Friday, April 19, 2024
spot_img
Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा श्रमदान और वृक्षारोपण अभियान

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा श्रमदान और वृक्षारोपण अभियान

पश्चिम रेलवे पर स्वच्छता पखवाड़े के मद्देनजर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO) भी सामुदायिक स्वच्छता की सामाजिक अवधारणा को बढ़ावा देने और इस संबंध में जागरूकता उत्‍पन्‍न करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहा है। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल ने अंधेरी रेलवे कॉलोनी का दौरा किया और श्रमदान और वृक्षारोपण अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। साथ ही उन्‍होंने रंगोली और ड्राइंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमती तनुजा कंसल, जो गांधीवादी दर्शन और स्वच्छता पर उनकी विचारधारा की प्रबल अनुयायी हैं, ने स्वच्छ और हरित पर्यावरण की अवधारणा को प्रोत्साहित करने और इस संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की है। अंधेरी रेलवे कॉलोनी के अपने दौरे में श्रीमती कंसल ने यहां के निवासियों के साथ संवाद किया। कॉलोनीवासी उनकी गर्मजोशी और आत्‍मीयता से अत्‍यधिक प्रभावित हुए।

इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने कहा, हमारे जीवन में स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे मन को प्रफुल्लित रखती है, बल्कि यह हमें ताजगी से भी भर देती है। फिटनेस का भी स्वच्छता से गहरा संबंध है और यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमें अपने परिवेश को स्वच्छ रखने की आदत डालनी चाहिए और अपने बच्चों के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसका पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। अगर हर कोई खुद को, अपने घर और आसपास को स्वच्छ रखना सुनिश्चित करे तो हमारा देश अपने आप स्वच्छ बन जाएगा। श्रीमती कंसल ने निवासियों को, विशेष रूप से रसोई के कचरे के संबंध में, रीसाइक्लिंग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे कॉलोनी परिसर में किचन गार्डन के लिए एक क्षेत्र समर्पित करके जैविक सब्जियां उगाई जा सकती हैं। इसमें रसोई के कचरे का उपयोग उर्वरक के रूप में किया जा सकता है और यह कचरे को कम करने के साथ-साथ उसके जैविक खाद के रूप में उपयोग करने के दोहरे उद्देश्यों की पूर्ति करेगा।

श्रीमती कंसल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अंधेरी रेलवे कॉलोनी के निवासियों को उनके आसपास और परिसर की सफाई तथा उसके रखरखाव में उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सराहना की। उन्होंने कॉलोनीवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और इस अवसर पर स्‍वयं पौधारोपण कर उदाहरण प्रस्‍तुत किया। इसके बाद उन्होंने सक्रिय रूप से श्रमदान गतिविधियों में भाग लिया और उनके साथ WRWWO की सदस्यों एवं कॉलोनी के निवासियों ने भी इसमें भाग लिया।

श्री ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता के साथ-साथ बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा विभिन्न विषयों पर बनाई गई सुंदर पेंटिंगों को सुरुचिपूर्वक प्रदर्शित किया गया। इसी तरह, कॉलोनी की महिलाओं ने “मेरा भारत देश” की थीम पर आकर्षक और रंगीन रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रीमती कंसल ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा की सराहना की और दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। तत्पश्चात, महात्मा गांधी और स्वच्छ भारत के उनके दृष्टिकोण पर एक संक्षिप्त चर्चा का आयोजन किया गया, जिसके बाद पश्चिम रेलवे की सांस्कृतिक टीम द्वारा गांधीजी के पसंदीदा भजनों का पाठ किया गया।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार