Tuesday, April 23, 2024
spot_img
Homeहिन्दी जगतहिंदी के सबसे लोकप्रिय शब्द के लिए शब्द भेजें

हिंदी के सबसे लोकप्रिय शब्द के लिए शब्द भेजें

हिंदी भाषियों के लिए यह गर्व की बात है कि पहली बार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी 2017 के लिए ‘हिंदी वर्ड ऑफ द इयर’ यानी हिंदी के सबसे लोकप्रिय शब्द की घोषणा करेगी। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने पूरे देश के हिंदी भाषी लोगों से इसमें मदद की अपील की है। 29 नवंबर तक एंट्रीज जमा करनी होगी। इस शब्द की घोषणा जनवरी 2018 में होगी।

लोगों का सुझाव प्राप्त होने के बाद भाषा विशेषज्ञों की सलाहकार कमेटी के साथ मिलकर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) की हिंदी डिक्शनरी टीम शब्द का चयन करेगी। सलाहकार कमेटी में लेखक-प्रकाशक नमिता गोखले, भारतीय भाषा विशेषज्ञ कृतिका अग्रवाल, पत्रकार सौरभ द्विवेदी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया की वरिष्ठ संपादकीय प्रबंधक मलिका घोष और रांची विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पूनम निगम सहाय शामिल हैं।

-2017 से संबंधित होगा शब्द

शब्द का चयन कई मानकों पर किया जाएगा। यह हिंदी शब्द कोई ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति का स्वरूप होगा, जिसे इस साल लोगों के बीच बहुत पसंद किया गया हो। चयनित शब्द को सालभर के लोकाचार, मनोभाव और मानसिक व्यस्तताओं को दर्शाने वाला होना चाहिए। यह आवश्यक नहीं कि यह कोई नया शब्द हो, लेकिन इसका किसी भी तरह 2017 से बहुत मजबूत संबंध होना चाहिए।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार