1

श्री विनीत अभिषेक पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के नये वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक

मुंबई। वर्ष 2010 के सिविल सेवा बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) अधिकारी श्री विनीत अभिषेक को पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन का नया सीनियर डिवीजनल ऑपरेशन्स मैनेजर (सीनियर डीओएम) नियुक्त किया गया है। आप 15 से अधिक वर्षों के कार्य अनुभव के साथ एक प्रबंधन स्नातक हैं और आपको सार्वजनिक, कॉर्पोरेट और गैर-लाभकारी क्षेत्रों में कार्य निष्पादन का समृद्ध अनुभव हासिल है। अपनी वर्तमान पोस्टिंग से पहले, श्री अभिषेक यूएसए के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कैम्ब्रिज के ह्यूबर्ट एच हम्फ्रे फुलब्राइट फेलो (2019-20) के रूप में शहरी नियोजन और परिवहन के क्षेत्र में उच्च अध्ययन कर रहे थे।

इससे पहले आपने पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर, वलसाड के एरिया रेलवे मैनेजर, मुंबई सेंट्रल डिवीजन के असिस्टेंट कमर्शियल मैनेजर और मुंबई सेंट्रल डिवीजन के असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर के रूप में भी काम किया है। सिविल सेवाओं में शामिल होने से पहले, श्री अभिषेक ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश और राजस्थान राज्यों में सामाजिक बुनियादी ढाँचे, सरकारी परामर्श, परियोजना वित्तपोषण और सीएसआर से सम्बंधित कई परियोजनाओं पर छह वर्षों तक काम किया है। उनकी व्यावसायिक व्यस्तताओं से परे, श्री अभिषेक टिकाऊ परिवहन और सार्वजनिक नीति के मुद्दों पर एक महत्वपूर्ण टिप्पणीकार हैं तथा उनके शोध पत्र एवं सम्पादकीय लेख, आर्थिक और राजनीतिक साप्ताहिकों के अलावा हिंदुस्तान टाइम्स, द हिंदू आदि में भी प्रकाशित हो चुके हैं।

Attachments area