Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeखबरें14 सितंबर को डिस्कवरी पर आएगी भारत पाक युध्द की पूरी कहानी

14 सितंबर को डिस्कवरी पर आएगी भारत पाक युध्द की पूरी कहानी

भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर डिस्कवरी चैनल एक विशेष कार्यक्रम शुरू कर रहा है, जिसका नाम है ‘1965: इंडियाज बैटल्स एंड हीरोज’। यह कार्यक्रम उन भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को फिर से याद करेगा, जिन्होंने देश की रक्षा में अपनी जान कुर्बान कर दी।

एक घंटे का यह विशेष कार्यक्रम 14 सितंबर को रात 9 बजे दिखाया जाएगा, इसमें दुर्लभ और पुरानी फुटेज, रीकंस्ट्रक्शन और 1965 के युद्ध में हिस्सा ले चुके लोगों के अनुभवों के जरिए युद्ध की पूरी कहानी बयान की जाएगी।

‘1965: इंडियाज बैटल्स एंड हीरोज’ कार्यक्रम में युद्ध की स्थितियों और हासिल की गई हर उपलब्धि को दिखाया जाएगा। साथ ही युद्ध में इस्तेमाल किए गए विभिन्न सैन्य उपकरणों और उस दौरान सामने आई चुनौतियों से भी रू-ब-रू कराया जाएगा। कार्यक्रम में जमीन पर और आसमान में हुई लड़ाई को भी दिखाया जाएगा।

ये विशेष कार्यक्रम महत्वपूर्ण लड़ाइयों के क्रम को प्रस्तुत करने के साथ-साथ उन युद्ध नायकों की प्रेरक कहानियां भी पेश करेगा, जिन्होंने इन लड़ाइयों का नेतृत्व किया, जीत हासिल की और अपनी रैजिमैंट और अपने देशवासियों के लिए लड़ते हुए गौरवशाली स्मृतियों को छोड़ गए।
इस कार्यक्रम में 1965 के उन नायकों को भी दिखाया जाएगा, जो जीवित बच गए, और ये लोग शौर्य की बहादुरीपूर्ण गाथाओं, वॉर रूम की रणनीतियों और भारतीय सैनिकों की उपलब्धियों और जबर्दस्त बलिदानों को याद करते हैं।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार