Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeचुनावी चौपालफतेहपुर सीकरी से सपा प्रत्याशी लाल सिंह लोधी ने किया कई गांवों...

फतेहपुर सीकरी से सपा प्रत्याशी लाल सिंह लोधी ने किया कई गांवों में जनसंपर्क

आगरा। सपा द्वारा फतेहपुर सीकरी विधानसभा से घोषित प्रत्याशी लाल सिंह लोधी ने अछनेरा क्षेत्र के कई गाँवों (अंगनपुरा, नरीपुरा, गोबरा, ताजपुर नगरिया, ब्यारा) आदि में जनसंपर्क किया।

इस मौके पर लाल सिंह लोधी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताते हुए लोगों से कहा कि मौजूदा भाजपा की केंद्र सरकार से जनता परेशान है। आप लोग समाजवादी पार्टी को मजबूत करें व पूर्ण बहुमत से प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करें जिससे कि भय, भूख, भ्रष्ट्राचार, लूट-खसोट से लोगों को मुक्ति मिल सकें। समाजवादी पार्टी ही किसानो की सच्ची हितैषी है। पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव और वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल में किसानों के लिए अनेक काम किये हैं। आज का युवा अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अगली सरकार बनाने का मन बना चुका है।

इस मौके पर सपा प्रत्याशी लाल सिंह लोधी के समर्थन में प्रचार करते हुए अखिल भारतीय लोधी महासभा के उपाध्यक्ष बंटी लोधी ने कहा कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाल सिंह लोधी को फतेहपुर सीकरी विधानसभा से सपा पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाना समाज के लिए बड़े गौरव कि बात है। लाल सिंह लोधी ने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए भी फतेहपुर सीकरी में काफी विकास के काम कराये हैं, इसलिए फतेहपुर सीकरी की जनता को लाल सिंह लोधी का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी का लोधी समाज सहित सर्वसमाज के लोग सपा प्रत्याशी लाल सिंह लोधी को समर्थन देने का मन बना चुके है।

इस दौरान उनके साथ रजत लोधी, केशव लोधी, गौरव माहोर, मुकेश सोलंकी, जगदीश सोलंकी, दाताराम प्रधान, कुलवंत लोधी, मोनू खान, दीवान प्रधान, यदुवीर प्रधान, डॉ. रूमाल सिंह, रामदत्त वर्मा, निहाली प्रधान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार