोफेसर प्रेमी के किरदार में दिखे थे। और ये बात भी बड़ी अनोखी है कि जीवन साहब का रोल विलेनियस नहीं, बल्कि एक कॉमिक रोल था। बहुत कम ऐसी फिल्में हैं जिनमें जीवन जी ने विलेनियस किरदार नहीं निभाए हैं।

12- नसीब में रीना रॉय शत्रुघ्न सिन्हा के अपोज़िट दिखी हैं। पहले ये रोल एक्ट्रेस परवीन बॉबी निभाने वाली थी। लेकिन किन्हीं कारणों से परवीन बॉबी ने फिल्म छोड़ दी। रीना रॉय और अमिताभ बच्चन ने कभी किसी फिल्म में हीरो-हीरोइन की तरह काम नहीं किया। पूरे करियर में अमिताभ बच्चन ने रीना रॉय संग दो ही फिल्मों में काम किया था। एक तो थी नसीब जिसमें रीना रॉय अमिताभ बच्चन की बहन बनी थी। और दूसरी थी अंधा कानून जिसमें रीना रॉय और अमिताभ बच्चन का साथ में कोई सीन नहीं था।

13- एक्टर शक्ति कपूर को मनमोहन देसाई ने फिरोज़ खान की सिफारिश पर कास्ट किया था। शक्ति कपूर ने फिरोज़ खान की कुर्बानी फिल्म में अच्छा काम किया था। फिरोज़ खान शक्ति कपूर से काफी इंप्रैस थे। उन्होंने उस वक्त कई लोगों से शक्ति कपूर की सिफारिश की थी। मनमोहन देसाई उनमें से एक थे।

14- शक्ति कपूर ने साल 1997 में आई गोविंदा की फिल्म नसीब में भी एक छोटा सा विलेनियस रोल निभाया था। गोविंदा वाली नसीब में कादर खान भी थे। और कादर खान ने मनमोहन देसाई वाली नसीब में भी काम किया था। मनमोहन देसाई की नसीब में कादर खान शक्ति कपूर के बाप के रोल में थे। मनमोहन देसाई की नसीब में कादर खान के बड़े बेटे के रोल में अभिनेता प्रेम चोपड़ा नज़र आए थे। जबकी असल जीवन में कादर खान उम्र में प्रेम चोपड़ा से छोटे थे।

15- कुछ लोग कहते हैं कि एक्ट्रेस किम को नसीब में इसलिए काम मिला था क्योंकि उनका अफेयर मनमोहन देसाई के बेटे केतन देसाई से चल रहा था। हालांकि किम इन बातों को बकवास बताती हैं और कहती हैं कि वो और केतन सिर्फ अच्छे दोस्त थे। हालांकि ये बात सच है कि नसीब में उन्हें केतन की वजह से काम मिला था। नसीब के बाद किम को उम्मीद थी कि उनके पास फिल्मों के खूब ऑफर्स आएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

साभार-https://www.facebook.com/amarnath.mishra1




उस बच्चे ने मन की बात न्यायालय के सामने कह दी

जस्टिस लीला सेठ हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस थीं. पहले वह दिल्ली हाईकोर्ट में नियुक्त हुईं, फिर साल 1991 में उनका बतौर चीफ जस्टिस हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ट्रांसफर हो गया. अपने कार्यकाल में उन्होंने तमाम महत्वपूर्ण मुकदमों की सुनवाई की. ऐसे ही एक दिलचस्प किस्से का जिक्र वह अपनी आत्मकथा ‘घर और अदालत’ में करती हैं. लीला सेठ लिखती हैं कि शब्द और भाषा, लेखक या वकीलों का हथियार होती है, पर बचपन में इन दोनों की बहुत अहम भूमिका होती है. यह बात मुझे तब समझ में आई जब मैं एक मुकदमे की सुनवाई कर रही थी. एक बच्चे के माता-पिता एक-दूसरे से अलग हो गए थे और उसकी कस्टडी के लिए झगड़ रहे थे. पिता, बच्चे की कस्टडी की डिमांड लेकर कोर्ट आया.

