Saturday, April 20, 2024
spot_img
Homeमीडिया की दुनिया सेवर्तिका नंदा और कुमार संजोय सिंह को नई जिम्मेदारियाँ मिली

वर्तिका नंदा और कुमार संजोय सिंह को नई जिम्मेदारियाँ मिली

रिष्ठ पत्रकार कुमार संजोय सिंह को मैथिली-भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष के तौर पर दिल्ली सरकार ने नियुक्त किया है। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार वर्तिका नंदा हिंदी अकादमी में सदस्य के तौर पर जुड़ी है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार कुमार नरेंद्र सिंह मैथिली-भोजपुरी अकादमी का सदस्य बनाया गया है। दिल्ली सरकार के अधीन काम करने वाली हिंदी अकादमी, मैथिली भोजपुरी अकादमी के लिए जारी सूची में कई पत्रकारों के नांम है। हिंदी अकादमी की उपाध्यक्ष सुप्रसिद्ध साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा को बनाया गया है।    

दिल्ली सरकार द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक इन अकादमियों के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं जबकि उपाध्यक्ष और सदस्य के तौर पर साहित्य,कला, पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को नामित किया जाता है।  वर्तिका नंदा मीडिया विश्लेषक के तौर पर खासा पहचान बना चुकी हैं वहीं कुमार संजोय सिंह विभिन्न  मीडिया संस्थानों जैसे जनसत्ता, एनडीटीवी के अलावा हमार टीवी से भी जुड़े रहे हैं।  संजोय सिंह की भोजपुरी और मैथिली की दुनिया से जुड़े हैं।  दिल्ली में मैथिली और भोजपुरी भाषियों की संख्या अधिक होने के कारण दिल्ली सरकार ने कुछ साल पहले इस अकादमी का गठन किया था। दिल्ली में मैथिली भोजपुरी अकादमी के अलावा हिंदी अकादमी, संस्कृत अकादमी और पंजाबी अकादमी भी है। इन सभी अकादमियों का मुख्यमंत्री पदेन अध्यक्ष होता है।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार