Thursday, March 28, 2024
spot_img
Homeश्रद्धांजलिवरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द निहाल सिंह का निधन

वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द निहाल सिंह का निधन

ख्यात वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र निहाल सिंह का 89 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। निहाल सिंह ‘द स्टेटसमैन’ के पूर्व संपादक रह चुके हैं। वह कुछ समय से बीमार थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने नेशनल हर्ट इंस्टीट्यूट में अंतिम सांस ली। उन्हें गुर्दे से संबंधित बीमारी थीं। उनकी आयु इसी माह 89 वर्ष पूरी होने वाली थी। उनकी रिश्तेदार इंदु निहाल सिंह ने कहा, ‘वह कुछ समय से बीमार थे। पिछले एक हफ्ते से उनकी स्थित गंभीर हो चली थी।’

उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एस निहाल सिंह के परिवार में चार बहनें हैं। उन्होंने ‘द स्टेट्समैन’ में मुख्य सम्पादक, ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के मुख्य सम्पादक और ‘खलीज टाइम्स’ के सम्पादक समेत कई जाने माने अखबारों में अपनी सेवाएं दीं। वह द इंडियन पोस्ट के संस्थापक संपादक थे। उन्हें आपातकाल का विरोध करने पर न्यूयार्क में प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एडीटर ऑफर ईयर पुरस्कार मिला था।

सुरेंद्र निहाल सिंह प्रसिद्ध स्तंभकार, पत्रकार, लेखक थे। द स्टेट्समैन में लंबे समय तक विदेश संवाददाता के रुप में काम किया। द स्टेट्समैने के लिए उन्होने मॉस्को, लंदन, अमेरिका और इंडोनेशिया से संवाददाता के रुप में काम किया। बाद में वे द स्टेट्समैन के संपादक भी बने।

साल 1975 में इंदिरा गांधी के आपातकाल के विरोध में उनकी भूमिका लिए उन्हें न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एडिटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी दिया गया।

साभार- http://samachar4media.com से

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार