1

‘हर बच्चे तक शिक्षा का उजाला पहुँचे, यही ‘कटिहार टू कैनेडी’ का उद्देश्य है’- संजय कुमार

नई दिल्ली। वाणी बुक कम्पनी, वाणी प्रकाशन के अंग्रेज़ी उपक्रम द्वारा डॉ. संजय कुमार की पुस्तक ‘कटिहार टू कैनेडी : द रोड लेस ट्रैवेल्ड का लोकार्पण 5 अप्रैल को इण्डिया इंटरनेशनल सेण्टर में किया गया । पुस्तक लोकर्पण के उपरान्त एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसका विषय था : भारत में ज़मीनी विकास : नयी सहस्त्राबदी की कथा। परिचर्चा में लेखक एवं राजनीतिज्ञ पवन कुमार वर्मा, रचनाकार एवं पटकथा लेखक अद्वैता काला, शिव नादर स्कूल की प्राचार्य शशि बनर्जी एवं जन समुदाय की प्रतिनिधि कारी-बेन ने भाग लिया। परिचर्चा का संचालन सौम्या कुलश्रेष्ठ ने किया।

लेखक एवं राजनीतिज्ञ पवन कुमार वर्मा ने कहा यह किताब बहुत प्रेरक है और यह इसमें मौज़ूद साहस और प्रतिरोध के कारण है। यह किताब इसके लेखक के व्यक्तित्व को दर्शाती है। यह किताब उस उम्मीद के बारे में है कि जब सारे रास्ते बंद हो जाएँ तब भी आगे बढ़ा जा सकता है और इसके लिए कठिन परिश्रम, ख़ुद पर विश्वास और आशा की ज़रुरत होती है। हमारे एक ही देश में दो देश हैं जहाँ एक तरफ़ तो सारे साधन हैं और दूसरी तरफ़ आधारभूत सुविधाओं का भी अभाव है। यह किताब यह बताती है कि अवसर कोई जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, इसे कोई भी अपने लिए निर्मित कर सकता है।

बदलाव के लिए जूनून की ज़रूरत होती है। संघठन क्षमता हो ताकि विकास को ज़मीनी स्तर तक ले जाया जा सके। संजय कुमार के अंदर वह क्षमता है और वह इस किताब में नज़र आती है।

जन सामुदायिक प्रतिनिधि कारी बेन ने कहा कि 1999 से हम संजय जी के साथ काम कर रहें हैं। कई बहनें थी जो छोटे रोज़गार सिलाई कढ़ाई में लगी थी, संजय भाई साहब ने हमें स्वाबलंबी और जागरूक बनने का रास्ता दिखाया। परिवर्तन आता है पर उसे कोई बताने वाला चाहिए। इस रास्ते पर चलने के लिए पंचायत ने हम पर ज़ुर्माना लगाया पर हम संजय भाईजी के बताए रास्ते पर बढ़ते गए। ऐसे इन्सान बिरले ही मिलते हैं जो दूसरों को रास्ता दिखाए। इनके दिखाए रास्ते से हमारी पहचान बनी और आज उसी पहचान के दम पर मैं यहाँ बैठी हूँ।

शिव नाडर स्कूल की प्राचार्या शशि बनर्जी ने कहा सबसे बड़ा संसाधन अपने अंदर से आता है। अगर हम अर्जुन की तरह पैनी दृष्टि रखकर सोचें कि हम शिक्षा के क्षेत्र में क्या कर सकते हैं, तो हम कर सकते हैं। बदलाव ला सकते हैं। संसाधनों से दूरियाँ बनाता कौन है, बच्चे तो नहीं बनाते। हर बच्चे को सभी संसाधनों की पहुँच होनी चाहिए। समान अवसर मिलना चाहिए और इसके लिए हर शिक्षक को प्रयास करना होगा।

लेखिका और स्क्रीन राइटर अद्वैता काला ने कहा कि ‘कटिहार टू कैनेडी’ उन लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का एक सुन्दर प्रयास है जहाँ उम्मीद की रौशनी नहीं पहुँची है। बड़े बदलाव ऐसे छोटे छोटे प्रयासों द्वारा ही लाए जा सकते हैं।

डॉ. संजय कुमार ने शिक्षा को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने के अपने प्रयासों के बारे में जानकारी दी और इस किताब का उद्देश्य बताया जो कि हाशिए पर पड़े लोगों के जीवन में बदलाव लाना है। अपनी मिट्टी से जो ज़ज़्बा उन्होंने पाया, उसे वही प्रतिदान देना है। शिक्षा का उजाला और उसकी अहमियत हर बच्चे के जीवन तक पहुँचे यही इस किताब का उद्देश्य है।

वाणी प्रकाशन की निदेशक अदिति माहेश्वरी ने वाणी बुक कम्पनी और उसकी पहली अँग्रेज़ी किताब ‘कटिहार टू कैनेडी’ की रचना प्रक्रिया से दर्शकों को अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन रश्मि भारद्वाज ने किया।

 

वाणी प्रकाशन 56 वर्षों से 32 साहित्य की नवीनतम विधाओं से भी अधिक में, बेहतरीन हिन्दी साहित्य का प्रकाशन कर रहा है। वाणी प्रकाशन ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और ऑडियो प्रारूप में 6,000 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की हैं। वाणी प्रकाशन ने देश के 3,00,000 से भी अधिक गाँव, 2,800 क़स्बे, 54 मुख्य नगर और 12 मुख्य ऑनलाइन बुक स्टोर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।

वाणी प्रकाशन भारत के प्रमुख पुस्तकालयों, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, ब्रिटेन और मध्य पूर्व, से भी जुड़ा हुआ है। वाणी प्रकाशन की सूची में, साहित्य अकादेमी से पुरस्कृत 18 पुस्तकें और लेखक, हिन्दी में अनूदित 9 नोबेल पुरस्कार विजेता और 24 अन्य प्रमुख पुरस्कृत लेखक और पुस्तकें शामिल हैं। वाणी प्रकाशन को क्रमानुसार नेशनल लाइब्रेरी, स्वीडन, रशियन सेंटर ऑफ आर्ट एण्ड कल्चर तथा पोलिश सरकार द्वारा इंडो, पोलिश लिटरेरी के साथ सांस्कृतिक सम्बन्ध विकसित करने का गौरव सम्मान प्राप्त है। वाणी प्रकाशन ने 2008 में ‘Federation of Indian Publishers Associations’ द्वारा प्रतिष्ठित ‘Distinguished Publisher Award’ भी प्राप्त किया है। सन् 2013 से 2017 तक केन्द्रीय साहित्य अकादेमी के 68 वर्षों के इतिहास में पहली बार श्री अरुण माहेश्वरी केन्द्रीय परिषद् की जनरल काउन्सिल में देशभर के प्रकाशकों के प्रतिनिधि के रूप में चयनित किये गये।

लन्दन में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा 25 मार्च 2017 को ‘वातायन सम्मान’ तथा 28 मार्च 2017 को वाणी प्रकाशन के प्रबन्ध निदेशक व वाणी फ़ाउण्डेशन के चेयरमैन अरुण माहेश्वरी को ऑक्सफोर्ड बिज़नेस कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में ‘एक्सीलेंस इन बिज़नेस’ सम्मान से नवाज़ा गया। प्रकाशन की दुनिया में पहली बार हिन्दी प्रकाशन को इन दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। हिन्दी प्रकाशन के इतिहास में यह अभूतपूर्व घटना मानी जा रही है।

3 मई 2017 को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘64वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह’ में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी के कर-कमलों द्वारा ‘स्वर्ण-कमल-2016’ पुरस्कार प्रकाशक वाणी प्रकाशन को प्रदान किया गया। भारतीय परिदृश्य में प्रकाशन जगत की बदलती हुई ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए वाणी प्रकाशन ने राजधानी के प्रमुख पुस्तक केन्द्र ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर के साथ सहयोग कर ‘लेखक से मिलिये’ में कई महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम-शृंखला का आयोजन किया और वर्ष 2014 से ‘हिन्दी महोत्सव’ का आयोजन सम्पन्न करता आ रहा है।