एक दिन सुनवाई के दौरान वह बच्चा भी कोर्ट आया. मैं उसे लेकर अपने चैंबर में गई ताकि यह सुनिश्चित कर सकूं कि वाकई में उसके लिए क्या उचित है. मैंने उससे पूछा, ‘तुम किसके साथ रहना चाहते हो ?’ उसने अंग्रेज़ी में जवाब दिया- ‘अपने पिता के साथ..’ ‘जब मैंने यह पूछा कि वह अपने पिता के साथ ही क्यों रहना चाहता है तो उसका कहना था, ‘क्योंकि वे मुझे बेहद प्यार करते हैं.’ मैंने कहा, ‘तुम्हारी मां तुम्हें प्यार नहीं करती हैं?” उसने चुप्पी साध ली.

सेठ लिखती हैं कि इसके बाद मैंने आगे पूछा, ‘क्या तुम्हें अपने पिता का घर पसंद है?’ जवाब था, ‘हां, हां, मैं पिता के साथ रहना चाहता हूं.” क्या तुमने अच्छी तरह सोच लिया है ?’ तो उसने कहा, ‘ हां, मैं अपने पिता को प्यार करता हूं और उनके साथ ही रहना चाहता हूं…’

लीला सेठ लिखती हैं इस सवाल-जवाब के क्रम में मैंने नोटिस किया कि बच्चा काफी तनाव में नजर आ रहा है. थोड़ी देर बाद मैंने अचानक हिंदी में सवाल-जवाब शुरू कर दिया और उससे पूछा, ‘अच्छी तरह सोचकर बताओ कि तुम कहां रहना चाहते हो?’ तो उसने तपाक से जवाब दिया, ‘मैं अपने नाना-नानी के साथ रहना चाहता हूं. वो मुझे बहुत चाहते हैं और मैं भी उन्हें बेहद प्यार करता हूं. फिर मैं अपनी मां से भी मिल सकूंगा जो कभी-कभार वहां आती रहती है.

बच्चे ने आगे कहा, ‘मैं कई साल तक अपने नाना-नानी के साथ रहा हूं, लेकिन जब मां को दूसरे शहर में नौकरी मिल गई तो पिता मुझे अपने साथ ले आए..’ यह कहकर वह रोने लगा.

इसके बाद मुझे अहसास हुआ कि अब वह बच्चा अपनी सच्ची भावनाएं अभिव्यक्त कर रहा है और पहले जो कुछ भी वह अंग्रेजी में कह रहा था, वो सब उसे तोते की तरह रटाकर लाया गया था. जाहिर है कि यह जानते हुए कि हाईकोर्ट की भाषा अंग्रेज़ी है और बच्चे से अंग्रेजी में ही सवाल किए जाएंगे, उसके पिता ने उसे जवाब रटाकर भेजे थे, लेकिन उसकी मातृभाषा हिंदी में बात करते ही सच्चाई सामने आ गई. लेकिन अब उसे यह डर सता रहा था कि उसने जो कुछ भी कह दिया है उस पर उसके पिता नाराज होंगे.




पद्म पुरस्‍कार-2025 के लिए नामांकन शुरू

गणतंत्र दिवस, 2025 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2025 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें आज से शुरू हो गया है। पद्म पुरस्‍कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2024 है। पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्‍त की जाएंगी।

पद्म पुरस्‍कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्‍थापित, इन पुरस्‍कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्‍कारों के अंतर्गत ‘उत्‍कृष्‍ट कार्य’ के लिए सम्‍मानित किया जाता है। पद्म पुरस्‍कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्‍ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्‍सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्‍य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्‍कारों के पात्र नहीं हैं।

सरकार पद्म पुरस्‍कारों को “पीपल्स पद्म” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अत:, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे नामांकन/सिफारिशें करें। नागरिक स्‍वयं को भी नामित कर सकते हैं। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों और समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे लोगों में से ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के ठोस प्रयास किए जा सकते हैं जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में पहचाने जाने योग्य हैं।

नामांकन/सिफारिशों में पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (citation) (अधिकतम 800 शब्द) शामिल होना चाहिए, जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/अनुशासन में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया हो।

इस संबंध में विस्‍तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्‍कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्‍कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्‍ध हैं। इन पुरस्‍कारों से संबंधित संविधि (statutes) और नियम वेबसाइट पर https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक पर उपलब्‍ध हैं।




ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि का क्रमिक निर्माण

ब्रह्म देव जी की उत्पत्ति
भारतीय दर्शन शास्त्र में ब्रह्मा जी का नाम के पीछे निर्गुण निराकार और सर्वव्यापी चेतन शक्ति के लिए ‘ब्रह्मा’ शब्द का प्रयोग बताया गया है। सभी गुणों से पूर्ण होने के कारण उन्हें ब्रह्मा नाम से पुकारा जाता है। शिवपुराण के अनुसार ब्रह्माजी अपने पुत्र नारदजी से कहते हैं कि विष्णु को उत्पन्न करने के बाद सदाशिव और शक्ति ने पूर्ववत प्रयत्न करके मुझे (ब्रह्माजी को) अपने दाहिने अंग से उत्पन्न किया और तुरंत ही मुझे विष्णु के नाभि कमल में डाल दिया।

इस प्रकार उस कमल से पुत्र के रूप में मुझ हिरण्यगर्भ (ब्रह्मा) का जन्म हुआ। इसी से माना जाने लगा कि सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी की उत्पत्ति नाभि से हुई थी। जब इनकी उत्पत्ति हुई को उन्होंने चारों ओर देखा जिसकी वजह से उनके चार मुख हो गए। ये चारो वेद के प्रतीक हैं।शुरू में उनके पांच सिर थे, जिनमें से एक को शिव जी ने क्रोध में आकर काट दिया था। पांचवा मुख भगवान शिव ने भैरव रूप में काट दिया क्योंकि ब्रह्मा जी द्वारा असत्य बोला गया था तब भैरव को ब्रह्महत्या का दोष भी लगा था यह मुख भैरव से काशी में गिरा और आज वहाँ कपाल मोचन भैरव का मंदिर है।

ब्रह्मा ने सृजन के दौरान ही एक चौंकाने और बेहद ही सुंदर महिला को बनाया था। हालांकि, उनकी यह रचना इतनी सुंदर थी कि वे उसकी सुंदरता से मुग्ध हो गये और ब्र्ह्मा उसे अपनाने की कोशिश करने लगे। ब्रह्मा जी अपने द्वारा उत्पन्न सतरूपा के प्रति आकृष्ट हो गए तथा उन्हें टकटकी बांध कर निहारने लगे। सतरूपा ने ब्रह्मा की दृष्टि से बचने की हर कोशिश की किंतु असफल रहीं। कहा तो ये भी जाता है कि सतरूपा में हजारों जानवरों में बदल जाने की शक्ति थी और उन्होंने ब्रह्मा जी से बचने के लिए ऐसा किया भी, लेकिन ब्रह्मा जी ने जानवर रूप में भी उन्हें परेशान करना नहीं छोड़ा. इसके अलावा ब्रह्मा जी की नज़र से बचने के लिए सतरूपा ऊपर की ओर देखने लगीं, तो ब्रह्मा जी अपना एक सिर ऊपर की ओर विकसित कर दिया जिससे सतरूपा की हर कोशिश नाकाम हो गई।

भगवान शिव ब्रह्मा जी की इस हरकत को देख रहे थे। शिव की दृष्टि में सतरूपा ब्रह्मा की पुत्री सदृश थीं, इसीलिए उन्हें यह घोर पाप लगा। इससे क्रुद्ध होकर शिव जी ने ब्रह्मा का सिर काट डाला ताकि सतरूपा को ब्रह्मा जी की कुदृष्टि से बचाया जा सके।

ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि का विधान : मेदिनी की सृष्टि
भगवान श्रीकृष्ण की आज्ञानुसार ब्रह्माजी ने सबसे पहले मधु और कैटभ के मेदे से मेदिनी की सृष्टि की। ब्रह्माजी ने आठ प्रधान पर्वत (सुमेरु, कैलास, मलय, हिमालय, उदयाचल, अस्ताचल, सुवेल और गन्धमादन) और अनेकों छोटे-छोटे पर्वत बनाए। फिर ब्रह्माजी ने सात समुद्रों (क्षारोद, इक्षुरसोद, सुरोद, घृत, दधि तथा सुस्वादु जल से भरे हुए समुद्र) की सृष्टि की व अनेकानेक नदियों, गांवों, नगरों व असंख्य वृक्षों की रचना की। सात समुद्रों से घिरे सात द्वीप (जम्बूद्वीप, शाकद्वीप, कुशद्वीप, प्लक्षद्वीप, क्रौंचद्वीप, न्यग्रोधद्वीप तथा पुष्करद्वीप) का निर्माण किया। इसमें उनचास उपद्वीप हैं।

चौदह भुवनों की रचना
तदनन्तर ब्रह्माजी ने उस पर्वत के ऊपर सात स्वर्गों (भूर्लोक, भुवर्लोक, स्वर्लोक, महर्लोक, जनलोक, तपोलोक तथा सत्यलोक) की सृष्टि की। पृथ्वी के ऊपर भूर्लोक, उसके बाद भुवर्लोक, उसके ऊपर स्वर्लोक, तत्पश्चात् जनलोक, फिर तपोलोक और उसके आगे सत्यलोक है। मेरु के सबसे ऊपरी शिखर पर स्वर्ण की आभा वाला ब्रह्मलोक है, उससे ऊपर ध्रुवलोक है। मेरुपर्वत के नीचे सात पाताल (अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, पाताल तथा रसातल) हैं जो एक से दूसरे के नीचे स्थित हैं, सबसे नीचे रसातल है।

सात द्वीप, सात स्वर्ग तथा सात पाताल सहित सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड ब्रह्माजी के अधिकार में है। ऐसे-ऐसे असंख्य ब्रह्माण्ड हैं और वे महाविष्णु के रोमकूपों में स्थित हैं। श्रीकृष्ण की माया से प्रत्येक ब्रह्माण्ड में अलग-अलग दिक्पाल, ब्रह्मा, विष्णु व महेश, देवता, ग्रह, नक्षत्र, मनुष्य आदि स्थित हैं। पृथ्वी पर चार वर्ण के लोग और उसके नीचे पाताललोक में नाग रहते हैं। पाताल से ब्रह्मलोकपर्यन्त ब्रह्माण्ड कहा गया है। उसके ऊपर वैकुण्ठलोक है; वह ब्रह्माण्ड से बाहर है। उसके ऊपर पचास करोड़ योजन विस्तार वाला गोलोक है। कृत्रिम विश्व व उसके भीतर रहने वाली जो वस्तुएं हैं वे अनित्य हैं। वैकुण्ठ, शिवलोक और गोलोक ही नित्यधाम हैं।

मानवी-सृष्टि की रचना
भगवान श्रीकृष्ण की आज्ञा लेकर ब्रह्माजी ने मानवी-सृष्टि की रचना की। ब्रह्मा जी ने आदि देव भगवान की खोज करने के लिए कमल की नाल के छिद्र में प्रवेश कर जल में अंत तक ढूंढा। परंतु भगवान उन्हें कहीं भी नहीं मिले। ब्रह्मा जी ने अपने अधिष्ठान भगवान को खोजने में सौ वर्ष व्यतीत कर दिये। अंत में ब्रह्मा जी ने समाधि ले ली। इस समाधि द्वारा उन्होंने अपने अधिष्ठान को अपने अंतःकरण में प्रकाशित होते देखा। शेष जी की शैय्या पर पुरुषोत्तम भगवान अकेले लेटे हुए दिखाई दिये। ब्रह्मा जी ने पुरुषो त्तम भगवान से सृष्टि रचना का आदेश प्राप्त किया और कमल के छिद्र से बाहर निकल कर कमल कोष पर विराजमान हो गये। इसके बाद संसार की रचना पर विचार करने लगे।

अनेक ऋषियों महर्षियों का निर्माण
ब्रह्मा जी ने उस कमल कोष के तीन विभाग भूः भुवः स्वः किये। ब्रह्मा जी ने सृष्टि रचने का दृढ़ संकल्प लिया और उनके मन से मरीचि, नेत्रों से अत्रि, मुख से अंगिरा, कान से, पुलस्त्य, नाभि से पुलह, हाथ से कृतु, त्वचा से भृगु, प्राण से वशिष्ठ, अंगूठे से दक्ष तथा गोद से नारद उत्पन्न हुये। इसी प्रकार उनके दायें स्तन से धर्म, पीठ से अधर्म, हृदय से काम, दोनों भौंहों से क्रोध, मुख से सरस्वती, नीचे के ओंठ से लोभ, लिंग से समुद्र तथा छाया से कर्दम ऋषि प्रकट हुये। इस प्रकार यह सम्पूर्ण जगत ब्रह्मा जी के मन और शरीर से उत्पन्न हुये। एक बार ब्रह्मा जी ने एक घटना से लज्जित होकर अपना शरीर त्याग दिया। उनके उस त्यागे हुये शरीर को दिशाओं ने कुहरा और अन्धकार के रूप में ग्रहण कर लिया।

वेद उपवेदो का विधान
इसके बाद ब्रह्मा जी के पूर्व वाले मुख से ऋग्वेद, दक्षिण वाले मुख से यजुर्वेद, पश्चिम वाले मुख से सामवेद और उत्तर वाले मुख से अथर्ववेद की ऋचाएँ निकलीं। तत्पश्चात ब्रह्मा जी ने आयुर्वेद, धनुर्वेद, गन्धर्ववेद और स्थापत्व आदि उप-वेदों की रचना की। उन्होंने अपने मुख से इतिहास पुराण उत्पन्न किया और फिर योग विद्या, दान, तप, सत्य, धर्म आदि की रचना की। उनके हृदय से ओंकार, अन्य अंगों से वर्ण, स्वर, छन्द आदि तथा क्रीड़ा से सात सुर प्रकट हुये।

कायिक सृष्टि का विधान
पुराणों में ब्रह्मा-पुत्रों को ‘ब्रह्म आत्मा वै जायते पुत्र:’ ही कहा गया है। ब्रह्मा ने सर्वप्रथम जिन चार-सनक, सनन्दन, सनातन और सनत्कुमार पुत्रों का सृजन किया उनकी सृष्टि रचना के कार्य में कोई रुचि नहीं थी वे ब्रह्मचर्य रहकर ब्रह्म तत्व को जानने में ही मगन रहते थे। इन वीतराग पुत्रों के इस निरपेक्ष व्यवहार पर ब्रह्मा को महान क्रोध उत्पन्न हुआ। ब्रह्मा के उस क्रोध से एक प्रचंड ज्योति ने जन्म लिया। उस समय क्रोध से जलते ब्रह्मा के मस्तक से अर्धनारीश्वर रुद्र उत्पन्न हुआ। ब्रह्मा ने उस अर्ध-नारीश्वर रुद्र को स्त्री और पुरुष दो भागों में विभक्त कर दिया। पुरुष का नाम ‘का’ और स्त्री का नाम ‘या’ रखा। उन्हीं दो भागों में से एक से पुरुष तथा दूसरे से स्त्री की उत्पत्ति हुई। पुरुष का नाम मनु और स्त्री का नाम शतरूपा था। मनु और शतरूपा ने मानव संसार की शुरुआत की।

(लेखक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा मंडल ,आगरा में सहायक पुस्तकालय एवं सूचनाधिकारी पद से सेवामुक्त हुए हैं। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के बस्ती नगर में निवास करते हुए समसामयिक विषयों,साहित्य, इतिहास, पुरातत्व, संस्कृति और अध्यात्म पर अपना विचार व्यक्त करते रहते हैं।)