1

ऊपर वाला जान बचाने के लिए महेंद्रा बोलेरो भी भेज सकता है

सोशल मीडिया ट्विटर पर इन दिनों एक वीडियो धूम मचा रहा है जिसमें महेंद्रा बोलेरो एक बाइक चालक की जान बचाती हुई नजर आ रही है। एक अनियंत्रित जेसीबी सड़क किनारे खड़े बाइक चालक को कुचलने जा ही रहा था कि दूसरी दिशा से आई तेज रफ्तार महेंद्रा बोलेरो ने उस व्यक्ति की जान बचाई।

यह जेसीबी जैसे ही उस व्यक्ति को अपनी चपेट में लेने वाला था, उतने में दूसरी दिशा से आई Mahindra Bolero ने उस जेसीबी को जोरदार टक्कर मारी। महिंद्रा बोलेरो और जेसीबी की टक्कर के चलते वह व्यक्ति भी दूर जाकर गिरता है लेकिन उसे ज्यादा चोट नहीं लगती है, यह टक्कर इतनी जोरदार होती है कि वह जेसीबी सड़क से नीचे उतर जाता है। महिंद्रा बोलेरो जैसे उस व्यक्ति को बचाने के लिए जाकर ही उस जेसीबी से भिड़ती हैं।

एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘ऊपर वाला किसी को बचाना चाहे तो महेंद्रा बोलेरो भी भेज सकता है।’ महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐसा लगता है कि जैसे बोलेरो एक जीवित चीज बन गई और उसका एकमात्र मिशन उस मोटर साइकिल चालक को बचाना था।’

इस सांस रोक देने वाले वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसे 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 69 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और इसे 17 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है। इस पर 2100 से ज्यादा कमेंट्स किए जा चुके हैं।