वर्ष 2017 में वाणी फ़ाउण्डेशन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित इन्द्रप्रस्थ कॉलेज के साथ मिलकर हिन्दी महोत्सव का आयोजन किया। वर्ष 2018 में वाणी फ़ाउण्डेशन, यू.के. हिन्दी समिति, वातायन और कृति यू. के. के सान्निध्य में हिन्दी महोत्सव ऑक्सफोर्ड, लन्दन और बर्मिंघम में आयोजित किया गया ।

‘किताबों की दुनिया’ में बदलती हुई पाठक वर्ग की भूमिका और दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए वाणी प्रकाशन ने अपनी 51वीं वर्षगाँठ पर गैर-लाभकारी उपक्रम वाणी फ़ाउण्डेशन की स्थापना की। फ़ाउण्डेशन की स्थापना के मूल प्रेरणास्त्रोत सुहृदय साहित्यानुरागी और अध्यापक स्व. डॉ. प्रेमचन्द्र ‘महेश’ हैं। स्व. डॉ. प्रेमचन्द्र‘महेश’ ने वर्ष 1960 में वाणी प्रकाशन की स्थापना की। वाणी फ़ाउण्डेशन का लोगो विख्यात चित्रकार सैयद हैदर रज़ा द्वारा बनाया गया है। मशहूर शायर और फ़िल्मकार गुलज़ार वाणी फ़ाउण्डेशन के प्रेरणास्रोत हैं।

वाणी फ़ाउण्डेशन भारतीय और विदेशी भाषा साहित्य के बीच व्यावहारिक आदान-प्रदान के लिए एक अभिनव मंच के रूप में सेवा करता है। साथ ही वाणी फ़ाउण्डेशन भारतीय कला, साहित्य तथा बाल-साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय शोधवृत्तियाँ प्रदान करता है। वाणी फ़ाउण्डेशन का एक प्रमुख दायित्व है दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली तीसरी बड़ी भाषा हिन्दी को यूनेस्को भाषा सूची में शामिल कराने के लिए विश्व स्तरीय प्रयास करना।

वाणी फ़ाउण्डेशन की ओर से विशिष्ट अनुवादक पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार भारतवर्ष के उन अनुवादकों को दिया जाता है जिन्होंने निरन्तर और कम से कम दो भारतीय भाषाओं के बीच साहित्यिक और भाषाई सम्बन्ध विकसित करने की दिशा में गुणात्मक योगदान दिया है। इस पुरस्कार की आवश्यकता इसलिए विशेष रूप से महसूस की जा रही थी क्योंकि वर्तमान स्थिति में दो भाषाओं के मध्य आदान-प्रदान को बढ़ावा देने वाले की स्थिति बहुत हाशिए पर है। इसका उद्देश्य एक ओर अनुवादकों को भारत के इतिहास के मध्य भाषिक और साहित्यिक सम्बन्धों के आदान-प्रदान की पहचान के लिए प्रेरित करना है, दूसरी ओर, भारत की सशक्त परम्परा को वर्तमान और भविष्य के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित करना है।

वाणी फ़ाउण्डेशन की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है भारतीय भाषाओं से हिन्दी व अंग्रेजी में श्रेष्ठ अनुवाद का कार्यक्रम। इसके साथ ही इस न्यास के द्वारा प्रतिवर्ष डिस्टिंगविश्ड ट्रांसलेटर अवार्ड भी प्रदान किया जाता है जिसमें मानद पत्र और एक लाख रुपये की राशि अर्पित की जाती हैं। वर्ष 2018 के लिए यह सम्मान प्रतिष्ठित अनुवादक, लेखक, पर्यावरण संरक्षक तेजी ग्रोवर को दिया गया है।

विस्तृत जानकारी के लिए हमें ई-मेल करें [email protected]

या वाणी प्रकाशन के इस हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करें : +919643331304

 

 

 

 

 

 

Vani Prakashan
New Delhi- Allahabad-Patna-Wardha-Kolkata (Corporate Office)

Vani Foundation
Connecting Indian Languages, and World

Head Office
Vani Prakashan
4695/21-A,
Daryaganj,
Ansari Road,
New Delhi 110002

t: +91 11 23273167
f: +91 11 23275710

http://www.vanifoundation.org/
https://twitter.com/vani_prakashan

https://www.facebook.com/vanisamachaar
vaniprakashanblog.blogspot.com