Saturday, September 30, 2023
spot_img
Homeदुनिया भर कीपौलेंड के विश्वविद्यालय में डॉ, बच्चन की मधुशाला का पाठ

पौलेंड के विश्वविद्यालय में डॉ, बच्चन की मधुशाला का पाठ

अमिताभ बच्चन इस समय कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण हॉस्पिटल में एडमिट हैं। समय-समय पर फैन्स को अपना हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट शेयर किया जिसे लिखते हुए वह काफी भावुक हो गए। पोलैंड की एक यूनिवर्सिटी में बिग बी के पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की ‘मधुशाला’ का पाठ हुआ है।

वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि मेरी आंखें नम हैं। पोलैंड के व्रोक्लॉ को यूनेस्को ने सिटी ऑफ लिटरेचर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। आज यहां बाबूजी की मधुशाला का पाठ हुआ जिसे यूनिवर्सिटी के छात्रों ने छत पर चढ़ कर सुनाया। वे मैसेज पास कर रहे हैं कि व्रोक्लॉ का शहर हरिवंश राय बच्चन का शहर है।

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने 6 तरह के लोगों से दूरी बनाने के लिए कहा था। अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि सभी से ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराए आसरे जीने वाले ये छः प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।

image_print
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -spot_img

वार त्यौहार