Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeहिन्दी जगतश्री देवमणि पाण्डेय को श्रुति संवाद सारस्वत साहित्य सम्मान प्रदान...

श्री देवमणि पाण्डेय को श्रुति संवाद सारस्वत साहित्य सम्मान प्रदान किया जाएगा

मुंबई। श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी, नई मुम्बई द्वारा दिया जाने वाला लब्ध प्रतिष्ठित ‘राजीव सारस्वत साहित्य सम्मान’ इस वर्ष कवि, गीतकार, लेखक देवमणि पांडेय को दिया जाएगा। इसके साथ ही उमाकांत बाजपेई (आजन्म हिन्दी सेवा) एवं डॉ. मुकेश गौतम (पर्यावरण) को सारस्वत सम्मान दिए जाने की घोषणा हुई है। संस्था अध्यक्ष अरविंद राही के अनुसार इन विशिष्ट लोगों को यह सम्मान शनिवार 4 मार्च 2023 को शाम 6 बजे, नेरुल जिमखाना, नई मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में संस्था के कोषाध्यक्ष एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लि. मुंबई के राजभाषा अधिकारी कवि राजीव सारस्वत अपने सरकारी दायित्व का निर्वाह करते हुए बलिदान हो गए थे। उनके बलिदान को नमन करते हुए मुंबई समेत देश के तमाम क़लमकारों ने ‘श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी’ के नेतृत्व में एक आंदोलन की शुरुआत की जिसे नाम दिया गया ‘शब्द युद्ध-आतंक के विरुद्ध’। राजीव सारस्वत की स्मृति में अकादमी द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर देश के वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक, कवि एवं रचनाधर्मिता से जुड़े व्यक्तियों को ‘राजीव सारस्वत सम्मान’ प्रदान किया जाता है।

श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी के प्रवक्ता राजेश विक्रांत ने बताया कि अब तक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला यह सम्मान जगदीश सोलंकी (कोटा), वेदव्रत वाजपेई (लखनऊ), डॉ अशोक चक्रधर (नयी दिल्ली), श्रीमती माया गोविंद (मुंबई), माणिक वर्मा (भोपाल), डा रामजी तिवारी (मुंबई), डाॅ कुंअर बेचैन (गाज़ियाबाद), डॉ सोम ठाकुर (आगरा), हस्तीमल हस्ती (मुंबई), डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र (देहरादून), विश्वास पाटील (मुंबई), दुर्गादान सिंह गौड़ (कोटा) और माहेश्वर तिवारी (मुरादाबाद) को दिया ‌जा चुका है।

संपर्क :
अरविंद राही (अध्यक्ष)
श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी, नई मुम्बई
– – – – – – – – – – – – – – – – – – –

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार